राजीव गांधी करियर पोर्टल 2024 | Rajiv Gandhi Career Portal Online Registration

Rajiv Gandhi Career Portal 2024 @rajcareerportal.com Login: हमारे देश में ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इस उलझन में पड़ जाते हैं कि आगे उन्हें क्या करना है? किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है? करियर कैसे बनाना है? इस तरह के कई सवाल विद्यार्थियों को भविष्य को लेकर चिंतित कर देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल की शुरूआत की गई है जो राज्य के विद्यार्थियों को अच्छा करियर चुनकर अच्छा रोजगार प्राप्त करने में सहायता करेगी।

Rajiv Gandhi Career Portal

राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल की शुरुआत राजस्थान सरकार ने UNICEF के साथ मिल कर की है। इस पोर्टल पर 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाता है ताकि वह सही करियर का चयन करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र छात्रों को पोर्टल पर अपनी एक यूनिक आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा, इसकी अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत अवश्य पढ़ें। यहाँ आपको राजीव गांधी करियर पोर्टल क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, लॉगिन प्रक्रिया एवं पोर्टल से जुडी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल 2024

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के द्वारा राज्य के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सही करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए 6 फरवरी 2019 को राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल को लॉन्च करने की घोषणा की गयी थी और 10 अप्रैल 2020 को इस पोर्टल की शुरुआत हुई थी। इस पोर्टल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के सहयोग से विकसित किया गया है जिसके तहत करियर चयन, कॉलेज, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।

Join Our WhatsApp Group!

राजीव गांधी करियर पोर्टल पर करियर प्लानिंग, कॉलेज, परीक्षा, छात्रवृत्ति, प्रोफेशन और वोकेशनल कोर्स के पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं जो विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेंगे।

Rajiv Gandhi Career Portal पर 237 से अधिक प्रोफेशन करियर कोर्स और 200 वोकेशनल करियर कोर्स से संबंधित गाइडलाइन जारी की गई है जिसके बारे में पोर्टल पर लॉगिन करने पर ज्ञात किया जा सकता है। इसके अलावा 955 प्रवेश परीक्षाएँ, 1000 कॉलेजेस, 960 छात्रवृति योजनाओं का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है। ये सारी सुविधा ऑनलाइन मोड पर छात्रों को प्राप्त हो रही है जिससे विद्यार्थियों के लिए अब करियर चयन करना आसान हो गया है।

Rajiv Gandhi Career Guidance Portal 2024 Overview

राजीव गांधी करियर पोर्टल की शुरुआत राज्य के विद्यार्थियों को एक लक्ष्य प्रदान करने के लिए की गई है, इस पोर्टल से संबंधित जानकारी निम्नलिखित है –

पोर्टल का नामराजीव गांधी करियर पोर्टल
शुरू किया गयाराजस्थान राज्य सरकार और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के सहयोग से।
लाभार्थीराज्य के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी।
उद्देश्यकरियर का चयन करने में विद्यार्थियों की मदद करना।
लाभपात्र विद्यार्थी इस पोर्टल पर करियर विकल्प, कॉलेज, छात्रवृत्ति, पाठ्यक्रम और रोजगार आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राज्यराजस्थान
रजिस्ट्रेशन/लॉगिन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटrajcareerportal.com

Rajiv Gandhi Career Portal का उद्देश्य क्या है?

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को करियर के संबंध में सही मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वह सही करियर का चयन करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। ऐसे कई विद्यार्थी हैं जिन्हें ये नहीं पता होता कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें आगे क्या करना चाहिए। इनमे से बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें करियर के चुनाव के लिए सही सलाह भी नहीं मिल पाती है जिससे वे गलत क्षेत्र को चुन बैठते हैं और अपना करियर खराब कर लेते हैं।

विद्यार्थियों को ऐसी समस्याओं से बचाने के लिए Rajasthan Career Guidance Portal की शुरुआत की गई है ताकि इस पर उपलब्ध जानकारी की मदद से विद्यार्थी सही करियर का चुनाव करके अपना भविष्य सुरक्षित बना सकें।

राजीव गांधी करियर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल में करियर को बेहतर बनाने से जुडी बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध कराई गए हैं जैसे कि –

  • छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त करना।
  • करियर का चयन करने से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना।
  • कॉलेज/यूनिवर्सिटी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना।
  • एंट्रेंस एग्जाम या कंपटीशन एग्जाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना।
  • Philosophy से संबंधित जानकारी प्राप्त करना आदि।

राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल के लाभ क्या है?

  • Rajiv Gandhi Career Portal पर 237 प्रोफेशनल और 200 से ज्यादा वोकेशनल कोर्स उपलब्ध हैं।
  • 955 प्रवेश परीक्षा,1000 कॉलेजेस, 960 छात्रवृत्ति योजनाओं का विवरण उपलब्ध है।
  • स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र – छात्राएं अपना करियर प्लान कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से जान सकते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए? किस कॉलेज में जाना चाहिए? एग्जाम कब होंगे? कब और कितनी छात्रवृति मिलेगी? कौन से पाठ्यक्रम पढ़ने होंगे जैसे कई सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।
  • पोर्टल पर विदेश के कॉलेज की जानकारी भी दी गई है तो आप देश का नाम सेलेक्ट करके वहां से कॉलेज की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी सभी भाषाओं में उपलब्ध है, आप किसी भी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार हर पाठ्यक्रम की जानकारी मिल जाएगी।

राजस्थान अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना

ई मित्र राजस्थान

राजस्थान रोजगार मेला

राजीव गांधी करियर पोर्टल पर उपलब्ध प्रोफेशनल कोर्स विवरण

राजस्थान करियर पोर्टल पर दिए गए कुछ प्रोफेशनल कोर्स निम्नलिखित हैं –

  • बिजनेस मैनेजमेंट
  • आर्किटेक्चर एंड
  • मेडिकल साइंस
  • इनफार्मेशन साइंस टेक्नोलॉजी
  • मास कम्युनिकेशन
  • कृषि और विज्ञान
  • अलाइड मेडिकल साइंस
  • गणित और विज्ञान
  • कला प्रदर्शन
  • ग्राफिक्स & विजुअल कम्युनिकेशन
  • एनीमेशन
  • शिक्षा और शिक्षण
  • इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • सेल्स एंड मार्केटिंग
  • कंप्यूटर साइंस
  • आर्ट एंड डिज़ाइन
  • ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
  • गवर्नमेंट एंड लॉ सर्विस
  • फाइनेंस एंड बैंकिंग
  • हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
  • पत्रकारिता
  • आर्ट्स एंड सोशल साइंस

राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर उपलब्ध वोकेशनल कोर्स विवरण

राजीव गांधी करियर पोर्टल राजस्थान पर निम्नलिखित वोकेशनल कोर्स उपलब्ध हैं –

  • Engineering: IT/ITES
  • मीडिया और मनोरंजन
  • एनीमेशन एंड ग्राफिक्स
  • व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता
  • अतिथि एवं पर्यटन
  • रक्षा और सुरक्षा
  • शिक्षा और शिक्षण
  • खरीद और बिक्री
  • सौंदर्य और कल्याण
  • जेम एंड ज्वैलरी निर्माण
  • चंदा और परिधान
  • स्पोर्ट्स एंड फिटनेस
  • स्वास्थ्य देखभाल
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • वस्त्र और हथकरघा
  • बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा
  • कृषि और खाद्य
  • ताप प्रषपन जार

Rajiv Gandhi Career Portal के तहत लाभ लेने के लिए पात्रता

Rajiv Gandhi Career Guidance Portal Rajasthan के अन्तर्गत कई सारी सुविधाएं दी गई है लेकिन इसका लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है जो निम्नलिखित हैं –

  • विद्यार्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए, तभी वह राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है।
  • 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा।
  • विद्यार्थी के पास पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूनिक आईडी और पासवर्ड का होना आवश्यक है।

Rajiv Gandhi Career Portal Online Registration कैसे करें?

अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान हैं और Rajiv Gandhi Career Guidance Portal के जरिए किसी शंका को दूर करना चाहते हैं तो उसके लिए निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान रखना होगा –

  • राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पहले विद्यार्थी को अपने विद्यालय में संपर्क करके शाला दर्पण आईडी की मांग करनी होगी क्योंकि शाला दर्पण आईडी और विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन नंबर को मिलाकर ही विद्यार्थी की यूनिक आईडी बनेगी जैसे कि –
  • मान लीजिए आपका शाला दर्पण आईडी 980234 है और रजिस्ट्रेशन नंबर 134 है तो आपकी यूनिक आईडी 980234134 होगी, इसे पोर्टल पर दर्ज करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे और पोर्टल पर दी गई समस्त विवरण को देख पाएंगे।

Rajiv Gandhi Career Portal Login कैसे करे

यूनिक आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद आप राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर कभी भी लॉगिन (rajcareerportal.com Login) कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कीजिए –

  • सबसे पहले आपको राजस्थान के राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajcareerportal.com पर विजिट करना होगा।
rajiv gandhi career portal login
  • होम पेज पर आपको लॉगिन पेज देखने को मिलेगा, यहां पर पहले अपनी यूनिक आईडी दर्ज करे।
  • फिर नीचे वाले बॉक्स में अपना पासवर्ड डाल दीजिए।
  • अब दिए गए Login के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद पोर्टल का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
  • जिसमें आप अपनी शंका के अनुसार समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

राजीव गांधी करियर पोर्टल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल के अतिरिक्त राजीव गांधी करियर ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप से भी पोर्टल पर उपलब्ध सारी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। राजीव गांधी करियर ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, अतः आप इस ऐप को बड़ी आसानी से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब आप Rajiv Gandhi Career App लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद आपके सामने ऐप्स की लिस्ट खुलकर आ जाएगी, जिसमे आपको सबसे ऊपर वाले ऐप का चयन कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने ऐप की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • यहाँ आपको Install के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब यह ऐप आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड एवं इंस्टॉल हो जाएगी।

FAQs – Rajiv Gandhi Career Portal 2023 – 24

प्रश्न 1. राजीव गांधी करियर पोर्टल क्या है?

उत्तर: राजीव गांधी करियर पोर्टल राजस्थान राज्य सरकार द्वारा लांच की गयी एक ऐसी वेबसाइट है जहां पर राजस्थान के विद्यार्थी करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर करियर प्लानिंग, कॉलेज, परीक्षा, छात्रवृत्ति, प्रोफेशन और वोकेशनल कोर्स के पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं जो विद्यार्थियों को सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेंगे।

प्रश्न 2. राजीव गांधी करियर पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने विद्यालय से संपर्क करके शाला दर्पण आईडी प्राप्त करनी होगी और उसे राजीव गांधी करियर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

प्रश्न 3. राजीव गांधी करियर पोर्टल लॉगिन कैसे करें?

उत्तर: पहले Rajiv Gandhi Career Guidance Portal पर जाएं, अब दिए गए लॉगिन पेज में यूनिक आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें, इस तरह राजीव गांधी करियर पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!