Uttarakhand Govt Employee IFMS Pay Slip 2024 | सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-कोष पोर्टल हुआ लांच

Uttarakhand Govt Employee IFMS Pay Slip: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों हेतु उनकी सैलरी स्लिप संबंधित सभी जानकारी अब ऑनलाइन करने के लिए IFMS Pay Slip पोर्टल बनवाया है। यदि आप उत्तराखंड राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप अपनी IFMS Pay Slip को अब आसानी से ऑनलाइन कहीं चेक कर सकते हैं, या उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको eKosh उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Uttarakhand Govt Employee IFMS Pay Slip

इसके अलावा इस वेबसाइट पर अनेक प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उत्तराखंड राज्य सरकार के कर्मचारियों को ही मिलेगा। दोस्तों इस आर्टिकल में हमने इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Uttarakhand Govt Employee IFMS Pay Slip 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

IFMS (Full form) का पूरा नाम Integrated financial Management System है। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी सैलरी स्लिप मंथली अथवा सालाना डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश का कोई भी राज्य सरकार का कर्मचारी अपनी सैलरी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलने वाली छुट्टी, भत्ते, लोन, सभी की जानकारी इस पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकता है।

इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले eKosh पोर्टल पर जाकर अपनी एक आईडी बनानी होगी। इस आईडी का उपयोग लोगिन करने के लिए किया जाएगा। लोगिन करने के बाद कोई भी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप के पीडीएफ चेक कर सकता है और उसे डाउनलोड भी कर सकता है।

Join Our WhatsApp Group!

Uttarakhand IFMS पर Pay Slip व Annual Pay Slip के लाभ

उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए इस पोर्टल की सुविधा को शुरू किया है। इस पोर्टल का उपयोग करके सरकारी कर्मचारी कई प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल से होने वाले कुछ लाभ जिनका बिंदुवार विवरण नीचे दिया गया है।

  • इस पोर्टल को राज्य सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सहायता के लिए बनवाया गया है। इसका उपयोग करके एक ही जगह पर अपनी मासिक व एनुअल सैलेरी स्लिप को चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल का उपयोग करना बेहद आसान है, इसके लिए बस आपको एक आईडी बनानी होगी, इसके बाद फिर आप आसानी से लॉगिन करके अपनी जानकारी ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
  • सरकार के अन्य कर्मचारियों की जानकारी भी आपको इस पोर्टल पर आसानी से मिल जाएगी।
  • आपकी सैलरी में से कटने वाले लोन टैक्स मेडिकल क्लेम आदि की जानकारी भी आपको आसानी से इस पोर्टल पर मिल जाएगी।
  • इस पोर्टल पर आपको सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी प्रकार के भत्ते की जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।
  • आप भले ही कहीं पर हो आपकी जानकारी ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होगी जिसे आप अपने मोबाइल को कंप्यूटर का उपयोग करके आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन जानकारी होने की वजह से कर्मचारियों को इसे ऑफलाइन रखरखाव की आफत नहीं रहेगी।
  • ऑफलाइन होने पर कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त नहीं हो पाती थी लेकिन ऑनलाइन होने से कर्मचारी खुद ही अपनी जरूरत की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • सारी जानकारी ऑनलाइन होने की वजह से भ्रष्टाचार में कमी होती है और सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ती है।

Uttarakhand IFMS Pay Slip व Annual Pay Slip कैसे चेक करें?

अगर आप उत्तराखंड सरकार के अधीनस्थ सरकारी कर्मचारी हैं तो आप इस पोर्टल का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। हम आपको ई कोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने और लॉगिन करने की बेहद ही आसान प्रोसेस नीचे बता रहे हैं। आपको इसे ध्यान पूर्वक फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको आईएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • उसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करता है और कैप्चा कोड भी दर्ज करना है।
  • अगर आप पहली बार इस पोर्टल पर विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आपकी user-id आपका एंप्लोई कोड है और पासवर्ड पहली बार admin@123 होगा।
  • जवाब पहली बार लॉगिन करेंगे तो आपको नया पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।
  • जब लोगइन करेंगे तो आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जहां पर आपको चार विकल्प नजर आएंगे।
  • इन चार विकल्प का नाम है My Profile, My Claims, Reports, Supports.
  • अगर आप अपनी सैलरी स्लिप चेक करना चाहते हैं अथवा डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको Reports के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक dropdown-menu खुलेगा जहां पर आपको कुछ अन्य विकल्प नजर आएंगे।
  • अगर आप मंथली सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं तो आपको Pay Slip के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद में आपके सामने कुछ अन्य विकल्प आएंगे आप जिस महीने और साल की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं वह आपको चलना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने सैलरी स्लिप खुलेगी आप चाहे तो इसे यहां से चेक कर सकते हैं अथवा इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर आप ही सैलरी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल भी सकते हैं।

अटल आयुष्मान योजना

घसियारी कल्याण योजना

उत्तराखंड वृद्धा पेंशन योजना

मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना

उत्तराखंड 1 रू पानी कनेक्शन योजना

गौरा देवी कन्या धन योजना

सोलर वाटर हीटर सब्सिडी योजना

उत्तरखंड भूलेख पोर्टल

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल

विधवा पेंशन योजना

Leave a Comment

error: Content is protected !!