हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 | Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana Online Application

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana 2024: अनाथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, खान-पान, घर, विवाह आदि की उचित व्यवस्था के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा गोद लिया जाएगा और उनके भरण पोषण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही पात्र बच्चों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी और बच्चों के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों और निराश्रित महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana

हिमाचल प्रदेश सुख आश्रय योजना के तहत आवेदन कैसे करें और इसका लाभ किन्हें मिलेगा? इसकी विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा राज्य के निराश्रित वर्ग के लिए 16 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई। जिसके तहत उन्होंने यह घोषणा की कि राज्य के 6000 से अधिक अनाथ बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। इस योजना के तहत इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया जाएगा और उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी और स्वरोजगार तक की सारी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी, साथ ही ऐसे बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

बच्चों के अतिरिक्त निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना के तहत लाभान्वित किए जाएंगे। इस योजना को सुचारू रूप चलाने के लिए सरकार द्वारा 101 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है और यह प्रावधान जारी किया गया है कि प्रतिमाह बच्चों को कोचिंग और छात्रावास शुल्क के रूप में चार-चार हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना
शुरू किया गयाहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
लाभार्थीप्रदेश के अनाथ वर्ग के बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक
उद्देश्यअनाथों को एक बेहतर जीवन शैली प्रदान करना।
लाभअनाथ बच्चों के खाने-पीने, रहने, पढ़ाई-लिखाई, शादी आदि का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2023-24
आवेदन प्रक्रियाजल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना लेटेस्ट अपडेट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा अनाथ बच्चों के लिए एक सहारा योजना की शुरुआत की गई है जिसे हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के नाम से जाना जाता है। हाल ही में 4 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा निराश्रित बच्चों के बैंक खातों में 4.68 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। जिससे राज्य भर के 2,466 निराश्रित बच्चे लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि हिमाचल प्रदेश राज्य अनाथ बच्चों और अन्य निराश्रित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस कार्यक्रम के दौरान 30 बच्चों को एडवांस लैपटॉप प्रदान किया गया, साथ ही यह घोषणा की गई कि राज्य के 298 निराश्रित बच्चों जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है?

राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर जीवन प्रदान करना है। ताकि उन्हें किसी और के ऊपर आश्रित ना रहना पड़े और अपने मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन हो। इस योजना के तहत सरकार अनाथों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और उनके भरण पोषण का पूरा खर्च उठा रही है। इसका लाभ यह होगा कि लाभार्थी सशक्त बनेंगे और राज्य का सही विकास होगा।

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana के तहत मिलने वाली सहायता राशि का विवरण

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के तहत विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और साथ ही निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी कुछ वित्तीय सहायता मिलेगी जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है –

  • ऐसे अनाथ बच्चे और महिलाएं जो संस्थानों में रहते हैं, सरकार द्वारा उनका आवर्ती खाता खोला जाएगा।
  • 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता मिलेगी जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • एकल महिलाओं और 14 से 18 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चों को हर महीने ₹2500 की सहायता मिलेगी।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बच्चे जो कोचिंग लेना चाहते हैं और छात्रावास में निवास करते हैं, उन्हें हर साल एक लाख रुपए की धनराशि मिलेगी।
  • अनाथ बच्चों को कोचिंग के समय आवास के लिए प्रतिमाह ₹4000 की सहायता प्राप्त होगी।
  • समग्र विकास के लिए हर महीने पिकनिक आयोजन करने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है।
  • ऐसे लाभार्थी जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें घर बनाने के लिए ₹3,00,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना

HP Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana के लाभ क्या हैं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री सुख आश्रय स्कीम के तहत सरकार कई सारे लाभ प्रदान कर रही है, इस योजना से मिलने वाले सभी लाभ का विवरण नीचे दिया गया है –

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लांच की गई वह योजना है जिसके तहत सरकार राज्य के 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट के रूप में गोद लेकर उनका भरण पोषण का सारा खर्च उठा रही है।
  • इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के अतिरिक्त निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी लाभ प्राप्त करेंगे।
  • सीएम सुख आश्रय योजना के तहत अनाथों के खाने-पीने, पढ़ाई- लिखाई,शादी आदि का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • बच्चों की आयु के अनुसार विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
  • 27 साल की उम्र तक अनाथ बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
  • इस योजना के लागू होने से अनाथ बच्चे निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक एक अच्छा जीवन बिता सकेंगे।
  • लाभार्थियों को दूसरों पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे वह सशक्त और स्वावलंबी बनेंगे।
  • इस योजना के तहत ऐसे लोगो को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनके पास आवास नहीं है।
  • साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने में भी सरकार मदद करेगी।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ लेने की लिए पात्रता क्या है?

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश का लाभ उन सभी नागरिकों को प्राप्त होगा जो इस योजना के तहत पात्र हैं। यह जानने के लिए कि आप योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं, नीचे दिए गए पात्रता मापदंड पर एक नजर डालें –

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ केवल अनाथ बच्चों को मिलेगा।
  • निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना के पात्र हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज आवेदक के पास होने चाहिए।

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?

यदि आपको हिमाचल प्रदेश सुख आश्रय योजना के तहत लाभ प्राप्त करना है तो उसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • उत्तीर्ण कक्षा का मार्कशीट
  • कोचिंग के लिए लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रावास की रसीद
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निराश्रित महिलाओं का शपथ पत्र
  • भूमिहीन होने का शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

सीएम सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश का लाभ जल्द ही पात्र नागरिकों को मिलने वाला है। सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने की घोषणा कर दी गई है किंतु अभी इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जल्द ही सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट की घोषणा की जाएगी, इसके पश्चात आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सामने आएगी। इसलिए इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी साझा की जाती है हम आपको इस लेख में अपडेट करके बता देंगे।

FAQs – Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana 2024

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना क्या है?

उत्तर: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार निराश्रित वर्ग के भरण-पोषण का खर्च वहन कर रही है। योजना के तहत अनाथ बच्चों के खाने-पीने, पढ़ाई, शादी, घर आदि का खर्च सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। 27 साल की उम्र तक अनाथ बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

प्रश्न 2. Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana में कितने पैसे मिलेंगे?

उत्तर: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 1 से 14 साल तक के बच्चों को ₹1000, 14 से 18 साल के बच्चों को ₹2500, 18 साल से अधिक उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए हर साल एक लाख रुपये, शादी के लिए ₹2,00,000 और घर बनाने के लिए ₹3,00,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

प्रश्न 3. हिमाचल प्रदेश में अनाथों के लिए कौन सी योजना चलाई जा रही है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अनाथों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana चलाई जा रही है जिसके तहत अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!