राशन कार्ड आधार लिंक 2024 | Ration Card Aadhaar Card Link, ऑनलाइन ऑफलाइन आधार राशन कार्ड से कैसे लिंक करें?

Ration Card Aadhaar Card Link: राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर कई राज्यों की सरकार ने अपने राज्य में दिशा निर्देश जारी कर दी हैं, जिसके यदि आप भी एक राशन कार्ड धारक है, तो आपको अपना राशन कार्ड आधार से लिंक (Ration Card to Aadhar Linking) कराना आवश्यक है। इसके लिए सरकार के द्वारा राशन कार्ड योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू किया गया है। क्यूंकि अभी तक बिना आधार कार्ड लिंक हुए राशन कार्ड फर्जी भी बन जाते थे। लेकिन राशन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक होने पर अब इसमें पारदर्शिता आएगी। सही लाभार्थी को इसका लाभ मिल पायेगा। इसीलिए सरकार द्वारा इस कार्य को सख्ती के साथ किया जा रहा है।  

Ration Card Aadhaar Card Link

भविष्य में यदि आप अपने Ration Card को Aadhar Card से लिंक नहीं करवाते हैं, तो आपका राशन कार्ड बंद हो जाएगा, इसके बाद आपको राशन कार्ड पर कोई भी लाभ नहीं मिल पायेगा। इसलिए आप जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करवा लेना चाहिए। इस आर्टिकल में हमने आपको घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें इसके बारे में बताया है। यदि आप भी राशन कार्ड धारक है, और अपना राशन कार्ड आधार लिंक से ऑनलाइन या ऑफलाइन लिंक करवाना चाहते है, तो इस आर्टिकल में हमने इसी के बारे में बात की है, इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

राशन कार्ड आधार लिंक 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जैसा कि आप सभी जानते है, राशन कार्ड सरकार द्वारा गरीब परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है ताकि उन्हें सस्ती दरों पर राशन प्राप्त हो सके। लेकिन देश में ऐसे कई फर्जी लोग भी है जो फर्जी राशन कार्ड बनवा लेते है एवं इसका लाभ उठाते है, जिससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है कि जिन्होंने भी राशन कार्ड को आधार से लिंक (Ration Card Link With Aadhar) नहीं करवाया है, वह लिंक करवा ले। अन्यथा उन्हें राशन कार्ड के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। आगे हम आपको राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए कृप्या आप इस लेख को पूरा पढ़े। 

Join Our WhatsApp Group!

बाल आधार कार्ड कैसे बनवाएं

Ration Card Aadhaar Card Link 2024 Overview

आर्टिकल का नामराशन कार्ड आधार लिंक 
विभागखाद्य एवं आपूर्ति विभाग 
लाभसरकारी योजनाओं का लाभ  
उद्देश्यभ्रस्टाचार को कम करना एवं गरीबों को लाभ पहुँचाना 
वर्तमान वर्ष2022 – 23
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन 

राशन कार्ड फॉर्म पीडीएफ

राशन कार्ड से आधार लिंक करने का उद्देश्य

दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा की Ration Card गरीब परिवारों के लिए कितना महत्व रखता है। बढ़ती महंगाई के कारण कई सारे गरीब परिवार राशन नहीं खरीद पाते है इसलिए सरकार द्वारा उन्हें Ration Card द्वारा न्यूनतम मूल्य पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही राशन कार्ड के द्वारा कई सारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नकली राशन कार्ड बनवा कर इसका लाभ प्राप्त कर लेते है। 

इन फर्जी लोगों के कारण बहुत से गरीब परिवार सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ से वंचित रह जाते है। इसलिए देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए सरकार ने Ration Card को Aadhar Card से लिंक करने का निर्देश जारी किया है ताकि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों की पहचान हो सके।

राशन कार्ड से आधार लिंक करने के फायदे (Benefits)

  • राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाने पर कोई भी व्यक्ति एक से अधिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है।
  • इससे देश का कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड का इस्तेमाल गैर कानूनी तरीके से नहीं कर पाएगा।
  • देश के जितने भी फर्जी लोगों ने Ration Card बनवा रखे हैं, उन सभी का राशन कार्ड बंद हो जाएगा।
  • जितने भी नकली राशन कार्ड बने हुए हैं सभी के बंद हो जाने से गरीब लोगों को उसका लाभ मिल पाएगा।
  • इसके मदद से देश में भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
  • Ration Card से Aadhar लिंक हो जाने पर बायोमेट्रिक माध्यम से राशन बांटने वाले पीडीएस दुकाने वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर सकेगा। 
  • इससे वितरण व्यवस्था में भी पारदर्शिता आएगी और राशन में होने वाली चोरी को रोका जा सकेगा।

राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)

  • राशन कार्ड में परिवार के जितने भी सदस्यों के नाम है सभी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
  • परिवार के जिस सदस्य के नाम पर राशन कार्ड जारी है उनका पासपोर्ट साइज फोटो।
  • ओरिजिनल राशन कार्ड एवं राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
  • यदि व्यक्ति का बैंक खाता आधार से लिंक है तो उसके बैंक खाते का पासबुक।

राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करें (How To Link Ration Card with Aadhar)

देश के बहुत सारे लोगों ने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा भी राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने भी अभी तक अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाया है, उन्हें सरकार द्वारा मिल रहे Ration Card के लाभ नहीं मिल पाएंगे और उन्हें राशन प्राप्त करने से भी वंचित कर दिया जायेगा। जिन्होंने भी अभी तक अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है, वह जल्द से जल्द Ration Card Link with Aadhar करा ले।

राशन कार्ड को आधार के साथ ऑनलाइन लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया अभी सभी राज्यों ने उपलब्ध नहीं करवाई है। जिन राज्यों में राशन कार्ड की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, वह अपने आधार को ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड के साथ करवा सकते है। यहां पर हमने पश्चिमी बंगाल के राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका बताया है। आप इसी तरह से अन्य राज्यों के आधार कार्ड को भी राशन कार्ड से लिंक करवा सकते है। यहां नीचे हमने आसान स्टेप्स में बताया है कि आप इसे कैसे लिंक कर सकते है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://food.wb.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएंगे।
  • अब इसके होम पेज पर आपको नीचे की ओर Link Aadhar With Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Ration Card Aadhaar Card Link online
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको राशन कार्ड की कैटेगरी सिलेक्ट करके राशन कार्ड नंबर दर्ज कर देना है। सभी विवरण दर्ज करने के बाद आप Search के बटन पर क्लिक कर दे।
Ration Card Aadhaar Card Link online
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको राशन कार्ड धारक की जानकारी जैसे – नाम, मुखिया का नाम एवं आधार नंबर लिंक स्थिति दिखाई देगी। इस पेज पर आप Link Aadhar and Mobile Number के विकल्प का चयन कर लें।
  • अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी। जिसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके Send OTP के बटन पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को आप ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके Do eKYC की बटन पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आप के आधार कार्ड की डिटेल आपके इस स्क्रीन पर आ जाएगी। अब आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए Verify & Save बटन का चयन करें।
  • इस प्रकार सफलतापूर्वक आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

ऑफलाइन प्रक्रिया / मोड द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपके राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग पर ऑनलाइन राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की व्यवस्था नहीं दी गयी है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी लिंक कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने एरिया के पीडीएस केंद्र या जहां से आप राशन (खाद्य पदार्थ) प्राप्त करते हैं वहाँ चले जाना है।
  • आप अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो एंव बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी भी लेकर जाएं।
  • आपसे इसके लिए एक फॉर्म भी भरवाया जा सकता है, यदि कार्यालय से आपको फॉर्म भरने के लिए दिया जाता है, तो आप उसे भरकर सभी दस्तावेज सलग्न कर पीडीएस केंद्र / कार्यालय में जमा कर दें।
  • राशन की दुकान के मालिक द्वारा आपके आधार को वेरीफाई करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन पर आपका फिंगरप्रिंट भी लिया जा सकता है।
  • अब सभी दस्तावेज एवं आपका अप्लीकेशन फॉर्म जमा होने के बाद आपके द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपको सूचित कर दिया जाएगा कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो चुका है।

राशन कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन से संबंधित हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जहां आपके समस्या का समाधान किया जाएगा।

  • टोल फ्री नंबर1800-345-5505 / 1967

Conclusion

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको राशन कार्ड आधार से लिंक कैसे करें के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जिसके मदद से आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करेंगे। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट भी कर सकते हैं। धन्यवाद !

राशन कार्ड आधार लिंक से संबंधित FAQ

प्रश्न 1. राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कैसे किया जाता है?

उत्तर. आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से राशन कार्ड आधार से लिंक कर सकते हैं। दोनों ही प्रक्रिया के बारे में हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दे दी है, जिसे पढ़कर अब आसानी से अपने Ration Card को Aadhar Card से लिंक कर सकते हैं।

प्रश्न 2. राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. यदि आप पचिमी बंगाल राज्य से है, तो वहां के राशन कार्ड धारकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड आधार लिंक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर विजिट कर करवा सकते है।

प्रश्न 3 – क्या सभी राज्यों के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन आधार राशन कार्ड को लिंक करने के लिए लिंक उपलब्ध करवा दी है?

उत्तर – नहीं फ़िलहाल सभी राज्यों के आधार राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक नहीं किया जा सकता है। जिस राज्य में ऑनलाइन लिंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पर आप ऑफलाइन आधार को राशन कार्ड से लिंक करवा सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!