भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ 2024 | National Animal of India in Hindi, भारत के टाइगर रिज़र्व

National Animal of India: किसी भी देश के राष्ट्रीय पशु का चयन कई मानदंडों के आधार पर होता है। भारत के राष्ट्रीय पशु का नाम रॉयल बंगाल टाइगर है जो भारत की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। भारत के अंदर कई सालों से बाघों की संख्या लगातार घटती रही है। इसकी वजह से साल 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत भारत सरकार ने रॉयल बंगाल टाइगर को राष्ट्रीय पशु घोषित किया और इससे के संरक्षण का कदम उठाया। बाघ चपलता, सहनशक्ति और अदम्य शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसकी वजह से इसका चयन राष्ट्रीय पशु के रूप में किया गया।

National Animal of India

रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। बाघों की प्रजाति की बात करें तो यह चार प्रकार की होती हैं। बाघ को शेर, बाघ, जगुआर और तेंदुए के नाम से जाना जाता है। कई जगहों पर इसे बड़ी बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है। भारत में कुल 8 प्रकार की बाघ की उपप्रजातियाँ है जिसमें से रॉयल बंगाल टाइगर भी है।

बाघ को राष्ट्रीय पशु क्यों बनाया गया

  • बाघ में चपलता, लालित्य, ताकत और शक्ति होती है। इसकी वजह से इसका चयन भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में किया गया।
  • भारत सरकार ने 1 अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की जिसको उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में लॉन्च किया गया।
  • किसी भी देश की प्राकृतिक संसाधनों का और पूरी सरगम का प्रतिनिधित्व उसके राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी द्वारा ही किया जाता है।
  • मोर को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में चुना गया जबकि भारत सरकार ने बाघ को राष्ट्रीय पशु के रूप में चुना।
  • बाघ भारत की समृद्धि, विविधता का प्रतीक है।

बाघ की शारीरिक संरचना

  • बाघ सफेद कलर का भी होता है लेकिन वह अलग प्रजाति का नहीं होता है। उनकी त्वचा में वर्णक की कमी होने की वजह से वह सफेद नजर आते हैं।
  • एक औसत बाघ की लंबाई 2.7 मीटर से 3.1 मीटर के बीच में हो सकती है। मादा बाघ की लंबाई 2.4 मीटर से 2.6 मीटर के बीच में हो सकती है।
  • 1 बाघ का सामान्य वजन 180 किलोग्राम से लेकर 258 किलोग्राम तक होता है। जबकि मादा बाघ का वजन 100 किलोग्राम से लेकर 160 किलोग्राम के बीच में होता है।
  • जब एक बाघ शावक का जन्म होता है तो पहले सप्ताह में उसको कुछ भी नजर नहीं आता है और वह अँधा ही रहता है
  • जब एक बाघ वयस्क हो जाता है तो वह 6 मीटर लंबी छलांग अथवा 5 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है।
  • बाघ के शरीर पर 100 से अधिक धारियां होती हैं और यह हमारे फिंगरप्रिंट की तरह दो बाघों की धारियां एक जैसी कभी नहीं होती है।

National Animal of India – Interesting Facts

  • बिल्ली परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति बाघ मानी जाती है।
  • बाघ की कुल 8 उप प्रजातियां होती हैं जिनमें साइबेरियन टाइगर, इंडोचाइनीस, सुमात्रा टाइगर, रॉयल बंगाल, कैस्पियन, बाली, दक्षिण चीन और जावा शामिल है।
  • बाघों के हो रहे लगातार शिकार की वजह से दुनिया भर में बाली, कैस्पियन और जावा बाघ अब विलुप्त हो चुके हैं और कहीं भी देखने को नहीं मिलते हैं।
  • जंगल के अंदर अक्सर ही बाघ दलदल मैंग्रोव और घास के मैदानी इलाकों के निचले हिस्सों में पाए जाते हैं।
  • भारत के राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर, पश्चिम बंगाल की सुंदरबन मैनग्रोव छेत्र में सबसे अधिक पाए जाते हैं।
  • 18 नवंबर 1972 को भारत सरकार द्वारा बाघ को राष्ट्रीय पशु के रूप में नामांकित किया गया।
  • भारत के अलावा बांग्लादेश, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और मलेशिया देशों का भी राष्ट्रीय पशु बाघ ही है।
  • नागपुर को भारत की बाघ राजधानी के रूप में माना जाता है।
  • पिछले कुछ सालों में बाघ की संख्या लगातार भारत में कम होती हुई नजर आई। लेकिन भारत सरकार के प्रयासों की वजह से आप बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

बाघों की संख्या में हुआ इजाफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

साल 2006 के अंदर भारत के अंदर बाघ लगभग विलुप्त होने के कगार पर थे। पूरे देश में लगभग 1411 बाघ ही बचे थे। उसके बाद भारतीय वन्यजीव कोष और सरकार ने मिलकर कई कदम उठाए और 2018 बाघों की संख्या बढ़कर 2967 हो गई। बाघों की अधिकतम संख्या मध्यप्रदेश में है। उसके बाद दूसरा स्थान कर्नाटक का आता है और उत्तराखंड तीसरे नंबर पर आता है।

Join Our WhatsApp Group!

लालकिला ऑनलाइन टिकट बुकिंग

दिल्ली चिड़ियाघर ऑनलाइन टिकट बुकिंग

भारत में टाइगर रिजर्व

1973 में जब प्रोजेक्ट टाइगर शुरू हुआ था उस समय पूरे भारत में केवल 9 टाइगर रिजर्व थे। लेकिन बाघों की घटती संख्या की वजह से इनकी संख्या को बढ़ाया गया और अब पूरे भारत में लगभग 53 टाइगर रिजर्व हैं, जिसकी लिस्ट आपको नीचे दी जा रही है।

Sr. No.Name of Tiger ReserveState
1नागार्जुन सागर श्रीशैलमआंध्र प्रदेश
2नमदाफाअरुणाचल प्रदेश
3कमलंग टाइगर रिज़र्वअरुणाचल प्रदेश
4पक्केअरुणाचल प्रदेश
5मानसअसम
6नमेरीअसम
7ओरांग टाइगर रिज़र्वअसम
8काजीरंगाअसम
9वाल्मीकिबिहार
10उदंती-सीतानदीछतीसगढ़
11अचनकमारछतीसगढ़
12इन्द्रावतीछतीसगढ़
13पलामूझारखण्ड
14बांदीपुरकर्नाटक
15भद्राकर्नाटक
16दांदेली-अंशीकर्नाटक
17नागरहोलकर्नाटक
18बिलगिरि रंगनथा मंदिरकर्नाटक
19पेरियारकेरल
20परम्बिकुलमकेरल
21कान्हामध्य प्रदेश
22पेंचमध्य प्रदेश
23बांधवगढ़मध्य प्रदेश
24पन्नामध्य प्रदेश
25सतपुड़ामध्य प्रदेश
26संजय-दुबरीमध्य प्रदेश
27मेलघाटमहाराष्ट्र
28ताडोबा-अंधारीमहाराष्ट्र
29पेंचमहाराष्ट्र
30सह्याद्रीमहाराष्ट्र
31नवेगाव-नागझिरामहाराष्ट्र
32बोरमहाराष्ट्र
33दम्पामिज़ोरम
34सिमलिपालओडिशा
35सतकोसियाओडिशा
36रणथम्भौरराजस्थान
37सरिस्काराजस्थान
38मुकंदरा  हिलराजस्थान
39कलाकड़ मुंडंथुरईतमिलनाडु
40अन्नामलाईतमिलनाडु
41मुदुमलैतमिलनाडु
42सत्यमंगलमतमिलनाडु
43कवलतेलंगाना
44अमराबादतेलंगाना
45दुधवाउत्तर प्रदेश
46पीलीभीतउत्तर प्रदेश
47कॉर्बेटउतराखंड
48राजाजीउतराखंड
49सुंदरबनपश्चिम बंगाल
50बुक्सापश्चिम बंगाल
51श्रीविल्लिपुथुर- मेगामलाई (2021)तमिलनाडु 
52रामगढ़ विषधारी (2021)राजस्थान
53गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तोमर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य(2021)छत्तीसगढ़

सारांश

हमने इस आर्टिकल में आपको भारत के राष्ट्रिय पशु बाघ के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते है यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरे लोगों तक भी शेयर जरुर करे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!