जैविक खेती पोर्टल 2024 | Jaivik Kheti Portal Online Registration Process

Jaivik Kheti Portal: किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने और जैविक खेती को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल (Jaivik Kheti Portal) को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा जैविक खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान करना है। केवल किसानों को ही नहीं बल्कि खरीददारों को भी इस पोर्टल के तहत बड़ा लाभ मिलने वाला है।

Jaivik Kheti Portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जैविक खेती पोर्टल 2023 से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराएँगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि जैविक खेती पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के जरिये कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही है? इसका लाभ क्या है? Jaivik Kheti Portal Registration और Login कैसे करे? तो इसके लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Jaivik Kheti Portal 2024

भारत सरकार द्वारा किसानों और अनाज, दाल, सब्जियां खरीदने वाले खरीददारों के लिए जैविक खेती पोर्टल 2023 की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार लाभार्थियों को यह सुविधा प्रदान कर रही है कि वे जैविक खेती संबंधित सारी जानकारी इस एक प्लेटफार्म से प्राप्त कर सकेंगे। इस प्लेटफार्म पर ज्ञान भंडार सेक्शन उपलब्ध है जिसके तहत जैविक खेती से संबंधित विभिन्न सामग्रियां जैसे कि केस स्टडी, वीडियो, सर्वोत्तम खेती पद्धति, सफलता की कहानी आदि शामिल की गई हैं। इनके माध्यम से नागरिक जैविक खेती के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

अब किसान इस पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पाद को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। जिससे उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिलेगा। jaivikkheti.in पोर्टल पर सेलर और खरीददार दोनों रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खरीददार इस पोर्टल के माध्यम से अनाज, दाल, सब्जी आदि होम डिलीवरी पर प्राप्त कर सकते हैं। इस वजह से नागरिकों को आम जरूरत की चीज काफी कम दामों में उपलब्ध हो जाएगी और किसानों को भी फायदा होगा।

Jaivik Kheti Portal Overview 2024

जैविक खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त करने और उपभोक्ता तक जैविक उत्पाद को सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से जैविक खेती पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

पोर्टल का नामजैविक खेती पोर्टल
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान व खरीददार।
उद्देश्यकिसानों को जैविक खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना तथा ऑनलाइन मोड पर फसल बेचने की सुविधा देना।
लाभइस पोर्टल के माध्यम से अब किसान अपनी फसल को सीधे खरीदारों तक पहुंचा सकेंगे और खरीददार कम दाम पर अच्छे उत्पाद प्राप्त कर पाएंगे।
वर्ष2023-24
हेल्पलाइन नंबरफोन: 033-2340-0020/21/22
ईमेल: [email protected]
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.jaivikkheti.in/

Jaivik Kheti Portal का उद्देश्य क्या है?

सरकार द्वारा Jaivik Kheti Portal को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देना है ताकि जैविक किसान खेती के क्षेत्र में रुचि रखें और प्रोत्साहित होते रहें। सरकार की योजना है कि इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचा सकेंगे। जिससे उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिलेगा और नागरिकों को यह सुविधा मिलेगी कि उन्हें अच्छे और ताजा उत्पाद कम दामों पर मिलेंगे।

जैविक खेती वेबसाइट के स्टेकहोल्डर कौन हैं?

Jaivik Kheti Portal एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसमें निम्न स्टेकहोल्डर्स रजिस्ट्रेशन करके शामिल हो सकते हैं –

  • स्थानीय समूह
  • व्यक्तिगत किसान
  • क्षेत्रीय परिषद
  • सरकारी एजेंसी
  • खरीददार
  • इनपुट आपूर्तिकर्ता

जैविक खेती पोर्टल से कौन से लाभ मिलेंगे?

Jaivik Kheti Portal के लॉन्च होने से कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है क्योंकि अब किसान और उपभोक्ता एक सीधी कड़ी के माध्यम से जुड़ गए हैं जिससे दोनों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के निम्नलिखित लाभ हैं –

  • देश के समस्त नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा Jaivik Kheti Portal की शुरुआत की गई है, यानि भारत देश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल का लाभ ले सकता है।
  • अच्छे उत्पादन के लिए किसान जैविक खेती संबंधित सारी जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर उपलब्ध ज्ञान भंडार के तहत जैविक खेती संबंधित वीडियो और सर्वोत्तम कृषि पद्धति जैसे कई सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को सीधे खरीददारों तक पहुंचा सकेंगे।
  • नागरिक पोर्टल के माध्यम से अनाज, दाल, सब्जी आदि ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
  • खरीदे गए उत्पाद को उपभोक्ता के घर होम डिलीवर किया जाएगा।
  • फसल सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी जिससे किसानों को उनके उत्पादन की सही लागत मिलेगी और खरीददार को भी उत्पाद सही कीमत पर उपलब्ध होंगे।
  • विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
  • पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

जैविक खेती पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jaivik Kheti Portal Registration: जैविक खेती पोर्टल के तहत आप सेलर और खरीददार के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, चलिए हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताते हैं –

जैविक खेती पोर्टल पर बायर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • Jaivik Kheti पोर्टल पर Buyer के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आप इस आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए जिसका लिंक https://www.jaivikkheti.in है।
  • वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद Buyer (क्रेता) के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
jaivik kheti portal registration
  • इसके बाद आपको कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे आपको बायर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
buyer registration
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी जैसे की –
    • नाम
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर
    • पासवर्ड आदि।
  • सारी जानकारी देने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद बायर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

जैविक खेती पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप Jaivik Kheti Portal को ओपन कर लीजिए।
  • होम पेज ओपन हो जाने के बाद Seller (विक्रेता) के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपको सेलर रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिल जाएगा, इस पर क्लिक कीजिए।
seller registration
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको निम्न में से कोई एक कैटेगरी सेलेक्ट करनी है –
    • इंडिविजुअल फार्मर
    • लोकल ग्रुप
    • एग्रीगेटर/प्रोसेसर
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको निम्न जानकारियां देनी है –
    • अथॉरिटी
    • मेंबर कोड
    • रजिस्ट्रेशन नंबर
    • एग्रीगेटर कोड आदि।
  • उपयुक्त सारी जानकारी देने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस प्रकार आपका जैविक पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Input Suppliers रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले Jaivik Kheti पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाइए।
  • होम पेज ओपन होने के बाद Input Suppliers के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर जो नया पेज ओपन होगा उसमें इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
supplier registration
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको कुछ जरूरी जानकारियां देनी होगी, जैसे कि –
    • इनपुट सप्लायर नेम
    • लाइसेंस नंबर
    • पिन कोड
    • स्टेट
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर
    • फुल एड्रेस
  • सारी जानकारी देने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • इस तरह आपका इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा।

जैविक खेती पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

जैविक खेती पोर्टल पर सभी के लिए लॉगिन (Jaivik Kheti Portal Login) की प्रक्रिया एक जैसी है। आप चाहे सेलर हो, बायर हो या इनपुट सप्लायर हो, नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं –

  • जैविक खेती पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले जैविक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए।
  • फिर आप सेलर लॉगिन /बायर लॉगिन /इनपुट सप्लायर लॉगिन में से अपने आवश्कतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आपको लॉगिन का विकल्प देखने को मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में अपना मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लीजिए और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद आप Jaivik Kheti पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

जैविक खेती पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

Jaivik Kheti Portal यूजर्स को शिकायत दर्ज करने का भी ऑप्शन प्रदान करता है। यदि आपको कोई शिकायत हो तो आप निम्न चरणों का पालन करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप Jaivik kheti पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • होम पेज खुल जाने के बाद Grievance के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां ग्रीवांस कैटेगरी सेलेक्ट कीजिए।
  • उसके बाद grievance type सेलेक्ट कर लीजिए।
  • इतना करने के बाद शिकायत फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • यहां अपना अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शिकायत का डिस्क्रिप्शन दर्ज कीजिए।
  • सारी जानकारी देने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए। इस तरह आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा।

Note: यदि आप भविष्य में शिकायत स्टेटस (Grievance Status) चेक करना चाहें तो ग्रीवेंस विकल्प के तहत दिए गए चेक स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करके कंप्लेंट आईडी डालकर ग्रीवेंस स्टेटस देख सकते है।

FAQs – Jaivik Kheti Portal 2024

प्रश्न 1. जैविक खेती पोर्टल क्या है?

उत्तर: जैविक खेती पोर्टल भारत सरकार द्वारा लांच किया गया एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिस पर जैविक खेती से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से जैविक किसान अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते हैं और खरीददार होम डिलीवरी के माध्यम से उत्पाद खरीद सकते है।

प्रश्न 2. जैविक खेती क्या है?

उत्तर: जैविक खेती एक ऐसी कृषि पद्धति है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से फसलों का उत्पादन किया जाता है, इस पद्धति में कीटनाशक, उर्वरक और एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग निषेध है।

प्रश्न 3. जैविक खेती पोर्टल का लाभ क्या है?

उत्तर: Jaivik Kheti Portal के माध्यम से किसान देश के किसी भी मंडी में अपनी फसल बेच सकेंगे और फसल की सही लागत प्राप्त कर सकेंगे। खरीददार इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अनाज, दाल, सब्जी आदि खरीद सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!