सर्वजन पेंशन योजना 2023 | Sarvjan Pension Yojana Online Application

Sarvjan Pension Yojana 2023: सरकार द्वारा बेसहारा लोगों की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है ताकि उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सहायता प्रदान किया जा सके। इसी दिशा में कदम उठाते हुए झारखंड सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बेसहारा नागरिकों को पेंशन प्रदान किया जाएगा ताकि उन्हें एक सहारा मिल सके। आगे हम आपको इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताने वाले है।

Sarvjan Pension Yojana

आज के इस लेख में हम आपको Sarvjan Pension Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सर्वजन पेंशन योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। यदि आप झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो कृपया आज के हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

सर्वजन पेंशन योजना 2023

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और वह गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के तहत पेंशन प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन राशि प्रत्येक महीने के 5 तारीख को लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

हम आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले एपीएल (APL) और बीपीएल (BPL) राशन कार्ड होना अनिवार्य था। लेकिन सरकार द्वारा अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी लोगों के घर जाकर जरूरी जानकारी एकत्रित करेगी। जिसके बाद पात्र लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी और लाभार्थियों को पेंशन प्रदान किया जाएगा।

झारखण्ड विकलांग पेंशन योजना

Sarvjan Pension Yojana 2023 Overview

योजना का नामसर्वजन पेंशन योजना 
किसने शुरू कियाझारखंड सरकार 
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
उद्देश्यबेसहारा नागरिकों को आर्थिक मदद के रूप में पेंशन प्रदान करना 
पेंशन राशि 1000 रूपये प्रतिमाह 
राज्यझारखंड  
वर्ष 2023 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन  
 आधिकारिक वेबसाइट http://jkuber.jharkhand.gov.in/jpension/ 

सर्वजन पेंशन योजना झारखंड का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेसहारा नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है उन्हें प्रतिमाह ₹1000 पेंशन प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें अपनी छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सर्वजन pension योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। 

सर्वजन पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है एवं उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें पेंशन प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन राशि  प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि हर महीने की 5 तारीख को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा एपीएल (APL) और बीपीएल (BPL) राशन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
  • इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए सरकारी कर्मचारी लोगों के घरों में जाकर जानकारी एकत्रित करेगी।
  • इसके बाद सभी पात्र लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी और इसके पश्चात उन्हें इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा बेसहारा नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है एवं विधवा महिलाओं को भी इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।
  • ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से अधिक है उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही एचआईवी एड्स से पीड़ित नागरिक भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

जिलेवार अनुसार लाभार्थियों की संख्या

सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना झारखंड के अंतर्गत राज्य के सभी पात्र नागरिकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। राज्य में लगभग 15,03,486 नागरिक अभी Sarvjan Pension योजना के लाभ से वंचित है जिनकी समीक्षा कर इस योजना का लाभ दिया जाना है।

  • पलामू- 46610
  • लातेहार- 24858
  • लोहरदगा- 7653
  • रांची- 230098
  • खूंटी- 30689
  • गुमला- 48628
  • सिमडेगा- 32881
  • गढ़वा- 5660
  • चतरा- 20093
  • कोडरमा- 24640
  • हजारीबाग- 106363
  • रामगढ़- 44476
  • धनबाद- 142045
  • बोकारो- 12527
  • गिरिडीह- 11666
  • सरायकेला- 36521
  • गोड्डा- 55496
  • जामताड़ा- 9776
  • साहिबगंज- 56274
  • देवघर- 46868
  • दुमका- 37034
  • पूर्वी सिंहभूम- 154414
  • पश्चिमी सिंहभूम- 65408

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

Sarvjan Pension Yojana Jharkhand के लिए पात्रता

  • सर्वजन Pension योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास आय का कोई साधन नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिक एवं विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • 5 वर्ष या इससे अधिक उम्र के दिव्यांग नागरिक भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • एचआईवी एड्स से पीड़ित नागरिकों को भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

Sarvjan Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सर्वजन पेंशन योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप ई-पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाए।
  • अब इसके होम पेज पर आपको सर्वजन पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने आवेदन form खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सर्वजन pension योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

Sarvjan Pension Yojana हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं तो आपको प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) के पास जाना होगा। 
  • और यदि आप शहरी क्षेत्रों में रहते हैं तो आपको अंचल अधिकारी (CO) के कार्यालय में जाना होगा।
  • अब आपको वहाँ से सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना होगा।
  • अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर लेना है।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्वजन pension योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2023 के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि इस लेख को पढ़कर आप Sarvjan Pension Yojana के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद ! 

FAQ – Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2023

प्रश्न 1. सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर – इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन राशि प्रत्येक महीने के 5 तारीख को उनके खाते में जमा कर दिया जाएगा।

प्रश्न 2. सर्वजन पेंशन योजना झारखंड के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर.  सर्वजन pension योजना के लिए आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बता दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!