हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 | Ration Card List Haryana Online Download, Sales Register

Ration Card List Haryana 2024: राशन कार्ड राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाया एवं वितरित किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से खाद्य पदार्थ जैसे – चावल, गेहूं, चीनी, केरोसिन तेल आदि भी वितरित किया जाता है। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है और आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तो आप हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना एवं अपने परिवार का नाम देख सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हरियाणा के नागरिकों के लिए खाद्य और आपूर्ति विभाग (Department Of Food and Supplies) के अधिकारीक पोर्टल पर हरियाणा राशन कार्ड नई सूची उपलब्ध करा दी गई है।

Ration Card List Haryana Online

राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड प्रदेश के नागरिकों की आय एवं उनकी स्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों में (एपीएल बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड) जारी किया जाता है। इन तीनों श्रेणियों के राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? इसकी जानकारी हमने इस पोस्ट में उपलब्ध करा दी है। तो यदि आप भी हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें के बारे में जानने की इच्छुक है, तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024

जैसा कि आप सभी जानते हैं, एक गरीब परिवार (मध्यम व निम्न वर्ग) के लिए राशन कार्ड कितना महत्व रखता है। आज के समय में बढ़ते हुए महंगाई के कारण बहुत से ऐसे गरीब परिवार है, जो राशन खरीदने में भी सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को सरकार द्वारा उनकी आय एवं आर्थिक स्थिती को देखते हुए APL/BPL/AAY राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। जिसके माध्यम से राशन कार्ड धारकों को हर महीने न्यूनतम मूल्य पर खाद्य सामग्री जैसे – गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि प्रदान किए जाते है। 

Join Our WhatsApp Group!

यदि आप भी हरियाणा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार की श्रेणी में आते हैं और आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, तो आप Haryana Ration Card List 2024 में अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सरकार द्वारा हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। आगे हम आपको हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें की जानकारी देने वाले हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़े। 

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Ration Card List Haryana 2024 Overview

आर्टिकल का नामहरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 
विभागखाद्य और आपूर्ति विभाग, हरियाणा 
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक 
उद्देश्यराशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
राज्य (District)हरियाणा 
वर्ष (Year)2024
हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087
Haryana राशन कार्ड लिस्ट चेकऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://haryanafood.gov.in/  

हरियाणा राशन कार्ड के प्रकार

हरियाणा राशन कार्ड को राज्य के नागरिकों के आय एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर तीन वर्गों में बांटा गया है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • APL राशन कार्ड एपीएल राशन कार्ड वैसे परिवारों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते हैं। एपीएल राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से हर महीने 15 किलो राशन दिया जाता है।
  • BPL राशन कार्ड बीपीएल राशन कार्ड राज्य के वैसे परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे होते है। इस राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक हर महीने 25 किलो राशन प्राप्त कर सकते है।
  • AAY राशन कार्ड – एएवाय राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है, जो बहुत ज्यादा गरीब होते हैं, जिनके पास आय का भी कोई साधन नहीं होता है। ऐसे परिवारों को AAY राशन कार्ड के माध्यम से 35 किलो राशन हर महीने उपलब्ध कराया जाता है।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)

  • राज्य के जिन लोगों का नाम हरियाणा राशन कार्ड सूची में मौजूद होगा, उन सभी नागरिकों को राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ प्रदान किये जाएंगे।
  • राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक अकाउंट खुलवाने, वोटर आईडी बनवाने के लिए भी काम आता है।
  • Ration Card के माध्यम से ही गरीब परिवारों को हर महीने सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे – गेहूं चावल चीनी केरोसिन आदि उपलब्ध कराया जाता है।
  • राशन कार्ड के जरिये आप सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले योजनाओं (Govt Scheme) का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • Haryana Ration Card List आप घर बैठे अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Haryana Ration Card List 2024 ऑनलाइन कैसे चेक करें 

राज्य के वे सभी इच्छुक नागरिक जो हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उन्हें हम आगे इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले है। Haryana Ration Card List 2022 चेक करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आप Mis & Reports के विकल्प पर क्लिक कर ले। इसके बाद Reports पर क्लिक करें।
ration card list haryana mis
  • रिपोर्ट्स पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको Ration Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ration card list haryana online
  • अब आपके सामने एक न्यू विंडो में हरियाणा के DFSO Name की सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आपको अपना DFSO NAME (जिले का नाम) का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने AFSO NAME (तहसील) की एक नई सूची खुल जाएगी। इस सूची में आपको अपना AFSO नाम ढूंढ कर उस पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपके सामने FPS ID और FPS Owner का एक नया लिस्ट ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको जिस राशन दुकान से राशन प्राप्त होता है, उसकी पूरी लिस्ट दिखाई देगी।
  • इस लिस्ट में आपको FPS ID ढूंढ कर उसका चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने उस FPS आईडी के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड होंगे, सभी की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इस List में राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और अन्य डीटेल्स मौजूद होंगे।
  • यहां आपको अपना नाम ढूंढ कर उसके सामने दिए गए View के विकल्प का चयन कर लेना होगा। जिसके बाद एक नए पेज पर आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण खुल जाएगा।
  • इस प्रकार आप कुछ आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करके अपना एवं अपने परिवार का नाम हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना

हरियाणा राशन कार्ड स्टॉक डिटेल देखने की प्रक्रिया

  • स्टॉक डिटेल देखने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको FPS के सेक्शन में जाकर Stock Details के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको Month, Year, District और FPS को सेलेक्ट करना होगा।
  • सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर स्टॉक डिटेल का विवरण खुल कर आ जाएगा।

हरियाणा राशन कार्ड सेल्स रजिस्टर देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://epos.haryanafood.gov.in/ पर विजिट करना होगा। 
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको FPS के सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप Sales Register के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर आपको Month, Year, District और FPS का चयन कर लेना है।
  • चयन कर लेने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सेल्स रजिस्टर का विवरण आ जाएगा।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब पोर्टल के होम पेज पर आपको Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक न्यू विंडो ओपन होगा, जिसमें आपको Lodge Your Grievance के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने शिकायत दर्ज करने का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे कंप्लेंट डिटेल, ग्रीवेंस डीटेल्स आदि भरकर सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपके शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

शिकायत की स्थिति / ग्रीवेंस स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप एईपीडीएस हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट https://epos.haryanafood.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Grievance के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको View Status Of Your Grievance के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको ग्रीवेंस नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने शिकायत की स्थिति खुल जाएगी।

हरियाणा के राशन कार्ड लिस्ट उपलब्ध जिलों की लिस्ट

राज्य के सभी जिलों की लिस्ट यहां पर उपलब्ध है। यदि आप हरियाणा के किसी भी जिले के निवासी है, तो आप राज्य के किसी भी जिले के निवासी है, तो आप अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है।

Ambala – अम्बालाKurukshetra – कुरुक्षेत्र
Bhiwani – भिवानीMahendragarh – महेंद्रगढ़
Charkhi Dadri (दादरी)Nuh – नूहं
Faridabad – फरीदाबादPalwal – पलवल
Fatehabad – फतेहाबादPanchkula – पंचकुला
Gurugram – गरुग्रामPanipat – पानीपत
Hisar – हिसारRewari – रेवाड़ी
Jhajjar – झज्जरRohtak – रोहतक
Jind – जींदSirsa – सिरसा
Kaithal – कैथलSonipat – सोनीपत
Karnal – करनालYamunanagar – यमुनानगर

Haryana Ration Card List 2024 से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. Haryana राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना है, जिसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

प्रश्न 2. Haryana Ration Card से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!