ई ग्राम स्वराज पोर्टल 2023 | E-Gram Swaraj Portal App Download @egramswaraj.gov.in Login

E-Gram Swaraj Portal: केंद्र सरकार देश के नागरिकों के विकास के लिए हर एक संभव प्रयास करती आ रही है और नागरिकों को यह अधिकार भी प्रदान कर रही है कि वह सरकार के प्रत्येक योजना पर निगरानी रख सकते हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा अब एक नया प्लेटफार्म जारी किया गया है जिसका नाम ई ग्राम स्वराज पोर्टल है। egramswaraj.gov.in पोर्टल पर ग्राम पंचायत का लेखा-जोखा एकत्रित किया जा रहा है, इसका लाभ यह होगा कि देश के नागरिक देश के सभी ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी एक प्लेटफार्म पर प्राप्त कर सकेंगे।

कौन सी ग्राम पंचायत गांव के विकास के लिए कौन सा कार्य कर रही है और उस विकास कार्य के लिए कितना बजट तैयार किया गया है, इन सबकी जानकारी इस पोर्टल पर देखी जा सकती है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह एक आधिकारिक वेबसाइट है जिस पर ग्राम पंचायत का संपूर्ण लेखा-जोखा एक जगह उपलब्ध होगा। इस वेबसाइट के अतिरिक्त सरकार ने एक ऐप भी लॉन्च किया है जिसे ई ग्राम स्वराज ऐप कहा जाता है, इस ऐप के माध्यम से भी ग्राम पंचायत से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

E-Gram Swaraj Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आगे इस लेख के माध्यम से हम आपको eGram Swaraj Portal 2023 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे की ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है? इससे देश को क्या लाभ होगा? ई ग्राम स्वराज पोर्टल ऐप डाउनलोड और egramswaraj Portal Login कैसे करे आदि। ई-ग्राम स्वराज पंचायत पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

eGramSwaraj Portal 2023

देश के सभी ग्राम पंचायत की संपूर्ण जानकारी को एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा ई स्वराज पोर्टल और ई ग्राम स्वराज ऐप की शुरुआत की गई है। ये दोनों एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें पंचायत का पूरा लेखा-जोखा देखने को मिल जाएगा। देश के शहरी और ग्रामीण लोग पंचायत की सारी जानकारी इस प्लेटफार्म पर देख सकेंगे। ग्राम पंचायत कौन से कार्य कर रही है? किस योजना पर कितने पैसे खर्च कर रही है? और ग्राम पंचायत का कार्य कहां तक पहुंचा है? इन सबकी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त ग्राम के सरपंच, पंच और सचिव आदि का विवरण भी उपलब्ध होगा। इससे ग्राम पंचायत में चल रहे काम में पारदर्शिता देखने को मिलेगी। ई-ग्राम स्वराज पंचायत पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य विकेंद्रीकृत योजना, प्रगति रिपोर्ट और कार्य आधारित लेखांकन को तर्कसंगत बनाना है।

eGram Swaraj Portal Overview 2023

ग्रामीण और शहरी लोगों को पंचायत की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसकी संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

पोर्टल का नामeGram Swaraj Portal
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के समस्त नागरिक  
उद्देश्यदेश के सभी ग्राम पंचायत का एक प्लेटफार्म पर एकीकरण ताकि एक ही प्लेटफार्म से उनसे संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की जा सके।
लाभदेश के नागरिक अब इस पोर्टल के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर निगरानी रख सकते हैं।
वर्ष2023-24
लॉगिन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://egramswaraj.gov.in/

e-Gram Swaraj Portal और App के लाभ

ई ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप को लॉन्च करके केंद्र सरकार ने देश की पंचायत को एक प्लेटफार्म पर एकीकृत कर दिया है। जिससे अब नागरिक किसी भी ग्राम पंचायत से संबंधित संपूर्ण जानकारी कुछ ही मिनट में प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम स्वराज पोर्टल और ग्राम स्वराज ऐप के निम्नलिखित लाभ देखने को मिलेंगे –

  • ई ग्राम स्वराज एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसमें देश के पंचायत से संबंधित जानकारी देखने को मिलेगी।
  • सरकार ने वेबसाइट के साथ ई ग्राम स्वराज ऐप भी लॉन्च कर दिया है, इसके माध्यम से भी ग्राम पंचायत संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • इस आधिकारिक वेबसाइट और एप्लीकेशन के माध्यम से पंचायत का संचालन सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।
  • ई ग्राम स्वराज ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • नागरिक ग्राम पंचायत में चल रहे हर एक काम पर निगरानी रख सकेंगे तथा ग्राम पंचायत गांव के लिए कौन से विकास कार्य कर रही है और इसकी प्लानिंग क्या है, ये भी जान पाएंगे।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य पंचायती गतिविधियों के रिपोर्टिंग में सुधार करना है।
  • ग्राम पंचायत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे कि सरपंच, पंच, सचिव विवरण, वित्त विवरण, पंचायत विकास योजना, मिशन अंत्योदय आदि एक ही प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी।
  • इस पोर्टल पर डाटा एंट्री की संख्या को तर्क संगत बनाया गया है और यूजर के लिए इस पोर्टल पर कार्य करना काफी आसान है।
  • यूजर्स को यह सुविधा भी दी जाएगी कि वे पंचायत की जानकारी अपनी आवश्यकता के अनुसार मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पंचायत के कार्यकलाप, गतिविधि, योजना निर्माण, बजट आदि की निगरानी रखी जा सकेगी।
  • पंचायती राज मंत्रालय कौन से कार्य कर रही है, इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • अच्छी बात यह है कि इस पोर्टल का इस्तेमाल देश का कोई भी नागरिक कर सकता है।
  • eGram Swaraj पोर्टल के विकसित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र का डिजिटलीकरण संभव हो गया है क्योंकि अब ग्राम पंचायत के कार्यों की मॉनिटरिंग इस वेबसाइट या ऐप से हो सकेगी।
  • गांव के विकास के लिए सभी सेवाओं का लाभ सरपंच को इसी पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगा।
  • इस पोर्टल में ग्राम पंचायत के सार्वजनिक जानकारी एकत्रित होगी और देश का कोई भी नागरिक किसी भी ग्राम पंचायत की जानकारी प्राप्त कर पाएगा।
  • जीपीडीपी में प्रस्तावित खर्च का विवरण भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

e gram swaraj portal Login: अगर आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पहली बार विजिट कर रहे हैं और लॉगिन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप egramswaraj.gov.in पोर्टल पर विजिट कर लीजिए जो कि ऑफिशियल ग्राम स्वराज पोर्टल है।
egram swaraj portal login
  • फिर आपको Login का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा।
egramswaraj portal login
  • इस पेज में अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड डालिए।
  • फिर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस तरह आप ई स्वराज पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे।

ई ग्राम पंचायत पोर्टल पर गवर्नमेंट प्रोफाइल कैसे देखें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

eGramSwaraj Portal पर गवर्नमेंट प्रोफाइल देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते जाइए –

  • सबसे पहले आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल को ओपन कर लीजिए।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आप पंचायत प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक कर लीजिये।
  • फिर आपको लोकल गवर्नमेंट प्रोफाइल मिलेगी, इस लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • अब जो नया पेज ओपन होगा, उसके राज्य और ग्राम पंचायत का लेवल सेलेक्ट कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद Get Data पर क्लिक कीजिए।
  • इस तरह आपने सामने गवर्मेंट प्रोफाइल खुलकर आ जाएगी।

eGramSwaraj पोर्टल पर कमेटी और कमेटी मेंबर कैसे देखें?

E-Gram Swaraj Portal पर कमेटी और कमेटी मेंबर की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कीजिए –

  • सबसे पहले आप eGramSwaraj पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को खोल लीजिए।
  • अब होम पेज में दिए गए “ग्राम पंचायत” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद “कमेटी एंड कमेटी मेंबर डीटेल्स” के विकल्प को चुनिए।
  • फिर राज्य की सूची आपको देखने को मिलेगी, इसमें से अपने राज्य को सेलेक्ट करके भू कमेटी को सेलेक्ट कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद कमेटी से संबंधित जानकारी आपको मिल जाएगी।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायत की योजना के बारे में कैसे जानें?

अगर आपको जानना है कि देश की कौन सी ग्राम पंचायत अपने गांव के विकास के लिए क्या प्लान कर रही है और उस योजना पर कितने पैसे खर्च कर रही है तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप egramswaraj.gov.in पोर्टल पर विजिट करे।
  • अब इसके बाद Planning के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपको Approved Action Plan Report का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद जिस योजना के बारे में आपको जानना है उसका लॉन्च ईयर दर्ज करके Captcha Code डालिए और फिर Get Report पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करते ही आपके सामने ग्राम पंचायत प्लान खुलकर आ जाएगा।

eGram Swaraj Portal App Download कैसे करें

यदि आप अपने पंचायत से जुडी सभी प्रकार की जानकारी अपने मोबाइल पर आसानी से प्राप्त करना चाहते है तो आप ई ग्राम पंचायत ऐप को डाउनलोड कर सकते है। e gram swaraj app download करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लीजिये।
  • अब सर्च बार में egram swaraj app लिखकर सर्च कीजिये।
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर इस ऐप की डिटेल्स खुल कर आ जाएगी।
  • अब यहाँ आपको Install के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद यह ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड व इंस्टॉल हो जायेगा।
  • इंस्टॉल होने के बाद आप इसे ओपन करके इस्तेमाल कर सकते है।

FAQs – eGram Swaraj Portal 2023

प्रश्न 1. ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है?

उत्तर: केंद्र सरकार द्वारा विकसित ई ग्राम स्वराज पोर्टल एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिसका उद्देश्य देश के सभी पंचायत राज को एक प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करना था ताकि नागरिक अपने लोकल ग्राम पंचायत के साथ-साथ देश के अन्य ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकें, सीधे शब्दों में कहें तो यह पंचायतों का लेखा-जोखा रखने वाला एकमात्र प्लेटफार्म है।

प्रश्न 2. e-Gram Swaraj Portal Login कैसे करें?

ई-ग्राम पंचायत पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर विजिट करें, अब, लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें, फिर दिए गए बॉक्स में अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल लें और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लें, इस तरह आप स्वराज पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

प्रश्न 3. ई-ग्राम पंचायत पोर्टल में कैसे जानें कि कितना पैसा कहां खर्च हुआ है?

उत्तर: अगर आप जानने चाहते हैं कि आपकी ग्राम पंचायत किस योजना पर कितने पैसे खर्च कर रही है तो उसके लिए पहले ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जाएं, फिर planning के विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद Approved Action Plan Report के ऑप्शन को चुनें और योजना का लॉन्च ईयर और Captcha Code डालकर Get Report पर क्लिक कर दीजिए, आपके सामने ग्राम पंचायत की योजना की सारी जानकारी आ जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!