परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 | Paramparagat Krishi Vikas Yojana Online Application / Registration Process

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए जैविक खेती करने हेतु परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) को शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत सॉइल हेल्थ योजना के तहत की गई है। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें कम कीटनाशकों / कृषि रसायनों का उपयोग किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहतर उत्पादन को सुनिश्चित करता है।

Paramparagat Krishi Vikas Yojana

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देश के किसान भाइयों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आज का यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे परंपरागत कृषि विकास योजना क्या है? इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024

केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में विकास के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा किसान भाइयों का सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जैविक खेती (Organic Farming) से मिट्टी की गुणवत्ता को भी बढ़ाया जा सकेगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को जैविक खेती करने हेतु 3 वर्ष की अवधि के लिए ₹50000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

इस राशि में से ₹31000 जैविक पदार्थों जैसे कीटनाशक, बीज, जैविक उर्वरक आदि खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किसानों को ₹8800 मूल्यवर्धन और विपणन के लिए तथा ₹3000 कलस्टर निर्माण एवं क्षमता निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत वितरित की जाने वाली राशि लाभार्थी किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी। परंपरागत कृषि विकास स्कीम के तहत पिछले 4 वर्षों में करीब 1197 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 Overview

योजना का नामपरंपरागत कृषि विकास योजना
किसने शुरू कियाकेंद्र सरकार
संबंधित मंत्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थीदेश के सभी किसान
उद्देश्यजैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।
वित्तीय सहायता राशि50000 रूपये
वर्तमान वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pgsindia-ncof.gov

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है

सरकार द्वारा Paramparagat Krishi Vikas Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के किसान भाइयों को जैविक कृषि हेतु प्रोत्साहित करना है। जैविक खेती में कीटनाशकों व रसायनों का प्रयोग कम होता है। जिससे रसायन मुक्त उत्पादन को सुनिश्चित किया जाता है। इससे पौष्टिक भोजन का उत्पादन होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इस योजना से नागरिकों के सेहत में भी सुधार लाया जा सकेगा और यही सरकार का उद्देश्य है। 

Paramparagat Krishi Vikas Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • Paramparagat Krishi Vikas Yojana को भारत सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
  • PKVY योजना को सॉइलहेल्थ योजना के अंतर्गत शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से देश के किसान भाइयों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। क्योंकि जैविक खेती से देश के नागरिकों को बहुत सारे फायदे हैं।
  • जैविक खेती करने के लिए सरकार द्वारा किसान भाइयों को 3 वर्षों के लिए ₹50000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस राशि में से ₹31000 कीटनाशक बीज एवं जैविक उर्वरक आदि के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • योजना के तहत ₹8800 मूल्यवर्धन एवं वितरण और ₹3000 कलस्टर निर्माण एवं क्षमता निर्माण के लिए दिए जाएंगे।
  • पीकेवीवाई योजना के लिए सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में 1197 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत जैविक खेती करने पर मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा।

परंपरागत कृषि विकास योजना के लिए पात्रता क्या है

इस योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक किसानों को पहले नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान नागरिक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी किसान की आयु 18 वर्षों से अधिक होनी चाहिए। अन्यथा वे पात्र नहीं होंगे।
  • PKVY योजना में आवेदन हेतु केवल किसान नागरिक ही पात्र माने जाएंगे।

परंपरागत कृषि विकास योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

देश के जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। सभी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है –

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

पीएम किसान योजना

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना

परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

देश के ऐसे किसान नागरिक जो परंपरागत कृषि विकास योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को PKVY योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन form खुलकर आ जाएगा।
  • अब आवेदक किसान इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, स्टेट आदि भर ले।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में संपूर्ण विवरण भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करने के पश्चात आवेदक किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
  • इस प्रकार उम्मीदवार किसान  Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

PKVY पोर्टल Login करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम आप परंपरागत कृषि विकास योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Login के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने login page खुलेगा। जिसमें आपको यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • लॉगइन डीटेल्स दर्ज करने के बाद आपको दिए गए इमेज कैप्चा कोड के बॉक्स में कैप्चा कोड को भरकर लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप PKVY पोर्टल में लॉगिन कर पाएंगे।

PKVY पोर्टल पर संपर्क विवरण कैसे देखें

  • परंपरागत कृषि विकास योजना हेतु कांटेक्ट डिटेल्स प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको Contact Us के लिंक पर क्लिक करना है।
  • कांटेक्ट इस पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर स्टेट कांटेक्ट डिटेल्स की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट में अपने राज्य के अनुसार कांटेक्ट नंबर और ईमेल आईडी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs –  Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024

प्रश्न 1. परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत कब हुई थी?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी।

प्रश्न 2. Paramparagat Krishi Vikas Yojana के तहत लाभार्थी किसानों को कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर. PKVY योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 3 वर्ष की अवधि के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!