Sevarth Mahakosh Portal 2024 | सेवार्थ महाकोष पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Sevarth Mahakosh Portal 2024 (sevaarth.mahakosh.gov.in) Sevarth Login Payslip: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा सेवार्थ महाकोष पोर्टल जारी किया गया है। जिसके माध्यम से सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है। सेवार्थ महाकोष के तहत पे स्लिप, फाइनेंशियल स्टेटमेंट, पेंशन, लोन, जीपीएफ आदि से संबंधित कार्य किये जा सकते हैं। यदि कोई कर्मचारी इस पोर्टल पर दी गई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो पहले उसे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Sevarth Mahakosh Portal 1

आज के इस आर्टिकल में सेवार्थ महाकोष डीटेल्स इन हिंदी (Sevarth Mahakosh Details In Hindi) की जानकारी उपलब्ध कराईगयी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप सेवार्थ महाकोष पोर्टल के विभिन्न सर्विस का लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। सेवार्थ महाकोष पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? सेवार्थ महाकोष में कौन सी सुविधाएं मिलती है, इसकी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Sevarth Mahakosh क्या है?

सेवार्थ महाकोश एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिस पर कार्यरत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए पेंशन, सैलरी, लोन आदि से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपना फाइनेंशियल डाटा तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के जारी होने से कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन काफी आसान हो गया है और अब कर्मचारी घर बैठे अपनी सैलरी, पेंशन, विभिन्न लाभ और प्रोविडेंट फंड आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group!

Maharashtra Sevarth Mahakosh Portal Overview 2024

Sevarth Mahakosh पोर्टल पर लॉगिन करके महाराष्ट्र राज्य के सरकारी कर्मचारी घर बैठे अपने संपूर्ण फाइनेंशियल डाटा निकाल सकते हैं, सेवार्थ महाकोष की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

पोस्ट का नामSevarth Mahakosh Portal
शुरू किया गयामहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्यसरकारी कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल डाटा प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाना
लाभसरकारी कर्मचारी Payroll, GPF, Loan और Pension आदि से संबंधित कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन/लॉगिन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटsevaarth.mahakosh.gov.in

सेवार्थ महाकोष पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

Maharashtra Sevarth Mahakosh पोर्टल का उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन ही फाइनेंशियल डाटा, ट्रांजैक्सन, पेंशन, सैलरी आदि से संबंधित विभिन्न  प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस पोर्टल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य पेपरलेस वर्क को बढ़ावा देना, लंबी प्रक्रिया के झंझट से कर्मचारियों को मुक्त करना और कम मेहनत में ही सारी जानकारी उपलब्ध कराना है।

सेवार्थ महाकोश पोर्टल में मिलने वाली सुविधाएं

सेवार्थ महाकोश पोर्टल महाराष्ट्र में कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधााएं दी जाती है –

  • Employees’ Payroll: इस फीचर के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपनी मंथली सैलरी प्राप्त कर सकते हैं और सारा फाइनेंशियल स्टेटमेंट देख सकते हैं।
  • Dashboard: Sevarth Mahakosh Portal के Dashboard पर सारे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की शॉर्ट इंफॉर्मेशन देखी जा सकती है साथ ही जो भी कार्य पोर्टल पर किए गए हैं उसकी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • Bill Payment: बिल पेमेंट ऑप्शन के माध्यम से कर्मचारी अपने विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान कर सकते हैं जैसे कि इलेक्ट्रिसिटी बिल, वाटर बिल, फोन बिल्स आदि।
  • E-Receipts: सेवार्थ महाकोष पोर्टल के माध्यम से कोई भी कर्मचारी अपने ई- रिसिप्ट प्राप्त कर सकता है जिसमें फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से संबंधित जानकारियां होती है।
  • Leave Management: इस फीचर के तहत कर्मचारियों को यह सुविधा प्राप्त होती है कि वे अपनी छुट्टियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Niwruttivetanwahini/Old Pension Scheme: इस फीचर के तहत कर्मचारियों अपने पेंशन अकाउंट को ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं.
  • Koshwahini: इस ऑप्शन में स्टेट गवर्नमेंट के व्यय और रिसिप्ट आदि की जानकारी होती है।
  • DCPS and NPS: DCPS (Defined Contribution Pension Scheme) और NPS ( National Pension Scheme) के तहत कर्मचारी कंट्रीब्यूशन कर सकते हैं।
  • GPF Group-D Management: यह फीचर ग्रुप- डी एंप्लॉई के लिए है,इस फीचर के माध्यम से कर्मचारी अपने जनरल प्रोविडेंट फंड अकाउंट को ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं।
  • Loans and Advances: इस ऑप्शन के अंतर्गत कर्मचारी को लोन आदि से संबंधित जानकारियां मिलती है. कर्मचारी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और साथ ही एडवांस में सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Income Tax Management: इस फीचर के माध्यम से कर्मचारी इनकम टैक्स स्टेटमेंट ज्ञात कर सकते हैं और उससे जुड़े दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

महाराष्ट्र भूलेख पोर्टल

सेवार्थ महाकोश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप महाराष्ट्र राज्य में सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको सेवार्थ महाकोश में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जरूर प्राप्त होगा। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन (Sevarth Mahakosh Registration) करना होगा जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –

स्टेप 1: सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको सेवार्थ महाकोश पोर्टल sevarth.mahakosh.gov.in ओपन करना होगा।

sevarth mahakosh
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेप 2: सेवार्थ महाकोष पोर्टल ओपन होने के बाद “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करना है जो आपको होम पेज के राइट कॉर्नर में मिल जाएगा।

स्टेप 3: इसके बाद आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी है –

  • Name
  • Email ID
  • Mobile Number
  • Department Details

स्टेप 4: इसके पश्चात आपको यूजर नेम और पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा।

स्टेप 5: यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को इंटर करके “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

सेवार्थ महाकोश पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

Sevarth Mahakosh Login: सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर यदि आप रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको सेवार्थ महाकोष पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिख जाएगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इस पेज में “यूजर टाइप” को सेलेक्ट करें।
sevarth mahakosh portal 1 1
  • अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर Captcha Code डालें और अंत में “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक सेवार्थ महाकोश पोर्टल पर लॉगिन हो जायँगे।

Sevarth Mahakosh Portal Payslip कैसे निकालें?

Sevarth mahakosh.gov.in Payslip: सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर अधिकतर कर्मचारी अपना पे स्लिप प्राप्त करना चाहते हैं जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आप सेवार्थ महाकोष पोर्टल को ओपन कर लीजिए।
  • अब पे स्लिप निकालने के लिए पहले पोर्टल पर लॉगिन कर लीजिए।
  • इसके बाद “Employee Services” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर ड्रॉप डाउन मेनू में आपको “Pay Slip” का ऑप्शन मिलेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में सबसे पहले फाइनेंशियल ईयर सेलेक्ट कीजिए, फिर जिस महीने की पे स्लिप आपको चाहिए उस महीने को सेलेक्ट कीजिए।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा, पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए “डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।

सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पासवर्ड कैसे बदलें?

यदि सेवार्थ महाकोष में आप अपना पासवर्ड बदलना चाहें, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर पासवर्ड बदलने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • पोर्टल ओपन हो जाने के बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यूजर टाइप सेलेक्ट करके “फॉरगेट पासवर्ड” के विकल्प पर क्लिक करना है जो लॉगिन बटन के नीचे देखने को मिलेगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा जहां पर आपको अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी एंटर करनी है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपसे एक सिक्योरिटी क्वेश्चन पूछा जाएगा जिसका सही जवाब देने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दिए गए स्थान पर एंटर करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पासवर्ड रिसेट करने वाला पेज ओपन हो जाएगा, यहां सबसे पहले नया पासवर्ड एंटर करना है, फिर उसे कंफर्म करने के लिए दोबारा एंटर करना है, फिर अंत में “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है।

Sevarth Mahakosh Portal Contact Details

यदि सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर कार्य करने में कोई परेशानी आ रही हो तो आप सेवार्थ महाकोष डिपार्टमेंट से कांटेक्ट करके अपनी परेशानी बता कर समाधान पा सकते हैं, इनकी कांटेक्ट डिटेल्स कुछ इस प्रकार है –

  • Email ID: [email protected]
  • Address: मादाम कामा रोड, हूतात्मा राजगुरु चौक, नरीमन पॉईंट, मुंबई- 400032

Sevarth Mahakosh Portal से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1. सेवार्थ महाकोष क्या है?

उत्तर: सेवार्थ महाकोष एक पोर्टल है जिसे महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा विकसित किया गया है. इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों को उनकी पे स्लिप, सैलेरी, पेंशन, लोन, प्रोविडेंट फंड, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आदि से संबंधित सुविधाएं प्रदान की जाती है.

प्रश्न 2. सेवार्थ महाकोष में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: सेवार्थ महाकोष में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सेवार्थ महाकोष पोर्टल को ओपन करें, अब “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी दें, फिर यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट करके कैप्चा कोड एंटर करें, इसके बाद अंत में दिए गए “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक करें।

प्रश्न 3. सेवार्थ महाकोष पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

उत्तर: सेवार्थ महाकोश पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए पोर्टल को ओपन करें, अब लॉगिन के विकल्प में जाकर यूजर टाइप सेलेक्ट करें, उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कैप्चा इंटर कर दें, फिर दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!