एक किलो में कितने ग्राम होते हैं? | 1 Kilo Me Kitne Gram Hote Hai

1 Kilo Me Kitne Gram Hote Hai: जैसा की आप सभी को पता है किसी भी वस्तु या पदार्थ के भार को मापने के लिए किलोग्राम, मिलीग्राम, लीटर, टन आदि मात्रक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि एक किलो में कितने ग्राम होते हैं? या 1 किलो बराबर कितना ग्राम होता है?

आपने अपने दैनिक जीवन में यह तो देखा ही होगा कि जब हम किसी दुकान से कोई सामान या राशन लेने जाते हैं तो वह किलोग्राम (KG) या लीटर जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। सामान देते हुए दुकान वाले के मुंह से आपने यह कहते हुए सुना होगा 1 किलो, 5 किलो, 500 ग्राम, 1 लीटर आदि। 

1 Kilo Me Kitne Gram Hote Hai
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आपने किलोग्राम सुना तो है लेकिन आपको एक किलो में कितने ग्राम होते हैं? यह नहीं पता है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि यहां आपको 1 Kilo Mein Kitne Gram Hote Hai और किलोग्राम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी। आपको यहां किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए फार्मूला भी बताया जाएगा।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं

किलोग्राम (Kilogram) किसी वस्तु को नापने की एक इकाई (Unit) है। जैसा कि आपको पता होगा किसी भी वस्तु के भार / वजन को नापने के लिए किलोग्राम जैसे मात्रक का इस्तेमाल किया जाता है। किलोग्राम का SI मात्रक KG होता है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 किलो में 1000 ग्राम होते हैं। यानी आप 1 किलो को 1000 ग्राम के बराबर कह सकते हैं। 

आपने देखा होगा कि किलोग्राम का इस्तेमाल अधिकतर राशन की दुकानों में किया जाता है जब भी आप राशन की दुकान में आटा, चावल, दाल, चीनी जैसे खाद्य पदार्थ लेने जाते होंगे तो दुकानदार द्वारा आपसे यह जरूर पूछा जाता होगा कि आपको जो सामान लेना है वह कितने किलोग्राम (KG) चाहिए। तो इसी प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में किलोग्राम का उपयोग करते हैं।

SI Unit क्या है?

SI का फुल फॉर्म International System Of Unit (इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट) होता है। SI शब्द फ्रैंच से लिया गया शब्द है। जिसका हिंदी अनुवाद “इकाई की अंतरराष्ट्रीय प्रणाली” है। एसआई मात्रक यूनिट की संख्या 7 है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

मात्रकS.I यूनिटसिस्टम
लम्बाईमीटरm
द्रव्यमानकिलोग्रामkg
समयसेकंडs
करंटएम्पेयरA /Am
टेम्प्रेचरकेल्विनK
चमककंडेलाcd
अमाउंट ऑफ़ सब्स्टन्समोलmol

मापन हेतु बनाई गई प्रणाली

मापन के लिए विभिन्न प्रणाली बनाई गई है। जिनके लिए अलग-अलग मात्रक निर्धारित की गई है। मापन हेतु सभी प्रणाली नीचे दी गई है आप देख सकते हैं –

  • SI (International System of Units)
  • FPS (foot-pound-second system of units)
  • CGS (Centimetre–gram–second system of units)
  • MKS (metre–kilogram–second system of units)

किलोग्राम को ग्राम में कैसे बदले

जैसा कि ऊपर हमने आपको बताया कि एक किलोग्राम में 1000 ग्राम होते हैं तो इस हिसाब से आप किलोग्राम को ग्राम में आसानी से बदल सकते हैं। किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए आपको किलोग्राम के वैल्यू को 1000 से गुणा करना होगा। चलिए हम इसे कुछ उदाहरण के जरिये समझने की कोशिश करते हैं –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Formula: किलोग्राम × 1000 = ग्राम

उदाहरण: 4 किलोग्राम को ग्राम में बदलने पर कितना आएगा?

फॉर्मूला के अनुसार

4 × 1000 = ग्राम

उत्तर. 4000 ग्राम होगा। अर्थात आप यह कह सकते हैं कि 4 किलोग्राम 4000 ग्राम के बराबर होगा।

ऊपर दिए गए फार्मूला के अनुसार आप कितने भी किलो / KG को ग्राम में बदल सकते हैं। जैसे 2 किलो में कितने ग्राम होते हैं, 5 किलो में कितने ग्राम होते हैं? इस तरह के सवालों के जवाब आपको इस फार्मूला के जरीए मिल जाएगा।

ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें

यदि आप किसी वस्तु के वजन का पता लगाने के लिए ग्राम को किलोग्राम में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ग्राम की वैल्यू को 1000 से भाग देना होगा। आप इसे नीचे दिए गए उदाहरण के जरिए समझ सकते हैं।

Formula: ग्राम × 1000 = किलोग्राम (KG)

उदाहरण: 500 ग्राम को किलोग्राम में बदलने पर कितना आएगा?

फॉर्मूला के अनुसार

500 ÷ 1000 = किलोग्राम

उत्तर. 0.5 किलोग्राम होगा। इसे आप आधा किलोग्राम यानी Half KG कह सकते है।

ग्राम और किलोग्राम से संबंधित कुछ जानकारी

यहाँ हम आपको ग्राम और किलोग्राम के बारे में बताने जा रहे है की कितने किलो में कितने ग्राम होते है और कितने पाव में कितने ग्राम होते है इन सभी की जानकारी दी गयी है। जिससे आपको ग्राम और किलोग्राम के बारे में और बेहतर तरीके से समझ आ जाएगा। आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते है –

किलोग्रामग्राम
1 किलोग्राम1000 ग्राम
1 पाव250 ग्राम
आधा किलो500 ग्राम
पौने एक किलो750 ग्राम
डेढ़ किलो1.500 ग्राम (1.5 किलो)
सवा किलो1.250 ग्राम (1 किलो 250 ग्राम)

भार मापने की इकाइयां (Units)

नीचे हम आपको भार मापने की कुछ इकाइयों (Weight Units) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप निचे दी गयी सारणी में देखें –

1 किलोग्राम1000 ग्राम या 10 हेक्टोग्राम
पौना किलो750 ग्राम
1 क्विंटल100 किलोग्राम
1 टन1000 किलोग्राम
1 डेकाग्राम10 ग्राम
1 हेक्टोग्राम10 डेकाग्राम
सवा किलो1250 ग्राम

तौल के मापन की इकाइयां (Units)

यदि आप तौल की मात्रा के मापन के लिए उपयोग होने वाली इकाइयों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से इसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं –

1 हंड्रेडवेट50.802 किलोग्राम
1 टन1016.05 किलोग्राम
1 आउंस0.0283495 किलोग्राम
1 ग्रेन0.000064799 किलोग्राम
1 पाउंड0.4535924 किलोग्राम

Conclusion (आपने क्या सीखा)

इस लेख में हमने आपको किलोग्राम और ग्राम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। उम्मीद है कि आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आपको एक किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं? की जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपके कोई प्रश्न है साथ नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

FAQ – 1 Kilo Me Kitne Gram Hote Hai

प्रश्न 1. सवा 2 किलो में कितने ग्राम होते हैं?

उत्तर. सवा 2 किलो में 2250 ग्राम होते हैं। आप इसे 2 किलो 250 ग्राम भी कह सकते हैं।

प्रश्न 2. 1 लीटर में कितने ग्राम होते हैं?

उत्तर. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 लीटर पानी में 1000 ग्राम होते हैं लेकिन 1 लीटर तेल में 850 ग्राम होते हैं।

प्रश्न 3. ICWM का Full Form क्या है?

उत्तर. ICWM का फुल फॉर्म International Committee for Weight and Measures है।

प्रश्न 4. 1 लीटर पानी का वजन कितना होता है?

उत्तर. 1 लीटर पानी का वजन 1 किलोग्राम के बराबर होता है।

प्रश्न 5. 4 पाव में कितने ग्राम होते हैं?

उत्तर. हम आपको बता दें कि एक पाव में 250 ग्राम होते हैं इस हिसाब से 4 पाव में 1000 ग्राम होगा।

फुट क्या है और 1 फुट में कितने इंच होते है?

1 मीटर में कितने फुट होते हैं?

Leave a Comment

error: Content is protected !!