राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना 2024 | Rajasthan Vridha Pension Yojana List, Online Apply

वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान लिस्ट | राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना | वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2024, पात्रता, लाभार्थी की जानकारी |

Rajasthan Vridha Pension Yojana 2024: राजस्थान सरकार ने राज्य के बुजुर्ग लोगों के लिए कुछ मासिक सहायता करने के लिए राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इससे बुजुर्गों को अपने बच्चों या किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए इस तरह की योजनाएं समय समय पर लायी जाती रहती है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन की शुरुआत भी की गयी है। इस योजना के शुरू होने से बुजुर्गों की स्थिति को बेहतर किया जा सकेगा।

Rajasthan Vridha Pension Yojana List
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान क्या है?

वृद्धा पेंशन राजस्थान अथवा Old Age Pension Scheme Rajasthan की शुरुआत राजस्थान सरकार के द्वारा की गई है, जिसके अंतर्गत वृद्ध लोगों को कुछ राशि मासिक आधार पर पेंशन के रूप में दी जाती है। Vridha Pension Yojana Rajasthan के माध्यम से राजस्थान सरकार 58 साल से अधिक उम्र के वृद्ध पुरुषों को 750 रुपयों से लेकर 1000 रुपयों तक की राशि उनके बैंक खाते के माध्यम से देती है। इसके साथ ही साथ 55 साल से अधिक उम्र की वृद्ध महिलाओं को भी 750 रुपयों से लेकर 1000 रुपयों तक की मासिक पेंशन राशि दी जाती है। 

इस योजना के द्वारा वृद्ध लोगों को अपने जीवन यापन के लिए किसी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि से वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। वृद्ध पेंशन योजना राजस्थान के द्वारा वृद्ध लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार आएगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • Vridha Pension Yojana Rajasthan 2024 के लिए आवेदन करने वाला राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान के लिए निर्धारित उम्र महिलाओं के लिए 55 वर्ष से अधिक रखी गई है और पुरुषों के लिए 58 वर्ष से अधिक की रखी गई है।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाले का कोई आय का स्रोत नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी वृद्ध नागरिक आवेदन कर सकते है।
  • जिन वृद्धजनों के परिवार की सालाना आय 48,000 से कम की है, वे भी राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकते है।

वृद्धा पेंशन राजस्थान संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना।
संबधित राज्य राजस्थान।
लाभार्थी राजस्थान के बुजुर्ग।
संबधित विभागसामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग राजस्थान।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssp.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Vridha Pension Yojana के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

राजस्थान विकलांग पेंशन योजना

वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान 2024

आगे हम आपको वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन के लिए निर्धारित की गई उम्र और राशि के बारे में बताएंगे। 

कैटेगरीनिर्धारित उम्रपेंशन की राशि
महिला55 साल से 75 साल750 रुपये
महिला75 साल से अधिक1000 रुपये
पुरुष58 साल से 75 साल750 रुपये
पुरुष75 साल से ज्यादा1000 रुपये

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक https://ssp.rajasthan.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है। 
  • इससे पहले आपको बताना चाहेंगे कि Rajasthan Vridha Pension Yojana Online Registration करने के लिए आपको Rajasthan SSO ID बनवाना पड़ेगा, इसे बनाने के बाद ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • इसके होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखेगा, जिसमें आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना होता है। 
rajasthan vridha pension yojana
  • अब अगले पेज पर आपको राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान फॉर्म खुल जाएगा।
  • Vridha Pension Yojana Rajasthan Form Pdf में पूछी गई सारी जानकारियों जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म की तारीख, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि भरकर, मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपलोड कर लेना है।
  • अब Submit के बटन पर क्लिक करके Old Age Pension Yojana फॉर्म को जमा कर दें।
  • इसके बाद Forward To Verify के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने फॉर्म को वेरीफाई करने के लिए आगे भेज दें।
  • इस प्रकार आपकी वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ वृद्धा पेंशन योजना

Rajasthan Vridha Pension Yojana Status चेक कैसे करें

अगर आपने भी Rajasthan Old Age Pension Scheme के लिए आवेदन किया है और आप वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान Status चेक करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले है:

  • Vridha Pension Yojana Rajasthan Status चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर दिए गए लिंक पर http://rajssp.raj.nic.in/ भी क्लिक कर सकते है। 
  • अब इसके होम पेज पर आपको मेनू में Reports का लिंक दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
rajasthan vridha pension yojana
  • इसके बाद आपको Pensioner Online Status का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
rajasthan vridha pension yojana
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने Online Pensioner Application Status पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको Application Number और कैप्चा कोड को भर लेना है। इसके बाद अपनी भाषा का चयन करके Show Status के बटन पर क्लिक कर लें। 
rajasthan vridha pension yojana
  • अब आपके सामने Vridha Pension Yojana Rajasthan Status 2022 आ जायेगी।

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना

राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना 2024 लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट के बारे में जानना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप Rajasthan Vridha Pension Yojana List के बारे में जान सकेंगे: 

  • Old age Pension List के बारे में जानने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट http://rajssp.raj.nic.in/ पर जाना होगा।  
  • इसके होम पेज पर आपको Report का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
rajasthan vridha pension yojana
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको Beneficiary Report का विकल्प दिखेगा। 
rajasthan vridha pension yojana 5
  • अब यहाँ पर क्लिक करने के बाद आपको अपने जिले को सेलेक्ट कर लेना होता है। अतः राजस्थान के जिस जिले में आप रहते है, उसका चुनाव कर लें।
  • जिले का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएगा जिसमें Rural और Urban है। जिसका अर्थ होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए Rural और शहरी क्षेत्र के लिए Urban पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • यदि आपने ग्रामीण क्षेत्र के विकल्प को चुना है तो आपके सामने उस जिले में पड़ने वाली सभी मौजूद ब्लॉक की सूची आ जायेगी, जिनमें से आपको अपना ब्लॉक चुन लेना है। 
  • ब्लॉक का नाम चुन लेने के बाद आपके सामने उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत की सूची आ जायेगी। जिसमे से आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर लेना है।
  • ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने इसके अंतर्गत आने वाले सभी गांव की सूची आ जायेगी। इनमें से आपको अपने गांव का नाम चुन लेना है।
  • अब आपके सामने सेलेक्ट किये गए गाँव की सूची आ जायेगी।
  • तो इस प्रकार आप Vridha Pension Yojana Rajasthan List 2024 देख सकते है।

Conclusion

इस प्रकार हमने आपको इस आर्टिकल में राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया है। यहाँ आपको Rajasthan Vridha Pension Scheme से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा।

FAQ: Rajasthan Vridha Pension Yojana 2024

प्रश्न 1. राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: इस योजना के लिए राजस्थान के सभी गरीब बुजुर्ग वर्ग के लोग आवेदन कर सकते है।

प्रश्न 2. इस योजना के लिए क्या कोई हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है?

उत्तर: इस योजना के लिए जारी की गई हेल्पलाइन नंबर: 014-15111007, 5111010, 2740637 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!