MP RCMS Portal 2023 | मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, चेक स्टेटस, लॉगिन

RCMS Portal 2023: दोस्तों, हमारा देश तेजी से डिजिटल बन रहा है और इसके लिए हमारे देश की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यही कारण है कि आज के समय में आपको सरकारी सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध मिल जाती है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा RCMS MP पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिक किश्त बंद खतौनी, खसरा नकल, नक्शे प्रतिलिपी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

RCMS Portal

इसके अलावा एमपी के नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रिजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा, अभिलेख वार प्रतिलिपी आदि को भी डाउनलोड कर सकते है। आज के आर्टिकल में हम आपको MP RCMS Portal क्या है, MP RCMS के लाभ, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, RCMS MP Login कैसे करें आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अगर आप भी RCMS MP 2022 से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

MP RCMS पोर्टल 2023

Madhya Pradesh RCMS को मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से एमपी के नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क या सीएससी सेंटर से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शे प्रतिलिपी के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रिजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा, अभिलेख वार प्रतिलिपी आदि को भी डाउनलोड किया जा सकता है। 

Join Our WhatsApp Group!

Madhya Pradesh RCMS 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से एमपी के नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क या सीएससी सेंटर से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शे प्रतिलिपी के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रिजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा, अभिलेख वार प्रतिलिपी आदि को भी डाउनलोड किया जा सकता है। 

अब मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवेदन करने हेतु किसी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नही पड़ेगी। जिससे उनके पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी और प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिक जागरूक बन सकेंगे।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल

RCMS Portal Overview 2023

पोर्टल / आर्टिकल का नामRCMS Portal MP
किसने शुरू किया मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के निवासी।
उद्देश्यआवेदन सेवाएं कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rcms.mponline.gov.in/
वर्तमान वर्ष2022 – 2023

MP RCMS Portal के लाभ व विशेषताएं

  • पोर्टल की सहायता से मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से राजस्व प्रकरणों के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इस पोर्टल के द्वारा नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क या सीएससी सेंटर से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शे प्रतिलिपी के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड के द्वारा कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रिजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा, अभिलेख वार प्रतिलिपी आदि भी डाउनलोड कर सकते है।
  • एमपी आरसीएमएस पोर्टल के द्वारा प्रक्रिया प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद मध्यप्रदेश के नागरिकों द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेजों को भी डाउनलोड किया जा सकता है।
  • RCMS MP पोर्टल के जरिये न्यायालयों की कार्य प्रणाली और बेहतर हो सकेगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी क्योंकि अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।  

Madhya Pradesh RCMS Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • नामांतरण
  • बंटवारा
  • व्यपवर्तन
  • भू आवंटन
  • धारणाधिकार
  • सीमांकन
  • राहत हेतु
  • आवासीय पट्टे हेतु
  • बीपीएल आवेदन
  • अन्य विषयों जैसे अपील, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, रास्ता विवाद आदि हेतु आवेदन की सुविधाएं

MP RCMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

अगर आप भी सेवाओं के लिए RCMS MP Online आवेदन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप RCMS Portal MP पर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे:

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक rcms.mp.gov.in भी क्लिक कर सकते है। 
  • इसके होम पेज पर आपको मेन्यू में आवेदन का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
RCMS Portal online apply
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन ओपन हो जाएंगे। जिनमें से आपको जिसके लिए भी आवेदन करना है उस ऑप्शन को चुन लें।
  • उदाहरण स्वरूप हमनें यहाँ पर नामांतरण के विकल्प को चुना है।
  • नामांतरण के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद इन सेवाओं में से आप किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे। अतः जिसके लिए आप आवेदन कर रहे है, उस विकल्प का चयन कर लें।
  • उदाहरण के लिए हम आपको यहाँ पर क्रम संख्या 8 “नाबालिग से बालिग होने पर” आवेदन के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे है।
  • यहाँ पर आपको कुल 6 स्टेप्स को पूरा करना होता है जिसके बारे में नीचे हम आपको बताने जा रहे है –
  • स्टेप 1: इस पेज पर आपको आवेदन पत्र भरने से पहले की तैयारी करने के लिए बालिग हुए व्यक्ति का आयु संबंधित प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र / 10 वीं की अंकसूची को स्कैन करके उसके पीडीएफ जेपीजी फ़ाइल को तैयार कर लें। यहाँ पर ध्यान रखें कि स्कैन किये गए सभी दस्तावेजों का साइज 2 एमबी से ज्यादा की नही होनी चाहिए। इन दस्तावेज को तैयार कर लेने के बाद आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर लें।
  • स्टेप 2: यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारियाँ भर लेनी है। जिनमें जिला, तहसील, गांव, पिनकोड, पता, अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर आदि है। सारी जानकारियों को भर लेने के बाद जोड़ें के बटन पर क्लिक कर लें।
  • स्टेप 3: अब आवेदक को आवेदित भूमि का चयन कर लेना होता है। आवेदित भूमि का सेलेक्शन करने के लिए यूजर को भूमि प्रकार, ग्राम, तहसील, जिला, न्यायालय और खसरा नंबर को चुन लेना होता है। अब आपके सामने चयन किये गए खसरे की जानकारियां उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद यूजर को आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर लेना होता है।
  • स्टेप 4: यहाँ पर यूजर को जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकतालिका को स्कैन करके अपलोड कर लेना होता है। यूजर इस पेज पर वकील की डिटेल्स भी जोड़ सकते है। अब यूजर को न्यायालय में दस्तावेज को लेकर उपस्थित होने के डेट को सेलेक्ट करना होता है। इसके बाद आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर लें।
  • स्टेप 5: अब आवेदक के सामने आवेदन पत्र उपलब्ध हो जाएगा। जिसे यूजर को प्रिंट करके साइन कर लेने के बाद स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा। अपलोड करने के बाद “आगे बढ़े” के option पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: अब यहां पर आवेदक को आवेदन की पावती मिल जाएगी। जिसे आप भविष्य के लिए प्रिंट करा सकते है। इसके बाद आवेदन जमा करें के बटन पर क्लिक कर लें।
  • आवेदन जमा करें के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन संबंधित न्यायालय में पहुंच जाएगा। यहां पर आपको अपना फीडबैक देने का भी विकल्प मिल जाता है।
  • इस प्रकार आप आसानी से MP आरसीएमएस पोर्टल की मदद से सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

RCMS MP Login कैसे करें 

MP RCMS पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको यहाँ पर दो विकल्प मिलते है, जिसके बारे में आगे हम आपको बताएंगे:

  1. Revenue Case Login: राजस्व न्यायालय / पटवारी / एस एल आर आदि के द्वारा रेवेन्यू केस लॉगिन ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप भी इनमें से किसी विकल्प से संबंधित कर्मचारी है, तो रेवेन्यू केस लॉगिन के द्वारा RCMS MP Online Portal Login कर सकते है।
  2. राजस्व मंडल लॉगिन: आपको बता दें कि एमपी के अन्य विभागों के एम आई एस यूजर द्वारा राजस्व मंडल लॉगिन विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके लिए RCMS Portal के होम पेज पर आपको राजस्व मंडल लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें लॉगिन करने के लिए आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल लेना होता है। इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक कर लें। 

MP RCMS Portal पर आवेदन की स्थिति कैसे देखें 

अगर आप RCMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें:

  • सबसे पहले आपको आरसीएमएस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://rcms.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेन्यू बार में सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की वर्तमान स्थिति का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको आवेदन की जानकारी जैसे आवेदन क्र./LSK ID/रजिस्ट्री नंबर को भर लेना होगा।
  • जानकारी भर लेने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आवेदन की वर्तमान स्थिति खुलकर आ जाएगी।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको RCMS MP 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आपको भी मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल से जुड़े सभी डिटेल्स प्राप्त हो सके। हम आशा करते है की आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।

FAQ : RCMS MP Portal 2023

प्रश्न 1. RCMS Portal का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: RCMS पोर्टल का पूरा नाम Revenue Case Management System (रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम) है।

प्रश्न 2. RCMS MP पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: आरसीएमएस एमपी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0751-2441200 या ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते है। 

प्रश्न 3. M-RCMS App क्या है?

उत्तर: यह वेब पोर्टल का मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा लांच किया गया है। इस ऐप्प के जरिये राज्य के नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से ऑनलाइन संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते है। 

<<<डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना>>>

Leave a Comment

error: Content is protected !!