आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2024 | Ayushman Bharat Hospital List Online Check

Ayushman Bharat Hospital List 2024 (आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें): जैसा की आपको पता होगा को केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत जनगणना 2011 के तहत ग्रामीण क्षेत्रो के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रो के 2.33 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाया जाना है।

Ayushman Bharat Hospital List

पात्र परिवार इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और साथ ही जिन सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत सम्मिलित किया गया है, उनकी ऑनलाइन सूची भी देख सकते हैं। इन्हीं अस्पतालों में नागरिक 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2023 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक कल्याणकारी योजना है। जिसके तहत देश के गरीब परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल पात्र परिवारों को मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना आवश्यक है।

Join Our WhatsApp Group!

इस कार्ड के माध्यम से पात्र परिवार उन हॉस्पिटल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिन्हें आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा एक ऑफिशियल वेबसाइट भी जारी की गई है। जिसके माध्यम से पात्र नागरिक अपने नजदीकी Ayushman Bharat Hospital List की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना

अटल आयुष्मान भारत योजना

हरियाणा चिरायु योजना

Ayushman Bharat Yojana 2024 Overview

पोस्ट का नामआयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट
योजना का नामआयुष्मान भारत योजना
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के गरीब परिवार जो जनगणना 2011 में शामिल हैं।
उद्देश्यगरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करना
लाभपात्र परिवार आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
लिस्ट देखने का प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hospitals.pmjay.gov.in/

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2024 कैसे देखे?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने कई अस्पतालों को शामिल किया है, इन्हीं अस्पतालो में योजना के पात्र नागरिक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। Ayushman Bharat Hospital List निकालने के लिए ध्यानपूर्वक नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कीजिए।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Hospital के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • फिर Find Hospital के लिंक पर क्लिक कीजिए।
pmjay hospital list
  • फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में State, District, Hospital Type, Speciality, Hospitals Name आदि दर्ज करें।
search hospital
  • इसके बाद सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद आपके सामने हॉस्पिटल की सारी जानकारी आ जाएगी।

Ayushman Bharat Suspended Hospital List कैसे देखें?

आयुष्मान भारत सस्पेंडेड हॉस्पिटल लिस्ट देखने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर लीजिए।
  • अब इसके बाद होम पेज पर दिए गए Hospital के बटन पर क्लिक करें।
  • फिर फाइंड हॉस्पिटल के Link पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद दिए गए “सस्पेंडेड हॉस्पिटल लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
suspended hospital list
  • फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा, इस पेज में हॉस्पिटल आईडी, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, एप्लीकेशन स्टेटस तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब Search के ऑप्शन पर क्लिक कर लीजिए, इतना करते ही आपके सामने हॉस्पिटल की सारी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Ayushman Bharat Hospital List: हॉस्पिटल लॉगिन कैसे करें?

आयुष्मान भारत योजना के तहत जो अस्पताल शामिल हैं उनके तहत आप कुछ इस प्रकार से लॉगिन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की साइट को ओपन कीजिए।
  • अब होम पेज पर दिए गए Menu Bar पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल के विकल्प को चुनिए।
  • अभी आपके सामने “हॉस्पिटल लॉगिन” का विकल्प आएगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा, इसमें हॉस्पिटल रेफरेंस नंबर, पासवर्ड और Captcha Code डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करते ही हॉस्पिटल लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Ayushman Bharat Hospital List: हॉस्पिटल की जियो लोकेशन कैसे देखें?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शामिल हॉस्पिटल की जियो लोकेशन देखने के लिए इन चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट कर जाइए।
  • अब Menu Bar पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद Menu Bar के तहत आपको हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल का ऑप्शन मिलेगा, आप इस विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • अभी आपके सामने “जियो लोकेशन ऑफ हॉस्पिटल” का विकल्प आ जाएगा, आप इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में राज्य और जिले का नाम सेलेक्ट कीजिए।
  • उसके बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करते ही हॉस्पिटल की जियो लोकेशन आपके सामने प्रस्तुत कर दी जाएगी।

Ayushman Bharat De-empanelled Hospital List कैसे देखें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपको De-Empanelled Hospital की जानकारी चाहिए तो इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अब साइट के होम पेज पर आपको Menu Bar मिलेगा, इस Menu Bar में जाइए।
  • फिर दिए गए “डी एंपेनल हॉस्पिटल” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • उसके बाद आपके सामने उन हॉस्पिटल्स की लिस्ट आ जाएगी जो डी एंपैनेल हैं, आप इनमें से किसी भी हॉस्पिटल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ayushman Bharat हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल कैसे देखें?

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट के तहत आप एंपैनलमेंट मॉड्यूल भी देख सकते हैं जिसके निनमलिखित चरण हैं –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अब होम पेज पर दिए गए Menubar के ऑप्शन पर जाइए।
  • Menu Bar में दिए गए एंपैनलमेंट मॉड्यूल के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा, ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार लॉगिन कर लीजिए।
  • अब इतना करते ही हॉस्पिटल एंपैनलमेंट मॉड्यूल आपके डिवाइस स्क्रीन पर प्रस्तुत हो जाएगा।

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट: हेल्थ बेनिफिट पैकेज कैसे देखें?

आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको हेल्थ बेनिफिट भी मिलता है जिसकी जानकारी आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट के तहत देखी जा सकती है, इसके लिए निम्न चरणों का पालन कीजिए –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलिए।
  • इसके बाद होम पर दिए गए Menu Bar पर जाइए और “हेल्थ बेनिफिट पैकेजेस” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद आपके सामने कई सारे पैकेजेस आ जाएंगे, आप जिसके बारे जानना चाहते हैं, उस पैकेज पर क्लिक कीजिए।
  • इस तरह हर पैकेज से संबंधित जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन कैसे देखें?

अगर आपको आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट के तहत स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन देखनी हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद होम पर दिए गए Menu Bar में जाएं।
  • अब Menu Bar में दिए गए “स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस” पर क्लिक करें।
  • अब आपके डिवाइस पर एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको आवश्यकतानुसार सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, आपको जो भी जानकारी चाहिए उसके ऑप्शन पर क्लिक कर लीजिए।
  • इस तरह आप स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस भी पढ़ सकते हैं।

Ayushman Bharat Hospital List: जन औषधि केंद्र की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट के तहत जन औषधि केंद्र की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है जिसके निम्नलिखित चरण हैं –

  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
  • इस साइट पर आपको Menu Bar मिलेगा, इस पर विजिट करके “जन औषधि केंद्र” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके डिवाइस की स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा जिसमें कई सारे ऑप्शन होंगे, दिए गए ऑप्शन में से आपको जो भी जानकारी चाहिए उसके लिंक पर क्लिक कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद उस लिंक से संबंधित जानकारी आपके सामने प्रस्तुत हो जाएगी।

Ayushman Bharat Hospital List Helpline Number

Ayushman Bharat Yojana 2023 का लाभ आज हजारों नागरिक उठा रहे हैं। इस योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त किया जा सकता है और साथ ही योजना के तहत जिन अस्पतालों को शामिल किया गया है, उसकी जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। यदि आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट से संबंधित आपको और कोई जानकारी चाहिए या हॉस्पिटल लिस्ट देखने में आपको कोई समस्या आ रही है तो आप आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट हेल्पलाइन नंबर/टोल फ्री नंबर 14555 या 1800111565 के माध्यम से अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना हॉस्पिटल लिस्ट से जुड़े कुछ प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट देखने के लिए पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अब होम पेज पर दिए गए “Hospital” के ऑप्शन पर क्लिक करें, उसके बाद फाइंड हॉस्पिटल का लिंक आपको मिल जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करके स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, हॉस्पिटल टाइप, स्पेशियलिटी, हॉस्पिटल नेम आदि सेलेक्ट करके सर्च करें, इस तरह आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट ओपन हो जाएगी।

प्रश्न 2. आयुष्मान कार्ड पर कितने तक का इलाज फ्री है?

उत्तर: आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी परिवार 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करा सकते है।

प्रश्न 3. आयुष्मान भारत योजना क्या है?

उत्तर: आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में चलाई जाने वाली ऐसी योजना है जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनवा कर पात्र नागरिक 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, यह योजना गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!