मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2024 | Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana हेल्पलाइन नंबर 1100 | शिकायत दर्ज कैसे करे

Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana 2024: हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत आम नागरिक किसी भी समस्या का समाधान 14 दिनों के अंदर प्राप्त कर सकते हैं। यदि आम नागरिक राज्य के मुख्यमंत्री से किसी प्रकार की शिकायत करना चाहते हैं तो वे इस योजना के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकों को उनकी समस्या का निवारण जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।

Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की आप हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत शिकायत कैसे दर्ज कर सकते है? साथ ही शिकायत की स्थिति भी देख सकते है। अगर आपको इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना क्या है? इस योजना के लाभ, उद्देश्य एवं सेवा संकल्प ऐप डाउनलोड कैसे करे के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना क्या है?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लांच की गई ऐसी योजना है जिसके तहत राज्य के स्थाई नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 1100 जारी किया गया है जिस पर सुबह 7:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक कॉल करके नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 56 विभागों के अधिकारियों को समस्या निवारण का कार्यभार सौंपा गया है और यह सुनिश्चित किया गया है कि नागरिकों की समस्या का निवारण शिकायत दर्ज करने के बाद 14 दिनों के अंदर किया जाएगा। अतः इस योजना के तहत वे नागरिक लाभ उठा सकते हैं जिन्हें सरकार के साथ किसी समस्या की जानकारी भेजनी हो।

Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
शुरू किया गयाहिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश राज्य के स्थाई नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द प्रदान करना।
लाभराज्य के नागरिक सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा कर उसका तुरंत निवारण प्राप्त कर सकते हैं। 
राज्यहिमाचल प्रदेश
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cmsankalp.hp.gov.in/

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का उद्देश्य क्या है?

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए CM Sewa Sankalp Yojana के तहत हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है और साथ ही एक डिजिटल मंच भी लॉन्च किया गया है जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी शिकायत का जल्दी निवारण प्रदान करना है। लोगों को किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं जिससे उनका समय बर्बाद होता है अतः लोगों को इस समस्या से दूर करने और सरकारी कामों में गतिशीलता लाने के लिए हिमाचल प्रदेश सेवा संकल्प योजना की शुरुआत की गई है ताकि जल्द से जल्द नागरिकों को उनकी समस्या का हल प्राप्त हो जाए।

Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana का लाभ क्या है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो सेवा संकल्प योजना हिमाचल प्रदेश की शुरुआत की गई है उसके तहत नागरिकों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे –

  • सेवा संकल्प योजना के तहत जारी टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके नागरिक मुख्यमंत्री के पास अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट लांच की गई है जिसमें शिकायत का विवरण दर्ज किया जा सकता है।
  • योजना के तहत 56 विभागों के 6500 अधिकारियों को नागरिकों की शिकायत दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है, अतः शिकायत करने वाले नागरिकों को उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द दिया जाएगा।
  • केवल 14 दिनों के अंदर अधिकारियों द्वारा शिकायत का निवारण करके दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर हिमाचल प्रदेश के माध्यम से समस्त छोटे-बड़े इलाकों के नागरिक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • अब किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर हिमाचल प्रदेश (CM Sewa Sankalp Yojana) के तहत यदि शिकायत का निवारण नहीं होता है तो एक निश्चित सीमा के बाद स्वयं मुख्यमंत्री शिकायत दर्ज करने वाले नागरिकों से बात करेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहेगी।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना

CM Sewa Sankalp Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के अतिरिक्त इस पोर्टल पर राज्य में चलाई जा रही अन्य योजना का विवरण भी देखने को मिल सकता है जो निम्न हैं  –

  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना
  • शक्ति बटन ऐप
  • हिम केयर योजना
  • जनमंच कार्यक्रम
  • डिजिलॉकर सुविधा
  • मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना

सीएम सेवा संकल्प योजना पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 1100 टोल फ्री नंबर शिकायत दर्ज करने के लिए जारी किया गया है लेकिन यदि आप चाहे तो सीएम सेवा संकल्प योजना पोर्टल हिमाचल प्रदेश पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आप CM Sewa Sankalp Yojana की अधिकारीक वेबसाइट को ओपन कर लीजिये। जिसका लिंक cmsankalp.hp.gov.in है।
  • इसके होम पेज में आपको “शिकायत दर्ज करें” का विकल्प देखने को मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको कुछ नियम और शर्तें देखने को मिलेंगी, इन्हें पढने के बाद आपको “मैं सहमत हूं” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana
  • इसके बाद योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमें मांगी गई निम्नलिखित जानकारियां आपको दर्ज करनी होगी -द आपको “शिकायत दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • नाम
    • जेंडर
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर
    • रेजिडेंस विवरण में डिपार्टमेंट का नाम
    • कैटेगरी
    • डिस्ट्रिक्ट
    • एरिया/ब्लॉक
    • ग्राम पंचायत
    • विलेज
    • स्ट्रीट एड्रेस
    • शिकायत का विवरण
Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “शिकायत दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद हिमाचल प्रदेश सेवा संकल्प योजना पोर्टल पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत शिकायत की स्थिति कैसे देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत शिकायत दर्ज कर दी है और उसकी स्थिति चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुसरण करके शिकायत की स्थिति देख सकते हैं –

  • सबसे पहले आप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
  • अब होम पेज में दिए गए “शिकायत की स्थिति देखें” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इतना करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको शिकायत और मांग/ सुझाव का विकल्प देखने को मिलेगा, यहां पर “शिकायत” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर आपसे पूछा जाएगा कि आप किस माध्यम से शिकायत स्थिति देखना चाहते हैं, आपको मोबाइल नंबर और शिकायत क्रमांक का दो ऑप्शन मिलेगा आप जिस भी विकल्प को चुनना चाहते हैं उस पर क्लिक कर लें।
  • अगर आप मोबाइल नंबर के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो उसके बाद आपको “गेट ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको आपकी शिकायत की स्थिति देखने को मिल जाएगी।

सेवा संकल्प ऐप कैसे डाउनलोड करें?

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के आधिकारिक पोर्टल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सेवा संकल्प ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक मुख्यमंत्री से संपर्क कर सकते हैं और यदि उन्हें किसी बात की शिकायत है तो मुख्यमंत्री तक इसका विवरण पहुंचा कर जल्द से जल्द समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप चाहे तो आप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प ऐप को डाउनलोड करके भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कर ले।
  • इसके बाद सर्च बार में “Sewa Sankalp App” सर्च करें।
  • अब आपके सामने सेवा संकल्प ऐप की डिटेल्स खुल कर आ जाएगी।
  • आपको यहाँ Install के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद कुछ मिनट में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प ऐप आपके फोन में डाउनलोड एवं इंस्टॉल हो जाएगी।

FAQs – Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana 2024

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें हिमाचल प्रदेश?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री से राज्य के नागरिक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल के माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा 1100 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, इस पर कॉल करके भी मुख्यमंत्री से शिकायत की जा सकती है।

प्रश्न 2. हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100 है।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 क्या है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा एक “मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना” की शुरुआत की गई है जिसके तहत आम नागरिक किसी भी समस्या की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा एक ऑफिशियल पोर्टल की शुरुआत की गई है जहां पर आम नागरिक अपनी शिकायत का विवरण दर्ज कर सकते हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1100 भी जारी किया है, इस नंबर पर कॉल करके भी नागरिक मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!