Jharkhand Ration Card List 2024 | झारखण्ड राशन कार्ड नई लिस्ट कैसे देखें?

झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करे? | झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट | नई राशन कार्ड लिस्ट | राशन कार्ड चेक | झारखण्ड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ration Card List Jharkhand 2024:  झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। आप अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम Jharkand ration card list 2022 में ऑनलाइन चेक कर सकते है। यदि आपको इसे ऑनलाइन देखने में समस्या आ रही है, तो हमने आपके लिए नीचे राशन कार्ड को ऑनलाइन देखने पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से स्टेप बाई स्टेप बताई है।

Jharkhand Ration Card List
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट पोर्टल झारखण्ड सरकार के खाद्य, सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्रालय द्वारा तैयार करवाया गया है। राशन कार्ड पोर्टल झारखण्ड पर खाद्य विभाग से संबधित कहीं अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती है। सभी जानकारियों के लिए कृपया पूरा आर्टिकल पढ़ें।

बिहार राशन लिस्ट

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

झारखण्ड राशन कार्ड 2024

राशन कार्ड हमारे लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। यदि आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते है, तो राशन कार्ड आपके लिए एक आवश्यक दस्तावेज हो सकता है। क्यूंकि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कहीं योजनाओं के लिए राशन कार्ड का होना आवश्यक है। सरकार द्वारा कहीं प्रकार के राशन कार्ड (जैसे – एपीएल, बीपीएल एवं अन्नपूर्णा राशन कार्ड) जारी किये जाते है, जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे। यदि आपने राशन कार्ड बनवा लिए है, और आपको नहीं पता कि आपका राशन कार्ड बना है कि नहीं तो आप अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट 2024 में चैक कर सकते है।

Jharkhand Ration Card List 2024 Key-point

आर्टिकल का नाम झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट
संबधित राज्य झारखण्ड
लाभार्थी झारखण्ड के लोग
उदेश्य राज्य के लोगों को सब्सिडी पर खाद्यान उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट Jharkhand Ration Card List
टोल फ्री नंबर / हेल्प लाइन नंबर 18003456598
वर्ष2024

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट के उद्देश्य

राशन कार्ड के मध्यम सरकार से राज्य के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है, उन्हें बहुत कम दरों में गेहूं, चावल, चीनी मिटटी तेल (केरोसिन) आदि को उपलब्ध कराना है। यानि राशन कार्ड के द्वारा कम दरों पर राशन को सीधे गरीब लोगों तक पहुँचाना। कोरोना वाइरस जैसे बीमारी के दौर में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्न वितरण जैसी योजनाए भी राशन कार्ड के माध्यम से ही संभव हो पायी। राशन कार्ड सूची ऑनलाइन होने से कोई भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड की स्थिति घर बैठे चैक कर सकते है।

झारखण्ड राशन कार्ड नई सूची के लाभ

राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हमारे देश में राशन कार्ड एक ऐसी व्यस्था है, जिससे भारत का आम आदमी सीधे जुड़ा हुआ है। राशन कार्ड के कहीं फायदे है। जिनका विवरण निम्न है –

  • Jharkhand ration card: राज्य के गरीब लोगों को कम दरों पर राशन जैसे – गेहू, चावल, केरोसिन व अन्य खाद्य सामग्री आदि उपलब्ध करवाया जाता है।
  • राशन कार्ड का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है।
  • राशन कार्ड के द्वारा महिलाओ को उज्जवला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है।
  • राशन कार्ड का प्रयोग बैंक खाता खोलने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, बिजली कन्नेक्शन आदि बनवाने के लिए राशन कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है।
  • इस प्रकार राशन कार्ड का प्रयोग कहीं जगह पता प्रमाण पत्र के लिए किया जा सकता है।

झारखंड राशन कार्ड के प्रकार

केंद्र व अन्य राज्य सरकारों की ही तरह झारखण्ड सरकार भी राज्य के जरूरतमंद गरीब लोगों को मुख्यतः तीन प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध करवाती है। इनके प्रकार निम्न है –

1 – एपीएल कार्ड – (APL- Above poverty leval): सरकार द्वारा तय मानक अनुसार राज्य के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है। उन्हें एपीएल कार्ड जारी किया जाता है। एक लाख रुपये सालाना से अधिक आय वाले परिवारों को APL कार्ड की श्रेणी में रखती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

2 – बीपीएल कार्ड – (Below poverty leval): सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार 10000 से कम सालाना आय वर्ग के परिवार को बीपीएल कार्ड जारी किये जाते है।

3 – अंत्योदय कार्ड – (AAY – Antyoday Ann Yojana): एपीएल व बीपीएल परिवारों से भी निम्न स्तर पर अपना जीवन यापन कर रहे है। अंत्योदय राशन कार्ड ऐसे ही अत्यंत गरीब परिवारों को जारी किये जाते है।

झारखंड राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़

यदि आपका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है, तो आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • वाटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पता पहचान पत्र
  • परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ये भी पढ़ें –

बिहार राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

मध्य प्रदेश राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड के सभी जिलों की सूची

झारखण्ड के सभी जिलों के लोगों का नाम राशन कार्ड सूची में उपलब्ध करवा दिया गया है। चाहे आप झारखण्ड के किसी भी जिले के निवासी हो आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है।

Palamu – पलामूRanchi – राँची
Latehar – लातेहारDumka – दुमका
Koderma – कोडरमाEast Singhbhum – पश्चिमी सिंहभूम
Chatra – चतराWest Singhbhum – पश्चिमी सिंहभूम
Hazaribagh – हजारीबागSaraikela Kharsawan – सराइकेला खरसावाँ
Sahebganj – साहिबगंजKhunti – खुटी
Pakur – पाकुड़Jamtara – जामताड़ा
Ramgarh – रामगढ़Deoghar – देवघर
Simdega – सिमडेगाLohardaga – लोहरदग्गा
Dhanbad – धनबादBokaro – बोकारो
Gumla – गुमलाGodda – गोड्डा
Garhwa – गढवाGiridih – गिरीडीह

Village / Ward Vise झारखण्ड राशन कार्ड लाभार्थी सूची ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यदि आपने राशन कार्ड बनवा लिया है लेकिन आपको नहीं पता कि आपका राशन कार्ड बन गया है। तो आप झारखण्ड राशन कार्ड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते है। jharkhand ration card list 2022 ऑनलाइन चेक करने की स्टेप बाई स्टेप विवरण नीचे दिया गया है।

स्टेप-1 आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना

झारखण्ड राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आने के बाद आपको अपने कार्ड जानकारी विकल्प पर क्लिक करना है।

Jharkhand Ration Card List

स्टेप-2 राशन कार्ड विवरण विकल्प को चुनना

अपने कार्ड की जानकारी विकल्प पर क्लिक करते ही आपको पांच विकल्प दिखाई देंगे। जैसे – डिजिटलीकरण, अपने डीलर की जानकारी, राशन कार्ड विवरण, पात्रता व पात्रता सूची (मासिक) आदि। आपको यहां पर राशन कार्ड विवरण विकल्प पर क्लिक करना है।

jharkhand ration card

स्टेप-3 जिला एवं ब्लॉक विकल्प को चुनना

राशन कार्ड विवरण विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। आपसे यहां पर अपने जिले, ब्लॉक व अपने गांव के विकल्प पर क्लिक करें। यहां गांव की लिस्ट आ जाएगी। आप यहां पर अपने गांव का चयन करें। इसके बाद कार्ड का टाइप चुने व कैप्चा कोड भरकर submit बटन को दबा दें।

Jharkhand Ration Card List

स्टेप – 4 राशन कार्ड सूची देखना

अब आपके सामने आपके गांव की राशन कार्ड सूची ओपन हो जाएगी। आप यहां से लिस्ट में अपना नाम व राशन कार्ड संख्या देख सकते है। आप इसकी पीडीऍफ़ फाइल व एक्सेल फाइल भी डाउनलोड कर सकते है। इस प्रकार आप Village / Ward Vise आप अपना नाम राशन कार्ड झारखण्ड लिस्ट में देख सकते है।

राशन कार्ड झारखण्ड लिस्ट को डीलर वाइज कैसे कैसे करें?

आहार झारखण्ड पोर्टल से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम आप कहीं तरह से देख सकते है। यहां अब हम आपको डीलर वाइज सर्च करने का तरीका बताने जा रहे है। आप सभी स्टेप्स का अनुसरण (फॉलो) करें।

स्टेप 1 – अपने मोबाइल मैं ब्राउज़र ओपन करना।

अपने मोबाइल व लैपटॉप में एक ब्राउज़र जैसे – क्रोम, मोज़िला फायरफोक्स को ओपन करें। (क्रोम ब्राउज़र सभी के मोबाइल में इंटरनेट चलने के लिए एक ऐप होता है। जिसमे हम किसी भी एड्रेस को डालकर इंटरनेट को एक्सेस कर पाते है।)

स्टेप 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।

क्रोम ब्राउज़र / इंटरनेट पेज ओपन करने के बाद आप आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in को ऊपर दिए गए एड्रेस बार में लिखें, उसके बाद एंटर दबा दें। अब आप आहार झारखण्ड के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएगने।

Ration Card List Jharkhand

स्टेप 3 – राशन कार्ड विवरण विकल्प का चयन करना।

  • होम पेज पर आपको अपने कार्ड की जानकारी विकल्प पर क्लिक करें, यहां क्लिक करने के बाद कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जैसे – डिजिटलीकरण, अपने डीलर की जानकारी, राशन कार्ड विवरण, पात्रता और पात्रता सूची (मासिक) आदि।
  • आपको इनमें से राशन कार्ड का विवरण विकल्प पर क्लिक करना है।
Ration Card List Jharkhand

स्टेप 4 – जिला, ब्लॉक, डीलर और राशन कार्ड का प्रकार चुने।

  • राशन कार्ड का विवरण विकल्प चुनने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुल चूका है। आपको यहां पर कुछ विवरण भरना है।
  • सबसे पहले अपने जिले (district) का चयन करें। District विकल्प को चुनने के बाद अगला विकल्प खुल जायेगा।
  • अपने District को चुनने के बाद अब आप अपना ब्लॉक चुने।
  • अब आपको दो विकल्प मिलेंगे, पहला – ward/village vise और दूसरा – Dealar । यहां पर आपको डीलर विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बार्ड राशन कार्ड का Type (प्रकार) चुनें। (जैसे – P.H, AAY, White, Green इनमे से आपने जिस प्रकार का राशन कार्ड बनवाया है, उस विकल्प का चयन करें।)
  • अगला विकल्प पर आपको अपने डीलर को चुनना है। डीलर विकल्प पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे। आपके सामने पुरे ब्लॉक की डीलर सूची आ जाएगी। आपको यहां पर अपने डीलर का चयन करना है।
  • अब आप सबसे नीचे दिए कैप्चा कोड को सामने बॉक्स में भरकर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
Ration Card List Jharkhand

स्टेप 5 – लिस्ट में अपना नाम देखना।

  • अब आपके डीलर वाइज राशन कार्ड लाभार्थी सूचि खुलकर आ चुकी है। आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। आप पेज के दाहिनें कोने पर बने एक्सेल के आइकन पर क्लिक करके राशन कार्ड लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते है।
Ration Card List Jharkhand

इस प्रकार यदि आपका नाम Village/ward वाइस लिस्ट में नहीं मिलता है, तो आप डीलर वाइस भी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

झारखण्ड राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम चेक करें

  • झारखण्ड राशन कार्ड की पात्रता सूची में नाम देखने के लिए आपको आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर जाने के बाद आप अपने कार्ड की जानकारी विकल्प पर क्लिक करके पात्रता विकल्प को चुने।
  • नए पेज पर आप अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें एवं वर्ष का चयन करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन को दबाएं।
  • आपका राशन कार्ड का पात्रता स्टेटस आपके सामने आ जायेगा।

झारखंड राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

  • झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले झारखण्ड खाद्य, सार्वजानिक एवं उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • झारखण्ड खाद्य, सार्वजानिक एवं उपभोक्ता विभाग के आधिकारिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको ऑनलाइन सेवा सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
jharkhand ration card
  • ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, जहां कुछ विकल्प मिलेंगे। आपको यहां पर Register to apply for RationCard विकल्प पर क्लिक करना है।
jharkhand ration card
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, आपको यहां पर मांगी गयी सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी है। सभी व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद अंत में आपको अपना आधार कार्ड अपलोड करना होता है।
jharkhand ration card
  • सभी जानकारियां भरने के बाद नीचे रजिस्टर विकल्प पर क्लीक कर दें।
  • इस प्रकार आपको फॉर्म सबमिट हो जायेगा। आपको यहां पर एक सन्दर्भ संख्या मिलेगी। इसे आपको सुरक्षित रखनी है, इससे आप अपने राशन कार्ड की स्थिति को जान पाएंगे।

FAQ

प्रश्न 1 – झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करे?

उत्तर – राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक करने के लिए आप आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करके चेक कर सकते है।

प्रश्न 2 – राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें?

उत्तर – राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए आप आहार झारखण्ड की वेबसाइट पर जाकर या हमारे आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है।

प्रश्न 3 – सूची में नाम कैसे देखें?

उत्तर – झारखण्ड सरकार द्वारा आहार झारखण्ड पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिको की राशन कार्ड सूची उपलब्ध करवाई गयी है। आप आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते है।

1 thought on “Jharkhand Ration Card List 2024 | झारखण्ड राशन कार्ड नई लिस्ट कैसे देखें?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!