जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट | JNVST Class 6 Result Online Download | 2023

jnvst class 6 result: नवोदय विद्यालय समिति ने 30 अप्रैल 2022 को देश भर के सभी जेएनवी स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की है। और इस चयन परीक्षा को एनवीएस द्वारा सभी स्कूलों के लिए एक ही चरण में आयोजित की गयी है। सम्पूर्ण देश में jnv के 661 विद्यालय अभी स्वीकृत हैं। और एनवीएस के सभी क्षेत्र मुख्यालय के तहत काम करने वाले सभी जेएनवी स्कूलों के लिए प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा पूरी हो चुकी है। और छात्र जेएनवीएसटी परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

jnvst class 6 result answer key

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST- Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test) 2022 का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कक्षा 6 की उत्तर कुंजी जून के महीने में जारी होने वाली है। छात्र और अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा या कक्षा 6 जेएनवीएसटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे।

जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी। छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर / पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जेएनवीएसटी की जांच के लिए अपने एनवीएस कक्षा 6 के प्रवेश पत्र को संभाल कर रखें।

Join Our WhatsApp Group!

जवाहर नवोदय विद्यालय के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया

जेएनवीएसटी कक्षा 6 की उत्तर कुंजी घोषित होने के बाद कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया में जेएनवी परिणाम 2022 रिजल्ट जारी होगा। छात्रों को पता होना चाहिए कि एनवीएस अक्सर एक प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करता है तथा उसके साथ ही अभ्यर्थी आपत्ति विंडो में किसी प्रश्न में संदेह होने की स्थिति में अपना पक्ष रख सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर एक अंतिम जेएनवी परिणाम घोषित किया जाता है।

जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया था। जिनमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। JNVST कक्षा 6 के 80 प्रश्नो के पेपर में मानसिक क्षमता पर 40 प्रश्न, अंकगणित पर 20 प्रश्न और भाषा पर 20 प्रश्न की एक 100 अंकों की परीक्षा संपन्न हुई थी।

नवोदय परिणाम 2022 को चेक कैसे करें:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप 4: उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5: इसके बाद आपका जेएनवीएसटी कक्षा 6 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022

स्टेप 7: डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022: प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. उम्मीदवार के पास जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि का प्रमाण बताने वाला कोई अन्य दस्तावेज होना चाहिए।  

2. एनवीएस के लिए पात्रता का प्रमाण। अर्थात कक्षा 5 की अंक तालिका होनी चाहिए। 

3. क्षेत्र के सक्षम प्राधिकारी के द्वारा बनाया गया प्रमाण पत्र (ग्रामीण कोटा के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए) कि बच्चे ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक संस्थान / स्कूल में अध्ययन किया था। 

4. ऐसे उम्मीदवार जो एनआईओएस अध्ययनरत है के मामले में निर्धारित प्रोफार्मा में निवास प्रमाण पत्र 

5. स्कूल द्वारा साझा किए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज जिसे कि प्रवेश के समय बताया जाएगा। 

6. इन सभी मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज के फोटो ग्राफ भी तैयार रखने होंगे। 

UP Board Result 2022

Leave a Comment

error: Content is protected !!