असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2024 | ASEEM Portal Online Registration, Login, App Download

ASEEM Portal Registration 2024: असीम पोर्टल की शुरुआत भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर की है जिसके तहत नियोक्ता और बेरोजगार कर्मचारियों का एकीकरण करके सरकार सूचना का प्रवाह करना चाहती है। ASEEM Portal के तहत कर्मचारी कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने अपनी रुचि के अनुसार कोई भी नौकरी प्राप्त कर पाएंगे और नियोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से सही कर्मचारी को नियुक्त कर पाएंगे।

ASEEM Portal Online Registration

रोजगार के अवसर विकसित करने में यह पोर्टल बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको असीम पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ, इसका उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन प्रक्रिया (ASEEM Portal Login) आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बनें रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

ASEEM Portal 2024

ASEEM Portal का फूल फॉर्म आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग है। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर कर्मचारी पंजीकरण करके अपने कौशल और रुचि के अनुसार अच्छी नौकरी की तलाश कर सकते हैं, वहीं नियोक्ता लेबर शॉर्टेज की स्थिति में अपनी आवश्यकता के अनुसार लेबर का चयन कर सकते हैं। यहां पर कुशल कर्मचारी तथा नियोक्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

इस पोर्टल को कोरोनाकाल के दौरान लॉन्च किया गया था क्योंकि उस महामारी के समय कई प्रवासी मजदूरों और कमर्चारियों ने अपनी नौकरी खो दी थी जिसके कारण लेबर शॉर्टेज की समस्या भी सामने आ रही थी इसलिए  भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर इस पोर्टल को लॉन्च किया था ताकि बेरोजगार कर्मचारियों और मजदूरों को नौकरी मुहैया कराई जा सके।

ASEEM Portal 2024 Overview

पोर्टल का नामअसीम पोर्टल
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यबेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना।
वर्ष2024
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://smis.nsdcindia.org/

असीम पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

सरकार द्वारा असीम पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना और नियोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार लेबर शोर्टेज की स्थिति में स्किल्ड लेबर उपलब्ध कराना है। इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रवासी मजदूरों को होने वाला है क्योंकि कोरोनाकाल में इन मजदूरों को ही अपना काम छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा था। इस पोर्टल पर पंजीकरण करके कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही अपनी जरूरत पूरी कर पाएंगे।

असीम पोर्टल 2024 का कार्यान्वयन

ASEEM Portal के जरिए सरकार नियोक्ता और कर्मचारी के मध्य एक पुल का निर्माण कर रही है जिससे आसानी से ये दोनों एक दूसरे तक अपनी पहुंच बना पाएंगे। इस पोर्टल के क्रियान्वयन के लिए सबसे पहले सरकार द्वारा मांग का एकत्रीकरण किया जाएगा जिससे पता चलेगा कि कितने लोगों को नौकरी चाहिए और किस कंपनी को लेबर की जरुरत है। नौकरी के हिसाब से पोर्टल पर पंजीकृत कर्मचारी को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाणीकरण प्रदान कर दिया जाता है जिसके माध्यम से उनका कंपनी के खाली पद में प्लेसमेंट कर दिया जाता है।

चाइल्ड सीबीएसई उड़ान योजना

ASEEM Portal के लाभ और विशेषताएं

  • असीम पोर्टल पर तीन प्रकार के आईटी आधारित इंटरफेस तैयार किया गया है जो नियोक्ता, कर्मचारी और कैंडिडेट को मद्देनजर रख कर बनाया गया है।
  • यूजर्स को इस पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग, डिमांड एग्रीगेशन, उम्मीदवार चयन,रिपोर्ट, टेंडर्स, एनालिटिक्स, हाईलाइट गैप्स,प्रोफाइल बनाना, स्टेटस ट्रैक करना और नौकरी के सुझाव प्राप्त करना जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
  • कर्मचारी असीम पोर्टल पर अपनी रुचि और कौशल के अनुसार नौकरी तलाश कर पाएंगे।
  • नियोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से लेबर चुन सकेंगे।
  • कंपनी आसानी से ये जान पाएगी कि उनके पास कितना श्रम मौजूद है।
  • प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • इस पोर्टल के जरिए  37 अलग-अलग सेक्टर के स्किल्ड मजदूरों को रोजगार मिल पाएगा।
  • बेरोजगारी घटेगी।
  • गरीब प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • कर्मचारी की आय बढ़ेगी।
  • लाभार्थियों को पोर्टल के जरिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • जरूरतमंद और स्किल्ड व्यक्ति तक रोजगार पहुंचेगा।
  • नौकरी की तलाश में लेबर को और लेबर की तलाश में नियोक्ता को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

असीम पोर्टल में आवेदन करने की पात्रता

असीम पोर्टल पर आवेदन के लिए नीचे दिए गए शर्तों का पालन करना जरूरी है –

  • केवल सरकार द्वारा रजिस्टर्ड कंपनी ही पोर्टल पर पंजीकरण कर सकतीं हैं।
  • कंपनी द्वारा कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी निश्चित रूप से दी जानी चाहिए।
  • कमर्चारियों को पंजीकरण करते समय बताना होगा कि उन्हें कौन सा कार्य करना है और पहले उन्हें किस काम का अनुभव रह चुका है।

असीम पोर्टल पंजीकरण के लिए दस्तावेज

असीम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी आदि।

असीम पोर्टल पर कर्मचारी पंजीकरण कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

असीम पोर्टल पर कर्मचारी पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको ASEEM Portal की आधिकारिक वेबसाइट smis.nsdcindia.org पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर दिए गए “For Candidate” के लिंक को सेलेक्ट करें।
  • अब आप सीधे गूगल प्ले स्टोर के पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको ASEEM Better place App देखने को मिलेगा, इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
  • फिर ऐप को ओपन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, आपको यहां यह जानकारी दर्ज करनी होगी कि आप किस कार्य में सक्षम हैं।
  • फिर जिस भी काम की जानकारी आपने दर्ज की होगी, उससे जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए आपको समय-समय पर मिल जाएगी।

नियोक्ता असीम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आप असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • फिर होम पेज पर दिए गए “For Employer” के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • फिर लॉगिन पेज ओपन होगा, इस पेज में दिए गए “Register Now” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा, इस फॉर्म में कंपनी का नाम, कंपनी की प्रोफाइल, जॉब सेक्टर आदि से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फिर Register के विकल्प पर क्लिक करते ही असीम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ट्रेनिंग पार्टनर्स असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको असीम पोर्टल 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Training Partner का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इस पेज में दिए गए “Register Now” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब अंत में सारी Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।

ASEEM Portal Swades के लिए पंजीकरण कैसे करें?

असीम पोर्टल स्वदेश पंजीकरण के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आप ASEEM Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर ओपन कर लीजिए।
  • अब होम पेज में दिए गए “Swades” लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • फिर लॉगिन पेज खुलकर आएगा, यहां “Register Now” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म आएगा, इसमें मांगी गई सारी जानकारी सही से दर्ज करें।
  • अब दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस तरह ASEEM Portal Swades Registration हो जाएगा।

ASEEM Portal गवर्नमेंट बॉडीज लॉगिन कैसे करें?

  • ASEEM Portal Government Bodies Login करने के लिए सबसे पहले आप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • अब होम पेज में दिए गए “For Government Bodies” लिंक पर टैप कीजिए।
  • फिर लॉगिन पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉगिन हो जायेंगे।

ASEEM Portal एंपलॉयर / ट्रेनिंग पार्टनर लॉगिन कैसे करें?

यदि आप नियोक्ता या ट्रेनिंग पार्टनर हैं और असीम पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप असीम पोर्टल की ऑफिशियल साइट को ओपन कर लीजिए।
  • अब होम पेज में दिए गए “For Employer” या “Training Partner” के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • अब लॉगिन फॉर्म में लॉगिन डिटेल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

असीम ऐप डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप चाहें तो ASEEM App को डाउनलोड करके असीम पोर्टल पर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं, इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाइए।
  • अब सर्च बार में ASEEM App टाइप करके सर्च कीजिए।
  • उसके बाद आपके सामने ऐप की सूची आ जाएगी, यहां सबसे ऊपर वाले ऐप पर टैब करके इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कीजिए।
  • कुछ ही मिनट में असीम ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

FAQs – ASEEM Portal 2024

प्रश्न 1. असीम पोर्टल क्या है?

उत्तर: असीम पोर्टल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया वह पोर्टल है जिसके तहत प्रवासी मजदूर अपने लिए नौकरी की तलाश कर सकते हैं और नियोक्ता लेबर शोर्टेज की स्थिति में अपने लिए कर्मचारी/लेबर को नियुक्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का कार्य नियोक्ता और लेबर के बीच पुल का निर्माण करके सूचना का प्रवाह करना है ताकि नियोक्ता और कर्मचारी दोनों ही आवश्यकता की स्थिति में आसानी से एक-दूसरे तक अपनी पहुंच बना सकें।

प्रश्न 2. ASEEM का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: ASEEM का फुल फॉर्म आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग है जिसे हिंदी में आत्मनिर्भर कुशल नियोक्ता कर्मचारी मैपिंग कहा जाता है।

प्रश्न 3. असीम पोर्टल को कब लॉन्च किया गया था?

उत्तर: असीम पोर्टल को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा 2020 में कोरोनोवायरस महामारी के समय में लॉन्च किया गया था ताकि प्रवासी मजदूरों को नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकना ना पड़े।

Leave a Comment

error: Content is protected !!