Ration Card List – राशन कार्ड लिस्ट 2024 | डिजिटल राशन कार्ड कैसे चेक करें? | Ration Card List Download @nfsa.gov.in

Ration Card List Check | मोबाइल से राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें | nfsa.gov.in 2023 – 2024 | राशन कार्ड नाम लिस्ट

राशन कार्ड चेक 2024: आप चाहे भारत के किसी भी राज्य के निवासी हो, यदि आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो आप इसे अब आसानी से चेक कर सकते है। nfsa.gov.in (epds) portal पर सभी राज्यों के निवासियों के वर्तमान राशन कार्ड की स्तिथि दर्शायी गयी है। इस पोर्टल को भारत सरकार के खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है, विभिन्न राज्य के खाद्य विभागों से तालमेल बैठा कर समय समय पर लिस्ट को अपडेट भी किया जाता है। प्रति वर्ष इस लिस्ट में नए पात्र लोगो को शामिल किया जाता है, एवं अपात्र लोगो को हटा दिया जाता है।

Ration Card List

nfsa की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाकर आप चाहे किसी भी राज्य से नाता रखते हो, आप यहां पर बड़े आसानी से अपना राशन कार्ड देख सकते है। इसके लिए हमने नीचे उदहारण के लिए हिमाचल राज्य का राशन कार्ड चेक करने के तरीके को बताया है। आप उसका अनुसरण करके अन्य राज्य का राशन कार्ड भी इसी तरह चेक कर सकते है। इसके अलावा आपको हमने लगभग सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट या उन्हें देखने का तरीका जानने के लिए नीचे उनकी लिंक दी है। आप उस लिंक दे द्वारा संबधित राज्य का राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Ration Card List Overview 2024

योजना राशन कार्ड
संबधित राज्य भारत के सभी राज्य
वर्ष 2022-23
उपलब्ध ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/
राशन कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड यहां क्लिक करें।

राशन कार्ड – 2024

राशन कार्ड किसी भी राज्य के निवासियों को संबधित राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज है। जिसमे सरकार द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान द्वारा प्रति माह उपलब्ध करवाया जाने वाले राशन का विवरण होता है। राशन कार्ड परिवार के मुखिया पुरुष या महिला के नाम से जारी किया जाता है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे होते है। प्रत्येक माह प्रति सदस्य अनाज की सीमा रहती है।

राशन कार्ड के प्रकार – How Many Type of Ration Card

हमारे देश राशन कार्ड का प्रचलन काफी पुराना है। राशन कार्ड का प्रयोग मुख्यतः अत्यंत गरीब, गरीब व माध्यम परिवार के लोग करते है। सरकार राशन कार्ड पर बाजार से कुछ कम दर मूल्य पर राशन कार्ड का वितरण करती है। राशन कार्ड में प्रत्येक परिवार की उनके सदस्यों के अनुसार मासिक अन्न सीमा तय रहती है। राज्य सरकारों द्वारा मुख्यतः तीन प्रकार के (APL BPL व Antyodaya) राशन कार्ड जारी किये जाते है।

जिनका विवरण निम्न है – की यदि बात की जाय तो राज्य सरकार द्वारा 3 प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिनका निर्धारण आय वर्ग के हिसाब से किया गया है। ये तीनों कार्ड है। इनमे सबसे अधिक सालाना आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। विवरण निम्न है –

  1. APL (Above Poverty Line) Card – एपीएल कार्ड माध्यम वर्ग में जीवन यापन करने वाले ऐसे परिवारों को जारी किये जाते है। जो गरीब तो है, लेकिन उनका जीवन स्तर अत्यंत गरीब परिवारों (bpl, aay) से बेहतर है। इसके अलावा apl card धारकों की सालाना आय 1 लाख से कम होनी चाहिए, ऐसे परिवारों को APL कार्ड दिया जाता है। APL कार्डधारकों को सरकार न्यूनतम 15 किलो राशन मासिक सरकारी दरों पर देती है। 
  2. Below Poverty Line (BPL) Card – जिन परिवारों की सालाना इनकम दस हजार मासिक से भी है। जिनका जीवन स्तर माध्यम वर्गीय गरीब परिवारों से भी बदतर (कम) है। ऐसे परिवारों को bpl card (गरीबी रेखा से नीचे) जारी किये जाते है। ऐसे परिवार गरीबी रेखा से नीचे वाली श्रेणी में आते है। BPL Card धारकों को 25 किलो मासिक राशन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से निर्धारित सरकारी दरों पर दिया जाता है। 
  3. AAY (Antyodaya Anna Yojana) Card – AAY कार्ड ऐसे परिवारों का बनाया जाता है। जिनका जीवन स्तर सबसे निम्न है। इन्हे सरकार द्वारा सबसे ज्यादा मासिक राशन 35 किलो अनाज दिया जाता है। बहुत गरीब परिवारों को इस कार्ड को दिया जाता है। इनके लाभार्थी को गेंहू व चावल व अन्य राशन नाममात्र की कीमत पर दिया जाता है।

यूपी राशन कार्ड स्टेटस

राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?

राशन कार्ड नाम लिस्ट: आप चाहे किसी भी राज्य के रहने वाले हो, अब आप राशन कार्ड लिस्ट को आप अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर द्वारा भी आप आसानी से देख सकते है। आपको अपने राशन कार्ड का स्टेटस समय – समय पर चेक करते रहना चाहिए। राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे किया जाता है, आप राशन कार्ड को डाउनलोड कैसे कर सकते है, सभी राज्यों के राशन कार्ड लिस्ट व कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया हम आसान स्टेप्स में जानेगें। कृपया आप सभी स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1 – NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।

  • आपको सबसे पहले राशन कार्ड के नेशनल पोर्टल nfsa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आने के बाद आपको कहीं सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको यहां पर दायीं ओर ऊपर की तरफ (नीचे फोटो दी गयी है।) राशन कार्ड का ऑप्शन मिल जायेगा। आपको राशन कार्ड विकल्प पर क्लिक करना है।
ration card list
  • अब आपको Ration Card विकल्प के ऊपर क्लिक करने पर दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला View Ration Card Deshboard एवं दूसरा Ration Card Detail on State Portal ऑप्शन दिख जायेंगे। आपको यहां पर दूसरे Ration Card Details on States Portal पर क्लिक करना है। क्लिक करते है आपके सामने नए पेज पर सभी राज्यों की सूची आ जाएगी।
ration card list
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

step 2 अपने राज्य का चयन करना।

  • अब आप एक नए पेज Ration Card State Portal के डेशबोर्ड पर आ चुके है। यहां से आप भारत के किसी भी राज्य की digital ration card name list देख सकते है। आपको केवल अपने राज्य को चुनना है।
ration card list

स्टेप 3 – अपना जिला व ब्लॉक चुने

  • हमने यहां पर हिमाचल को चुना था। तो अब हम epds himachal के डेशबोर्ड में आ चुके है। आपको यहां पर अपने जिले का चयन करना है। इसके बार्ड अपने ब्लॉक को चुनना है, इसके बार्ड सर्च बटन को दबा दें। अब आपके सामने अगली स्क्रीन खुल जाएगी।
ration card list

स्टेप 4 – PFS Shop Name का चयन करना।

  • अब आपको अपनी FPS Shop Name को ढूंढना है। अपने डीलर के शॉप का नाम मिलने पर आपको FPS Shope के FPS ID पर क्लिक करना है। PFSID पर क्लिक करते है, आपके सामने ration card list खुल जाएगी। लिस्ट में आपको कहीं प्रकार की सूचनाएं प्राप्त हो जाएगी, जैसे – राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार (apl, bpl या aay आदि) आदि। अब आप लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते है।
ration card list

स्टेप 5 – Ration Card List में अपना नाम सेलेक्ट करना

  • राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम मिलने पर आप ID वाले सेक्शन पर क्लिक करना। क्लिक करने के बाद आपका राशन कार्ड आपके सामने है। आपके सभी सदस्यों का नाम आपको सामने दिख जायेगा। नाम के अलावा आपका आधार नंबर व मोबाइल नंबर भी राशन कार्ड में मिल जायेगा।
ration card list

स्टेप 6 – राशन कार्ड प्रिंट करना

  • इस प्रकार अब आपके सामने आपके परिवार के वे सभी सदस्य जिनका नाम राशन कार्ड में है। उनकी सूची आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर आ चुकी है। अब आप इसे यदि चाहे तो प्रिंट भी निकाल सकते है।

ये भी पढ़ें –

बिहार राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

मध्य प्रदेश राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

सभी राज्यों की सूची जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध है।

दोस्तों हमने हिमाचल राज्य का उदहारण देकर वहां का राशन कार्ड निकालने का तरीका बताया है। आप हिमाचल की ही तरह ही अपने राज्य का राशन कार्ड भी चेक कर सकते है। आप नीचे अपने राज्य के सामने दी गयी लिंक पर क्लिक करके राशन कार्ड देख सकते है। या सभी राज्यों के डेशबोर्ड पर यहां क्लिक करके भी अपने राज्य का चयन कर राज्य पर क्लीक करके डाउनलोड कर सकते है।

राज्य का नामराशन कार्ड चेक
Assam – असमयहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh – अरुणाचल प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Andhra Pradesh – आंध्र प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Bihar – बिहारयहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh – छत्तीसगढ़यहाँ क्लिक करें
Delhi – दिल्लीयहाँ क्लिक करें
Gujarat – गुजरातयहाँ क्लिक करें
Haryana – हरियाणायहाँ क्लिक करें
Jharkhand – झारखंडयहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Goa – गोवायहाँ क्लिक करें
Kerla – केरलclick here
Karnataka – कर्नाटकयहाँ क्लिक करें
Maharashtra – महाराष्ट्रयहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh – मध्य प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Manipur – मणिपुरयहाँ क्लिक करें
Meghalaya – मेघालययहाँ क्लिक करें
Nagaland – नागालैंडयहाँ क्लिक करें
Odisha – उड़ीसायहाँ क्लिक करें
Mizoram – मिजोरमयहाँ क्लिक करें
Punjab – पंजाबयहाँ क्लिक करें
Rajasthan – राजस्थानयहाँ क्लिक करें
Sikkim – सिक्किमयहाँ क्लिक करें
Tamil Nadu – तमिल नाडूयहाँ क्लिक करें
West Bengal – पश्चिम बंगालयहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेशयहां क्लिक करें
Tripura – त्रिपुरायहाँ क्लिक करें
Telangana – तेलंगानायहाँ क्लिक करें
Uttrakhand – उत्तराखंडयहाँ क्लिक करें

Ration Card List Helpline Number

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया हमने आपको आसान स्टेप्स में बतायी है, यदि आपको फिर भी राशन कार्ड निकालने में समस्या आ रही है, या अन्य कोई शिकायत या समस्या है, तो अपने राज्य से संबधित टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है। सभी राज्यों के टोल फ्री / हेल्प लाइन नंबर की लिस्ट नीचे दी गयी है।

राज्य हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर
आंध्रप्रदेश – Andhra Pradesh1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश – Arunachal Pradesh03602244290
असम – Assam1800-345-3611
बिहार – Bihar1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़ – Chhattisgarh1800-233-3663
गोवा – Goa1800-233-0022
गुजरात – Gujarat1800-233-5500
हरियाणा – Haryana1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश – Himachal Pradesh1800-180-8026
झारखंड – Jharkhand1800-345-6598
कर्नाटक – Karnataka1800-425-9339
केरल – Kerla1800-425-1550
मध्यप्रदेश – Madhya Pradesh181
महाराष्ट्र – Maharashtra1800-22-4950
मणिपुर – Manipur1800-345-3821
मेघालय – Meghalaya1800-345-3670
मिजोरम – Mizoram1860-222-222
नागालैंड – Nagaland1800-345-3704
ओड़िशा – Odisha1800-345-6724
पंजाब – Punjab1800-3006-1313
राजस्थान – Rajasthan1800-180-6127
सिक्किम – Sikkim1800-345-3236
तमिलनाडु – Tamil Nadu1800-425-5901
तेलंगाना – Telangana1800-4250-0333
त्रिपुरा – Tripura1800-345-3665
उत्तरप्रदेश – Uttar Pradesh1800-180-0150
उत्तराखंड – Uttrakhand1800-180-2000
पश्चिम बंगाल – West Bengal1800-345-5505
दिल्ली – Delhi1800-110-841
जम्मू – Jammu 1800-180-7106
कश्मीर – Kashmir1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह – Andaman & Nikobar1800-343-3197
चण्डीगढ़ – Chandigarh1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली – Dadra and Nagar Haveli1800-233-4004
लक्षद्वीप – lakshadweep1800-425-3186
पुदुच्चेरी – Puducherry1800-425-1082

निष्कर्ष

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि आप किसी भी राज्य का राशन कार्ड कैसे निकाल सकते है। आप इसी प्रकार अन्य सभी राज्यों के राशन कार्ड भी देख सकते है, वहां की राशन कार्ड सूची / लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट

क्या हम अपने राज्य की राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है ?

हाँ, वर्तमान में भारत के किसी भी राज्य का राशन कार्ड ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके लिए आप nfsa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है।

2 thoughts on “Ration Card List – राशन कार्ड लिस्ट 2024 | डिजिटल राशन कार्ड कैसे चेक करें? | Ration Card List Download @nfsa.gov.in”

Leave a Comment

error: Content is protected !!