बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2024 | Bihar Kisan Registration DBT Agriculture Online Process

Bihar Kisan Registration: बिहार सरकार द्वारा किसानों की स्थिति को सुधारने एवं किसानों के हित के लिए कई प्रयत्न किए जाते हैं। सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। बिहार सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए DBT Agriculture पोर्टल को लांच किया है। इस पोर्टल को बिहार कृषि विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा।

Bihar Kisan Registration

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुकी है। बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गये योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को Bihar Kisan Registration (DBT Agriculture) की अधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। राज्य के किसान भाई पंजीकरण के बाद ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस पोस्ट में हम आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2024 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जैसे बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें, किसानों को प्रदान की जाने वाली लाभकारी योजनाएं, उद्येश्य, पात्रता, जरुरी दस्तावेज आदि। यदि आप बिहार किसान पंजीकरण के जरिए सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़ें – बिहार कुशल युवा प्रोग्राम

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2024

बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जाती है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसान भाईयों को Bihar Kisan Registration करवाना अनिवार्य है। सरकार ने किसान पंजीकरण के लिए DBT Agriculture पोर्टल का निर्माण किया है। इसके माध्यम से किसानों तक विभन्न सुविधाएँ एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

डीबीटी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का कार्य मुख्य तौर पर किसानों को पैसे भेजने का ही होता है। इस पोर्टल के जरिए किसानों का ब्यौरा इकट्ठा किया जाता है और सरकारी योजना में दिए जाने वाले अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन इसके लिए आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

Bihar Kisan Registration 2024 Overview

योजना का नाम बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2024
किसने शुरू कियाबिहार सरकार 
लाभार्थी बिहार राज्य के सभी किसान
उद्देश्यराज्य के किसानों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाना
राज्य बिहार 
वर्ष 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

Bihar Kisan Registration 2024 का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के किसानों को सभी सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ प्रदान करना है। कई किसान भाइयों को सरकार द्वारा शुरू किए गए योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है जिसके कारण वह इसके लाभ से वंचित रह जाते है। इसलिए सरकार द्वारा DBT पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा को आरंभ किया गया है जिसके माध्यम से राज्य के सभी किसान इस पोर्टल पर घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। और साथ ही राज्य के किसान DBT Agriculture पोर्टल पर किसान संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

डीबीटी पोर्टल पर किसानों को प्रदान की जाने वाली योजनाएं

रजिस्टर्ड किसान DBT Agriculture Portal के माध्यम से सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हमने डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत आने वाली सभी योजनाओं की सूची दे दी है।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना
  • कृषि यंत्रीकरण योजना
  • डीजल अनुदान योजना
  • बीज अनुदान योजना
  • जल जीवन हरियाली
  • जैविक खेती अनुदान योजना
  • कृषि इनपुट रबी योजना
  • सूखाग्रस्त हेतु कृषि इनपुट सब्सिडी योजना

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • केवल बिहार राज्य का निवासी ही पोर्टल पर पंजीकरण करा सकता है।
  • किसान भाइयों के पास खेती करने के लिए 2 हेक्टेयर तक जमीन होनी चाहिए, तभी इसके लिए पात्र होगें।
  • शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के किसान इसके लिए पात्र माने जाएगें।
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए।
  • बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए सभी सरकारी योजना इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

Bihar Kisan Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

किसान पंजीकरण के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है जो इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता नंबर एवं IFSC कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

DBT Agriculture Bihar Kisan Registration (बिहार किसान रजिस्ट्रेशन) कैसे करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार राज्य के वैसे किसान जो DBT पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको डीबीटी एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
Bihar Kisan Registration
  • इसके बाद आपको इसके होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • पंजीकरण पर क्लिक करते ही आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको पंजीकरण करें के विकल्प का चयन कर लेना है।
  • पंजीकरण करें पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे:
  • Demography + OTP
  • Demography + BIO-AUTH
  • IRIS (Working)
  • इन तीनों विकल्पों में से आपको Demography + OTP विकल्प का चयन करना है।
  • अब यहां आपको आधार नंबर और आधार कार्ड में आपका नाम के बॉक्स को भर देना है। इसके बाद Authentication के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे आपको इंटर ओटीपी के बॉक्स पर दर्ज कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • किसान पंजीकरण के विकल्प का चयन करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान से भर ले और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा जिसे आपको संभाल कर रख लेना है।
  • इस प्रकार आपके बिहार किसान पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

किसान रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड खोजने की प्रक्रिया

वैसे पंजीकृत किसान जो Bihar Kisan Registration रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको बिहार एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर “पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें इसके बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देगा।  
  • अब आपको पंजीकरण जाने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। इसमें आपको रिकॉर्ड खोजने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा जिसमें आपको उस नंबर को दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

लाभान्वित किसान सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप कृषि विभाग, बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको लाभान्वित किसान सूची का एक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन आप दो विकल्प दिखाई देंगे:
  • लाभान्वित किसान सूची (PM-KISAN)
  • लाभान्वित किसान सूची
  • अब आप इन दोनों विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प का चयन कर ले। इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 
  • यहां आपको कुछ जानकारी जैसे जिला, प्रखंड, पंचायत, योजना आदि को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको View Record के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर लाभान्वित किसान सूची आ जाएगी।

डीपीटी संपर्क नंबर (हेल्पलाइन नंबर)

हमने इस लेख में Bihar Kisan Registration डीपीटी एग्रीकल्चर के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। यदि फिर भी आपको कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है या शिकायत दर्ज करना है तो आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके DBT संपर्क नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आप कृषि विभाग, बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर “संपर्क करें के विकल्प का चयन कर ले। 
  • अब आपके सामने डीबीटी संपर्क नंबर का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर ले।
  • क्लिक करते ही आप कांटेक्ट के पेज पर चले जाएंगे यहाँ आपको संपर्क नंबर प्राप्त हो जाएगा।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए आप लैंडलाइन नंबर 0612-2233555 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक (शनिवार और रविवार अवकाश) संपर्क कर सकते है।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2024 (DBT Agriculture) के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य किसान भाइयों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे।

धन्यवाद!

FAQ – Bihar Kisan Registration 2024

प्रश्न 1. क्या डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

उत्तर. जी नहीं! इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण ही करना होगा।

प्रश्न 2. Bihar किसान पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. बिहार किसान पंजीकरण के लिए DBT की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!