Misal Bandobast Record 2024: 1929 से 1945 तक अंग्रेज सरकार ने भारत के अलग-अलग प्रदेशों के जमीन को दस्तावेज में अंकित किया था, जिसे मिसल बंदोबस्त का नाम दिया गया था। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में मिसल बंदोबस्त नागरिकों को यह बताता है कि उनकी जमीन कहां से कहां तक है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद बहुत सारे इलाकों की जानकारी सही तरीके से उपलब्ध नहीं है। जिसे सरकार ने मिसल बंदोबस्त के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दोबारा प्रस्तुत किया है।

यदि आप छत्तीसगढ़ के नागरिक हैं और अपने जमीन का पूर्ण विवरण प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक कर सकता है, और अपने जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड को ऑनलाइन प्राप्त करने और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों को समझने के लिए आज का लेख लिखा गया है।
CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड 2024
जैसा कि हमने आपको बताया छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अलग होने के बाद बहुत सारे जमीन की जानकारी सही तरीके से उपलब्ध नहीं थी। इस वजह से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बहुत सारे नागरिकों को विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा।
हालांकि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस समस्या का समाधान छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निकाला है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक जा सकता है और अपने जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को मुफ्त में प्राप्त कर सकता है।
Misal Bandobast Record 2024
योजना का नाम | CG Misal Bandobast Record |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | राज्य के सभी लोगों को मुफ्त जमीन की जानकारी देने के लिए |
लाभ | अपने जमीन का विवरण ऑनलाइन पाएं |
पात्रता | छत्तीसगढ़ का नागरिक होना चाहिए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cg.nic.in/raipur/misal/Psearch.aspx |
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड के तथ्य
अगर आप अपनी जमीन की जानकारी सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कुछ आवश्यक तथ्यों के बारे में मालूम होना चाहिए –
- इस वेबसाइट को 1929 में अंग्रेजों के द्वारा दर्ज किए मिसल बंदोबस्त जानकारी के जरिए तैयार किया गया है।
- मिसल बंदोबस्त को P1 के नाम से भी जाना जाता है।
- मिसल बंदोबस्त में दर्द जमीन की सारी जानकारी को 1929 1938 और 1942 के दौरान दर्ज किया गया था।
- इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला के नागरिक अपने जमीन की जानकारी देख सकते हैं।
CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की पात्रता
सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण ऑनलाइन वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए नागरिक को कुछ निर्धारित पात्रता पर खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- इस वेबसाइट के जरिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जमीन की जानकारी को प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है।
- मिसल बंदोबस्त की जानकारी को केवल ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ के कुछ जिले के कुछ गांवों की जानकारी मिसल बंदोबस्त में उपलब्ध नहीं है।
CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड के लाभ
अगर आप इस वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो सरकार की तरफ से आपको कौन-कौन सी सुविधा का लाभ मिल सकता है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- इस वेबसाइट का लाभ लेने के लिए नागरिक को किसी भी प्रकार का शुल्क भुगतान नहीं करना है।
- इस वेबसाइट के जरिए नागरिक अपने जमीन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकता है।
- अपनी जमीन की जानकारी लेने के लिए लाभार्थी को किसी भी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
- राज्य के नागरिक इस पोर्टल का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी कर सकते हैं।
CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड का उद्देश्य
आज से कुछ साल पहले नागरिकों को अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। आजादी के बाद अलग-अलग प्रदेश के नागरिकों को अपने जमीन को समझने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही जब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश अलग हुआ है तब लोगों को अपने जमीन रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने में और परेशानी होने लगी।
कुछ जमीन की जानकारी सही तरीके से मौजूद नहीं थी तो कुछ जगहों पर नागरिकों को रोजाना कार्यालय के बहुत सारे चक्कर काटने पड़ते थे। सरकार ने 1929 के बाद अंग्रेजों के द्वारा किए गए सभी मिसल बंदोबस्त दस्तावेजों को प्राप्त किया और उससे मिली जमीन की जानकारी को वर्तमान समय से पुष्टि करते हुए ऑनलाइन वेबसाइट पर दर्ज कर दिया है।
इस ऑनलाइन मिसल बंदोबस्त वेबसाइट को संचालित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के नागरिकों के समय और पैसे की बचत करना है। अब नागरिक को अपनी जमीन की जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक अपने घर बैठे तुरंत जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
मिसल बंदोबस्त चेक करने के लिए दस्तावेज
अगर आप छत्तीसगढ़ के जमीन की जानकारी मिसल बंदोबस्त के अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- लाभार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना होगा
- जिस इलाके की जानकारी चाहते हैं वहां का राजस्व नंबर, गांव जिला पता होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड कैसे प्राप्त करें
अगर ऊपर बताई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप छत्तीसगढ़ का मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ के नागरिक को शासन कार्यालय कलेक्टोरेट रायपुर आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद अधिकारिक वेबसाइट पर मिसल बंदोबस्त के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- वाह नागरिक को कुछ साधारण जानकारी जैसे तहसील का नाम, जिला का नाम गांव का नाम, राजस्व नंबर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद खोज के बटन पर क्लिक करें और मिसल बंदोबस्त के जरिए जमीन का पूरा रिकॉर्ड आपके समक्ष खुल जाएगा।
- उस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है और उस पर क्लिक करना है।
- अपने नाम पर क्लिक करने के बाद आपके जमीन का पूरा विवरण आपके समक्ष खुल जाएगा जिसे डाउनलोड करने का भी विकल्प दिया गया है।
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त कोरबा भूमि कैसे देखें
अगर आप कोरबा भूमि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ कोरबा भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। cg.nic.in/raipur/misal/UserSearch.aspx
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको कुछ साधारण जानकारियों को दर्ज करना है।
- अब सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद कोरबा भूमि रिकॉर्ड आपके समक्ष ओपन होगा।
- उसमें आप अपना नाम या अपनी जानकारी चेक कर सकते है।
नाम के अनुसार मिसल बंदोबस्त में जमीन की जानकारी कैसे ढूंढे?
जैसा कि हमने आपको बताया मिसल बंदोबस्त की वेबसाइट छत्तीसगढ़ के लोगों को जमीन की जानकारी के बारे में बताने के लिए है। अगर आप अपने इलाके के किसी भी जानकारी को नहीं जानते तो भी आप अपने नाम के अनुसार मिसल बंदोबस्त में जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके लिए लाभार्थी को सबसे पहले शासन कार्यालय कलेक्टोरेट रायपुर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नाम के अनुसार खोजें का एक विकल्प दिखेगा जिस पर पैक करना है।
- जिस व्यक्ति के नाम पर जमीन दर्ज है उस व्यक्ति का नाम दर्ज करके सर्च करें।
- इसके बाद आपके समक्ष जमीन की पूरी जानकारी ओपन हो जाएगी।
FAQ
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त वेबसाइट क्या है?
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड एक ऑनलाइन रिकॉर्ड वेबसाइट है जिसका इस्तेमाल आप छत्तीसगढ़ के किसी भी जमीन की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए कर सकते है।
मिसल बंदोबस्त की वेबसाइट का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त की वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए लाभार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
मिसल बंदोबस्त क्या है?
छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त अंग्रेजों द्वारा दर्ज किया गया छत्तीसगढ़ के सभी जमीन का विवरण है जहां कोई भी नागरिक छत्तीसगढ़ के जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।