Odisha Nai Pahal Scheme 2024 | नवविवाहित जोड़ों के लिए शादी की किट स्कीम

Odisha Nai Pahal Scheme 2024: ओडिशा सरकार द्वारा नए विवाहित जोड़ों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा एक पहल की गयी है, जिसके माध्यम से नवविवाहित दम्पति को शादी की किट दी जाएगी। राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का उदेश्य जनसँख्या नियंत्रण के प्रति पहल करना है, इस योजना में वितरित की जाने वाली किट से परिवार नियोजन के प्रति प्रोत्साहित किया किया जायेगा। इस आर्टिकल में हमने ओडिशा नई पहल योजना के बारे में बताया है। इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Odisha Nai Pahal Scheme

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

ओडिशा नई पहल योजना 2024

दोस्तों पूरी दुनिया इस समय जनसँख्या विस्फोट की गंभीर समस्या से झूझ रही है, जनसँख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है, और हमारे पास उस मात्रा में संसाधन उपलब्ध नहीं है। पूरी दुनिया की जनसँख्या 7 को पार कर चुकी है। ऐसे में सरकार द्वारा एकदम सख्त नियम लागु करने की बजाय लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को नए किट वितरित किये जायेंगें। हाल ही के दिनों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा इसके प्रति एक अभियान चलाया जा रहा था, यह योजना इसी कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। आज परिवार नियोजन को अपनाना आवश्यक हो गया है, जिसके लिए समाज में जागरूकता लाना अति आवश्यक है।

Join Our WhatsApp Group!

Odisha Nai Pahal Scheme Overview 2024

योजनाओडिशा नई पहल योजना।
संबधित राज्यओडिशा।
लाभार्थियोंराज्य के नवविवाहित जोड़ें।
उद्देश्यपरिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना।

शादी किट में शामिल सामग्री

ओडिशा सरकार द्वारा नए विवाहित जोड़ों को वितरित की जाने वाली किट में निम्न सामग्री होगी, जैसे – विवाह पंजीकरण फॉर्म, गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम, ईसीपी (आपात गर्भ निरोधक गोली) आदि। ये सभी सामान इस किट में दिया जायेगा, इसके अलावा अन्य सामग्री भी शामिल की जा सकती है। अन्य सामग्री में दुल्हन की मेहकप किट दी जाएगी, जिसमे दुल्हन के श्रंगार का सामान दिया जायेगा।

ओडिसा कालिया योजना

नई पहल योजना ओडिशा के उद्देश्य

ओडिशा नई पहल योजना का मुख्य उदेश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाना है। इस योजना के तहत गर्भ निरोधक एवं अन्य सामग्री किट वितरित करके लोगों को जागरूक करना है। ओडिशा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के सहयोग से ऐसा कार्यक्रम शुरू करने वाला प्रथम राज्य बना है, जबकि ओडिशा में जनसँख्या वृद्धि की दर काफी कम है। हमारे देश का राष्ट्रीय TFR औसत 2 है, जबकि यह दर उड़ीसा का लगभग 1.8 है। tfr किसी भी विवाहित महिला द्वारा सम्पूर्ण जीवन काल में पैदा करने वाले बच्चों की संख्या का औसत है।

ओडिसा नई पहल योजना का लाभ कैसे लें?

यदि आप ओडिसा की नई पहल योजना का लाभ लेना चाहते है, तो इसके लिए सबसे पहले पात्रता शर्त यह है, कि यह किट नवविवाहित जोड़ों को दी जाती है, राज्य सरकार द्वारा इस किट का वितरण राज्य की आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से वितरित की जा रही है। इसके लिए आशा वर्कर्स अपने – अपने क्षेत्र में होने वाली नई शादी का डेटा रखेगी, किसी भी क्षेत्र में शादी की सूचना होने पर किट वितरित की जाएगी। शादी किट में गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम आदि वितरित किये जायेंगें। इसके अलावा नई नवेली दुल्हन को श्रंगार किट भी दी जाएगी।

FAQ : Odisha Nai Pahal Scheme

प्रश्न – Nai Pahal Scheme कौन से राज्य से संबधित है?

उत्तर – नई पहल स्कीम का संबध ओडिशा राज्य से है.

प्रश्न – Odisha Nai Pahal Scheme का उदेश्य क्या है, सरकार द्वारा इसे क्यों शुरू किया गया है?

उत्तर – Odisha Nai Pahal Scheme जनसँख्या नियंत्रण / परिवार नियोजन से संबधित है, इस योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को एक किट दी जाएगी, जिसमे गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम आदि दिए जायेंगें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!