Bihar Badh Rahat Yojana 2024: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को ₹6000 की धनराशि मुआवजा के रूप में दिया जाएगा। साथ ही साथ जिन लोगों के घर, पशु, फसल आदि को नुकसान हुआ है, उस नुकसान के आधार पर उन्हें सरकार द्वारा Bihar Badh Rahat Yojana 2024 के तहत अलग से धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
आज के इस पोस्ट में हम आपको बिहार बाढ़ राहत योजना 2024 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान करने वाले हैं। जैसे बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है, इस योजना से लाभान्वित जिलें, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें।
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2024
बिहार सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए बिहार बाढ़ सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद 1 सप्ताह के अंदर ₹6000/- की धनराशि सीधा उनके बैंक अकाउंट में डीबीट के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। साथ ही अगर किसी के घर, परिवार के सदस्य, कोई पशु या फिर फसल को नुकसान हुआ है तो उन्हें भी सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
बिहार राज्य में बाढ़ से प्रभावित होने वाले कुल 10 जिले हैं। पिछले कई सालों के मुकाबले इस साल बाढ़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, ऐसे में सरकार द्वारा सभी लोगों को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना।
Bihar Badh Rahat Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने |
लाभार्थी | राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग |
उद्देश्य | बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता (मुआवजा) प्रदान करना |
प्रभावित जिला | 10 |
वर्ष | 2024 |
राज्य | बिहार |
संबंधित विभाग | आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | http://bsdma.org/Home.aspx |
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2024 का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बिहार बाढ़ राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को सहायता प्रदान करना है। राज्य में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण कई जिलों में बाढ़ आ जाती है, जिसके कारण बहुत से लोगो के घर एवं जान-माल को भी क्षति पहुंचती है। कई वर्षों के मुकाबले इस वर्ष बाढ़ के कारण अधिक लोगों को नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार ने बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जा सके और उनकी थोड़ी बहुत भरपाई हो सके।
बिहार बाढ़ राहत योजना से लाभान्वित होने वाले 10 जिले
बिहार सरकार द्वारा बाढ से प्रभावित कुल 10 जिलों को बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। सभी जिलों के नाम नीचे दिए गए हैं।
- किशनगंज
- सीतामढ़ी
- दरभंगा
- शिवहर
- सुपौल
- खगरिया
- गोपालगंज
- मुजफ्फरपुर
- पूर्वी चंपारण
- पश्चिमी चंपारण
बाढ़ से प्रभावित जिले
बिहार राज्य में बाढ़ से प्रभावित कुल 12 जिलों की सूची निम्न है:
- सीतामढ़ी
- किशनगंज
- शिवहर
- दरभंगा
- मुजफ्फरपुर
- गोपालगंज
- सरन
- सुपौल
- चंपारण
- खगरिया
- पश्चिमी समस्तीपुर
- पूर्वी समस्तीपुर
बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि
इस योजना के तहत सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को ₹6000 मुआवजे के रूप में दी जाएगी। लेकिन यदि बाढ़ के कारण किसी अन्य प्रकार का नुकसान हुआ है तो उसके लिए अलग से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसे आप निम्न सूची के द्वारा समझ सकते हैं।
बाढ़ से प्रभावित स्थिति | सहायता राशि (मुआवजा) |
बाढ़ से प्रभावित परिवारों को | 6000 रुपये |
किसी व्यक्ति के मौत पर परिजनों को | 4 लाख रूपये |
कपडा का नुकसान होने पर | 1800 रूपये |
बर्तन के लिए | 2000 रूपये |
फसल के लिए | रु6800 प्रति हेक्टेयर |
गाय, भैंस की क्षति होने पर | रु30000 प्रति |
घोडा की क्षति होने पर | रु25000 प्रति |
भेड़, बकरी, सुवर की क्षति पर | रु3000 प्रति |
पक्का मकान या कच्चा मकान नुकसान पर | 95100 रुपये |
मुर्गी के नुकसान पर | अधिकतम रु5000 देय होगा |
पक्का मकान के आंशिक क्षति पर | 5200 रूपये |
कच्चा मकान के आंशिक क्षति पर | 3200 रूपये |
जानवर के शेड नुकसान होने पर | 2100 रूपये |
झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर | 4100 रूपये |
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपका जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आपका मकान बाढ़ प्रभावित गांव या पंचायत में होना चाहिए।
- आवेदक का परिवार पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित होना चाहिए।
Bihar Badh Sahayata Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आवेदक का विवरण
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
यदि आप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हैं और आप बाढ़ सहायता योजना के अंतर्गत मुआवजा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बाढ़ सहायता योजना 2024 में नाम जोड़ने के लिए जगह जगह पर शिविर लगाया जायेगा। जहां आपको जाना होगा और कर्मचारियों द्वारा पूछा गया सारा विवरण जैसे नाम, पता, बैंक नंबर, परिवारों की सदस्यता आदि बताना होगा।
इसके बाद सरकारी कर्मचारी द्वारा सारा डाटा राज्य सरकार को साझा किया जाएगा। फिर बाढ़ से प्रभावित लोगों की पूरी सूची संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी। इसके बाद लाभार्थी के बैंक अकाउंट में 1 सप्ताह के अंदर सहायता राशि भेज दी जाएगी।
Conclusion
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको सरकार द्वारा शुरू किये गए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2024 के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां दी है। यदि आप बिहार के बाढ़ से प्रभावित इलाकों से है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार रहा होगा। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे ताकि वह भी इस बाढ़ सहायता योजना का लाभ उठा सकें। धन्यवाद !