मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2024 | MP Vridha Pension Yojana Online Apply | Pension List Download @socialsecurity.mp.gov.in

विधवा पेंशन योजना एमपी लिस्ट ऑनलाइन चेक | MPVridha Pension Yojana Online Apply in Hindi | वृद्धावस्था पेंशन समाज कल्याण मध्य प्रदेश |

MP Vridha Pension Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के वृद्धजनों के लिए MP Vridha Pension Yojana 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी बुजुर्गों के लिए एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। देश के लगभग सभी राज्यों द्वारा इस तरह की पेंशन योजनाएं चलायी जा रही है। इसी तर्ज पर एमपी गवर्नमेंट द्वारा भी इस योजना को शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन को उम्र के अनुसार मासिक पेंशन राशि का निर्धारण किया जाता है।

MP Vridha Pension Yojana Online
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब वृद्धजनों के लिए वृद्धा पेंशन योजना को शुरू किया है इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी पात्र वृद्धजन ले सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। MP Vridha Pension Yojana 2024 जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृप्या इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब वृद्धजनों की सहायता के लिए MP Vridha Pension Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वृद्ध नागरिकों को हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, इस योजना का लाभ राज्य के लाखों बुजुर्गों को मिलेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एमपी वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल की मदद ले सकते है।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना

MP Vridha Pension Yojana 2024 Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना
किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्यप्रदेश के सभी वृद्ध नागरिक
उद्देश्यराज्य के गरीब वृद्धजनों को पेंशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी की आयु60 वर्ष या इससे अधिक
पेंशन की राशिरु300 से रु500 (उम्र के अनुसार)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://socialsecurity.mp.gov.in/

एमपी वृद्धा पेंशन योजना के लाभ / Benefits

  • मध्य प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के सभी गरीब वृद्धजनों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के लाखों बुजुर्गों व वृद्धजनों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • जिनकी उम्र 60 से 69 वर्ष के बीच है उन्हें प्रतिमाह ₹300 की पेंशन राशि दी जाएगी।
  • जिनकी उम्र 80 वर्ष या इससे अधिक है उन्हें प्रतिमाह ₹500 की पेंशन राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
  • MP Vridha Pension Scheme हेतु आवेदन करने के लिए राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।
  • इस योजना के लिए राज्य के नागरिक इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना

हरियाणा वृद्धा पेंशन योजना

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना

झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना

मुख्यमंत्री अविवाहिता महिला पेंशन योजना

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य

MP Vridha Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बुजुर्गों को पेंशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के वृद्ध व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा और वह वृद्धावस्था में अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाएंगे। 

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में हर महीने पेंशन की राशि भेजी जाएगी। जिससे उन्हें किसी पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य के वृद्ध नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।

वृद्धावस्था पेंशन योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदन कोई भी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ नहीं ले रहा हो। 
  • आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता तीन पहिया या चार पहिया वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए।

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

MP Vridha Pension Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप मध्य प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्र है तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
mp vridha pension yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको जिले का नाम स्थानीय निकाय समग्र सदस्य आईडी आदि भर लेना है।
mp vridha pension yojana
  • इसके बाद पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश वृध्दा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को अच्छे से भर लेना है एवं जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। 
  • अब आपकी वृद्धावस्था पेंशन योजना मध्य प्रदेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
  • अंत में आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके द्वारा आप आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।

MP वृद्धा पेंशन योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

जो व्यक्ति वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है। वह ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बता दी गई है।

  • सबसे पहले आपको अपने तहसील में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • इसके बाद फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को होम के साथ अटैच कर दें।
  • अब आपको इस फॉर्म को वापस तहसील में जमा कर देना है।
  • तहसील के कर्मचारियों द्वारा सबसे पहले आपके द्वारा दिए गए फॉर्म एवं दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म के सत्यापन के बाद आप इस योजना हेतु लाभार्थी बन जाएंगे और आपकी पेंशन आनी शुरू हो जाएगी।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप मध्य प्रदेश पेंशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस के होम पेज पर आपको पेंशन की स्वीकृति की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
mp vridha pension yojana
  • क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप सर्च डिटेल्स पर क्लिक कर दें।
  • अब आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक कैसे करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP vridha Pension Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आप इसका ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते है, इससे आपको यह पता चल जायेगा कि आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार किया गया है, या नहीं। आप यहां दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना अपना नाम पेंशन लिस्ट में चेक कर सकते है।

  • वृद्धा पेंशन लिस्ट के लिए आप पहले मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • एमपी पेंशन पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद अब आप इसके होम पेज पर पेंशन हितग्राहियों की सूची के विकल्प पर क्लिक करें।
mp vridha pension yojana
  • अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहां आपसे कुछ विवरण जैसे आपका जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, ग्राम वार्ड, पेंशन प्रकार जैसे सूचनाएं मांगी जाएगी। आप इन सभी को भर लें।
mp vridha pension yojana
  • इसके बाद सूची देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें। इस प्रकार अब आपकी स्क्रीन पर एमपी विधवा पेंशन सूची दिखाई देगी।

MP Vridha Pension Yojana Helpline Number

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको एमपी वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इसके कांटेक्ट नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते है। 

आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण

1250, तुलसी नगर भोपाल-462003

Phone Number: 0755-2556916

Fax Number: 0755-2552665

Email ID: [email protected]

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – MP Vridha Pension Yojana

प्रश्न 1. एमपी वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. मध्य प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन कर सकते है। जिसका पूरा प्रोसेस हमने आपको इस आर्टिकल में बता दिया है। 

प्रश्न 2. मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. MP Vridha Pension Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट http://socialsecurity.mp.gov.in/ है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!