नारी को नमन योजना 2023 | HRTC Nari ko Naman Yojana क्या है? जाने योजना के लाभ और पात्रता

HRTC Nari ko Naman Yojana: देश में कई राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी 30 जून 2022 को राज्य की महिलाओं को एक तोहफा देते हुए नारी को नमन योजना शुरू की। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में रोडवेज बस के अंदर यात्रा करने वाली महिलाओं को 50% की किराए में छूट का प्रावधान किया गया है।

HRTC Nari ko Naman Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बसों में जब कोई भी महिला यात्रा करेगी तो उन्हें सिर्फ आधा ही किराया देना होगा। आज इस आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आप इस योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं और अंत में आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी।

HRTC Nari ko Naman Yojana क्या है?

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 30 जून 2022 को इस योजना का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा महिलाओं को एक तोहफा देते हुए इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के माध्यम से एचआरटीसी की किसी भी बस में महिलाएं राज्य के अंदर आधा किराया देकर यात्रा कर सकती है।

HRTC Nari ko Naman Yojana – Highlights

Name of SchemeHRTC Nari ko Naman Yojana
Started ByHimachal Pradesh Government
BeneficiariesState All Women
Benefits50% Discount in Bus Ticket
Official Websitewww.hrtchp.com

HRTC Nari ko Naman Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के अंदर रोजाना लगभग एक लाख से भी अधिक महिलाएं एचआरटीसी की बसों में यात्रा करती है। इस योजना के माध्यम से एचआरटीसी की बस में यात्रा करने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना के अंतर्गत टिकट की कीमतें घटा कर आधी कर दी गई है जिससे यात्रा करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने ₹600000000 का बजट भी निर्धारित किया है।

HRTC Nari ko Naman Yojana के लाभ

  • इस योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बस में यात्रा करते समय लाभ प्रदान करने के लिए की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से एचआरटीसी की बसों में यात्रा करते समय महिलाओं को टिकट पर 50% की छूट दी जाएगी।
  • महिलाओं को किस प्रकार से छूट मिलने से बस में यात्रा करना उनके लिए सुविधाजनक और आर्थिक रूप से सही हो जाएगा।
  • बस में यात्रा करते समय महिलाओं को सिर्फ किराए में 50 फ़ीसदी की छूट मिलेगी। अन्य किसी भी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं है।
  • वोल्वो और सेमी डीलक्स बसों में इस प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।
  • अगर कंडक्टर टिकट निकालते समय 50% छूट वाली मशीन अपने साथ नहीं रखता है तो वह खुद भी टिकट पर 50% छूट के साथ महिलाओं को टिकट जारी कर सकता है।

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना

HRTC Nari ko Naman Yojana की पात्रता

इस योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।

HRTC Nari ko Naman Yojana के आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए एचआरटीसी बस में यात्रा करते समय महिला अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड अपने साथ रखें।

HRTC Nari ko Naman Yojana की आवेदन प्रक्रिया

सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं जब भी एचआरटीसी की बस में सफर करेंगे उन्हें कंडक्टर द्वारा मिलने वाले टिकट पर 50% की छूट मिल जाएगी। इसके साथ ही बस में यात्रा करते समय महिलाओं को उनकी आरक्षित सीट पर बैठने की सुविधा भी दी जाएगी। महिलाओं को टिकट में मिल रही 50% छूट का संपूर्ण खर्चा एचआरटीसी द्वारा वहन किया जाएगा।

सारांश

हमने आपको इस आर्टिकल में एचआरटीसी नारी को नमन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नागरिक हैं तो इस आर्टिकल को सभी महिलाओं तक जरूर शेयर करें।

नारी को नमन योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गयी है?

नारी को नमन योजना को हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon
error: Content is protected !!