CSC Digital Seva Kendra 2023 | सी एस सी केंद्र कैसे खोले, रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है?

CSC Digital Seva केंद्र क्या है? | CSC Login | डिजिटल सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन 2023 | CSC registration | डिजिटल सेवा पोर्टल | CSC Center Registration in Hindi | Jan Seva Kendra kya hote hai?

CSC का पूरा नाम Common Service Centres है, जिसे हम हिंदी में आप तौर पर जन सेवा केंद्र कहते है। CSC Digital Seva अथवा जन सेवा केंद्र एक ऐसी संस्था है, जिसके माध्यम से देशभर के लोग अपने कही ऑनलाइन कार्य यहां पर करवा सकते है। यहां पर विभिन्न दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन व प्राप्त किया जा सकता है।

CSC Digital Seva
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा नागरिक केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकते है | CSC Digital Seva केंद्र द्वारा बेरोजगार युवक अपना स्वयं का बिज़नेस या रोजगार भी शुरू सकते है | इस सेवा केंद्र को खोलने के लिए नागरिकों को ग्राम स्तर के उद्यमी के रूप में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, आवदेक की आयु 18 वर्ष की होनी आवश्यक है।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

CSC Digital Seva Kendra क्या होता है?

डिजिटल सेवा केंद्र अथवा Common Service Centre को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है, इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, किसी भी इच्छुक युवा को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद उन्हें एक यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाता है, इस यूजर आईडी पासवर्ड के माध्यम से उन्हें दस्तावेज बनवाने व यहां पर उपलब्ध सभी सेवाओं के लिए एक्सेस मिल जाता है।

जन सेवा केंद्र के शुरू होने से देश के दुरस्त इलाको तक ऑनलाइन सेवाओं को पहुँचाना संभव हो पाया है। सीएससी पोर्टल सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाया गया है। इसके द्वारा देशभर के नागरिकों को सीधे घर बैठे ही सेवाएं प्रदान की जा रही है। जन सेवा केंद्र के शुरू होने से लोगो के दस्तावेज बनवाने संबधी सभी कार्य csc centre पर ऑनलाइन होने से बिचोलिये और भ्रष्टाचार में काफी कमी आयी है।

CSC डिजिटल सेवा केंद्र Highlights 2023

आर्टिकल सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र 
लॉंच किया गया केंद्र सरकार के द्वारा 
लाभार्थी देशभर के नागरिक 
उद्देश्य सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराना 
ऑफिशियल वेबसाइट http://csc.gov.in 
साल 2023

CSC / जन सेवा केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाएं

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से निम्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती है: 

  • इंश्यॉरेंस सेवा 
  • पासपोर्ट 
  • बैंकिंग 
  • पेंशन सेवा 
  • कौशल विकास 
  • LIC 
  • SBI 
  • चुनाव 
  • बिजली बिल का भुगतान 
  • रेलवे टिकट 
  • शिक्षा 
  • LED MSU 
  • हेल्थ केयर सेवा 
  • आधारभूत सुविधाएं 
  • पैन कार्ड  
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नई सेवाएं 
  • कृषि सेवाएं 
  • किसान रजिस्ट्रेशन 
  • आधार मोबाइल अपडेट सेवा 
  • यात्रा सेवाएं 
  • प्रधान मंत्री आवास योजना सेवा
  • जीवन प्रमाण

CSC / जन सेवा केंद्र की विशेषताएँ 

  • केंद्र सरकार ने देशभर के कई गाँवों और दूरदराज इलाकों में सीएससी केंद्र स्थापित किये है | 
  • CSC डिजिटल सेवा केंद्र बीमा और बैंकिंग सेवाओं के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं प्रदान करता है | 
  • इस केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं विशेष रूप से नागरिकों के लिए है | 
  • देशभर के सभी नागरिक डिजिटल केंद्र द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को नाममात्र की लागत पर प्राप्त कर सकते है | 
  • सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र ई-गवर्नेंस, सरकारी सेवाओं का वितरण, सामाजिक कल्याण योजनाएं, वित्तीय सेवाएं, शिक्षा और कौशल विकास पाठ्यक्रम, सार्वजानिक उपयोगिता सेवाएं, स्वास्थ्य और कृषि सेवाएं और डिजिटल साक्षरता इत्यादि प्रदान करते है | 

CSC डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक यन्त्र 

  • दो या दो से अधिक कंप्यूटर 
  • 500 जीबी या अधिक हार्डडिस्क 
  • 1 जीबी या अधिक RAM 
  • लाइसेंस युक्त ऑपरेटिंग सिस्टम 
  • 4 घंटे की क्षमता या अधिक की बैटरी 
  • प्रिंटर 
  • स्कैनर 
  • वेबकेम और डिजिटल कैमरा 

प्रधानमंत्री मानधन योजना

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • 10th क्लास की मार्कशीट 
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट का विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • CSC केंद्र की फोटो 

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवश्यक योग्यता 

सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवश्यक योग्यता निम्नलिखित है: 

  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए | 
  • आवेदक को उस जगह का नागरिक होना चाहिए जहाँ वे अपना डिजिटल सेवा केंद्र खोलना चाहते है | 
  • आवेदक के पास वैध आधार नंबर और वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए | 
  • आवेदक कम से कम दसवीं पास होना चाहिए चाहिए | 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किसान क्रेडिट कार्ड

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवेदन करना

सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है ताकि देश के सभी नागरिक अपने घर से इसके लिए आवेदन कर सके | इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना अनिवार्य है।

  • सबसे पहले आवेदक को CSC की आधिकारिक वेबसाइट http://csc.gov.in पर जाना होगा | 
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको VLE रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा | 
CSC Digital Seva
  • अब एक नया वेबपेज आपके सामने खुलेगा जहाँ आपको अपना आवेदन का प्रकार चुनना होगा | 
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना है | फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे | 
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा | इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी जैसे नाम, पता इत्यादि दर्ज करना होगा | 
  • फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर।
  • अब आपको अपनी बैंक डिटेल्स जैसे शाखा का नाम, IFSC कोड इत्यादि दर्ज करना होगा | 
  • आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक आदि अपलोड करने होंगे | फिर नेक्स्ट पर क्लिक कर दीजिये।
  • अब जो भी आवश्यक डिटेल्स है उन्हें भर दीजिये। एक बार फिर से सभी भरी हुई जानकारियों को चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।

इस प्रकार इस प्रक्रिया का पालन करके आप CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवेदन कर सकते है।

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए लॉगिन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले सीएससी डिजिटल सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 
  • अब आपके सामने जो होमपेज खुलेगा वहां लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जो अगला पेज खुलेगा उसमें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे | फिर साइन इन बटन पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार आप CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए लॉगिन कर सकते है।

CSC डिजिटल सेवा केंद्र के लिए एप्लीकेशन स्टेटस चेक करना 

अगर आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा: 

  • सबसे पहले CSC डिजिटल सेवा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने एक होमपेज ओपन होगा जहाँ आपको ट्रैक एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर जो होमपेज आपके सामने खुलेगा उसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करे | 
  • इस प्रकार आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कर सकते है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना

CSC डिजिटल सेवा केंद्र हेल्पलाइन नंबर 

अगर आप किसी भी जांनकारी को प्राप्त करना चाहते है या कोई समस्या आपके सामने आ रही है तो आप डिजिटल सेवा केंद्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है या फिर ईमेल भी कर सकते है।

Toll Free Number:1800-121-3468
Email Id:[email protected] 

FAQ

प्रश्न 1 – क्या कोई भी व्यक्ति जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर – हाँ, आप जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन कर सकते है, यह आपके लिए रोजगार का एक अच्छा विकल्प हो सकता है, आप csc centre खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!