NIPUN Bharat Mission 2024 | निपुण भारत मिशन क्या है? कार्यान्वयन प्रक्रिया, नई गाइडलाइन्स पीडीएफ

NIPUN Bharat Mission 2024 (निपुण भारत मिशन pdf इन हिंदी): भारत सरकार पूरे देश में साक्षरता में वृद्धि करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की यह लगातार कोशिश है कि देश का हर एक बच्चा शिक्षित हो और उसके माता-पिता उसकी शिक्षा कार्यक्रम से जुड़े रहे। इसी के तहत भारत सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य तीसरी कक्षा तक के बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता ज्ञान को बढ़ावा देना है।

NIPUN Bharat Mission

NIPUN Bharat Mission के तहत सरकार का प्रयास है कि 2026-27 तक तीसरी कक्षा के सभी बच्चे आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर लें ताकि आगे चलकर बच्चों का कारगर विकास हो सके। आज हम आपको निपुण भारत मिशन 2023 – 2024 से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए यदि आपको इस निपुण भारत मिशन क्या है? NIPUN नई गाइडलाइन्स पीडीएफ डाउनलोड, इस मिशन के लाभ, उद्देश्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

निपुण भारत मिशन क्या है?

Nipun Full Form in Hindi – निपुण योजना का फुल फॉर्म National Initiative For Proficiency In Reading with Understanding And Numeracy है। निपुण भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत तीसरी कक्षा तक के बच्चों को पढ़ना, लिखना और अंक गणित सिखाने का टारगेट बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि निपुण योजना के माध्यम से साल 2026-27 तक तीसरी कक्षा के अंत तक सभी बच्चे पढ़ना, लिखना और अंकगणित सीख जाएं ताकि उनका सही समय पर सही विकास हो सके।

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा अच्छा-खासा बजट भी तैयार किया गया है ताकि योजना के संचालन में कोई बाधा ना आए। निपुण भारत मिशन के तहत जिन बच्चो का विकास किया जाना है उनकी उम्र 3 वर्ष से 9 वर्ष तक हो सकती है। यह तय किया गया है कि NIPUN भारत मिशन को स्कूली शिक्षा कार्यक्रम, समग्र शिक्षा से जोड़ा जाएगा जिसका कार्यान्वयन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 स्तरों में होगा जो कि राष्ट्रीय, राज्य, जिला, ब्लाक और स्कूल स्तर के नाम से जाने जाएंगे।

NIPUN Bharat Mission 2024 Overview

योजना का नामNIPUN Bharat Mission
विभागस्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग
शुरुआत की गई5 जुलाई 2021
उद्देश्यतीसरी कक्षा तक के सभी बच्चों को आधारभूत साक्षरता जैसे पढ़ना, लिखना और अंकगणित सिखाना
लाभबच्चो का सही विकास
पात्रता3 साल से 9 साल तक के बच्चे
वर्तमान वर्ष 2024
निपुण भारत नई गाइडलाइन्सयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.education.gov.in/

निपुण भारत मिशन का क्रियान्वयन

भारत देश में शिक्षा के विकास के लिए निपुण भारत मिशन 2024 को संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत तीसरी कक्षा तक के बच्चों को आधारभूत साक्षरता प्रदान की जा रही है। इस योजना का क्रियान्वयन 5 स्तर पर किया जाना है जो कि निम्नलिखित हैं –

1. राष्ट्रीय स्तर

Nipun Bharat Yojana को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा और बच्चों को लर्निंग गैप्स, एसेसमेंट लर्निंग, स्ट्रेटेजी डॉक्युमनेट्स बनाना, लर्निंग मैट्रिक्स तैयार करना आदि की शिक्षा दी जाएगी।

2. राज्य स्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य स्तर पर संचालित निपुण भारत मिशन के तहत रिपेयरिंग समिति का गठन होगा और इस स्तर पर योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी राज्य के सेक्रेटरी हेड की होगी।

3. जिला स्तर

निबंध भारत मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जिसके संचालन की जिम्मेदारी डिप्टी मजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिश्नर की होगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के संचालन में शिक्षा ऑफिसर कमेटी के सदस्य सीईओ, डिस्ट्रिक्ट अफसर ऑफ हेल्थ के सदस्य भी सहयोगी होंगे।

4. ब्लॉक स्तर

ब्लॉक स्तर पर संचालित निपुण मिशन योजना का संचालन एजुकेशन ऑफिसर और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के द्वारा किया जाता है।

5. स्कूल स्तर

निपुण भारत योजना का संचालन स्कूल स्तर और कमेंट्री लेवल पर होगा। इस लेवल पर यह प्रयास रहेगा कि इस अभियान से बच्चों के पेरेंट्स को भी जोड़ा जा सके ताकि वे भी इस योजना में सहयोगी बन सके। इसके अलावा बच्चों का सर्वांगीण विकास और शिक्षा के स्तर में सुधार करने का प्रयास भी किया जाएगा, साथ ही इस स्तर पर पूर्ण प्रयास होगा कि इस मिशन के माध्यम से उन अभिभावकों को जागरूक किया जा सके जो अपने बच्चों की शिक्षा में सहयोग नहीं करते।

निपुण भारत मिशन 2024 की कार्यान्वयन प्रकिया

निपुण भारत मिशन का क्रियान्वयन 5 स्तरों में होता है। जिसके बारे में हमने आपको ऊपर जानकारी दे दी है, इस योजना के तहत 3 वर्ष से 9 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। निपुण भारत योजना के तहत सर्वप्रथम 3 साल प्रीस्कूल (बाल वाटिका/ नर्सरी) की कक्षाएं संचालित की जाती है जिसके पश्चात छात्रों को ग्रेड 1, ग्रेड 2 और ग्रेड 3 की कक्षाओं में भेजा जाता है।

कक्षा 3 तक स्कूल स्तर में यह हर संभव प्रयास होता है कि हर एक छात्र पढ़ना, लिखना और अंक गणित के सवाल हल करना सीख जाए, जिससे उसे भाषा और गणित का बेहतर ज्ञान हो जाए।

निपुण भारत मिशन का उद्देश्य क्या है

निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य 3 साल से 9 साल तक के बच्चों को अंकगणित और पढ़ने लिखने में सक्षम बनाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार का प्रयास है कि तीसरी कक्षा तक के बच्चों में संख्यात्मक ज्ञान विकसित हो सके। इसी योजना के तहत उनके अंदर मानसिक और शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

निपुण योजना के तहत यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 85% मस्तिष्क विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसलिए सरकार प्रयास कर रही है कि 9 वर्ष तक के सभी बच्चों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की प्राप्ति हो जाए और हर बच्चा बोलने, सुनने, पढ़ने और लिखने में सक्षम बने. इसके अतिरिक्त वे बच्चे जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए सही वातावरण नहीं मिल पाता उन्हें एक सही वातावरण प्रदान करना भी इस योजना का उद्देश्य है।

NIPUN Bharat Mission: आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता के प्रकार

निपुण भारत मिशन के तहत आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान दिया जाता है जिसके कई भाग है जो कि निम्नलिखित है –

  • मूलभूत भाषा एवं साक्षरता
  • मौखिक भाषा का विकास
  • रीडिंग कंप्रीहेंशन
  • लेखन
  • पठन प्रवाह
  • कल्चर ऑफ रीडिंग
  • ध्वनियात्मक जागरूकता
  • शब्दावली
  • प्रिंट अवधारणा
  • डिकोडिंग
  • गणितीय तकनीकें
  • नंबर एंड ऑपरेशन ऑन नंबर
  • मापन
  • पूर्व संख्या अवधारणाएं
  • आकार
  • स्थानिक समाज
  • बच्चो की क्षमता और विकास
  • इमर्जेंट राइटिंग
  • कन्वेंशनल राइटिंग एवं राइटिंग कंपोजिशन
  • पढ़ने का प्रभाव
  • पढ़ने की संस्कृति
  • ऊंचे स्वर में पढ़ना
  • कहानियां एवं कविताएं सुनना, बताना और लिखना
  • सॉन्ग एंड राइम्स
  • पिक्चर रीडिंग
  • शेयर ट्रेडिंग
  • अनुभव साझा करना
  • ड्रामा और रोल प्ले
  • अनुभव आधारित लेखन
  • कक्षा की दीवारों का उपयोग करना
  • मिड डे मील
  • मात्राओं की समझ
  • कम या ज्यादा की समझ
  • छोटा या बड़ा की समझ
  • एकल वस्तु एवं वस्तुओं का समूह
  • मात्राओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतियों का उपयोग कैसे होता है.
  • संख्याओं की तुलना
  • पैटर्न
  • डाटा संधारण

निपुण भारत मिशन के लाभ (Benefits)

NIPUN Bharat Mission के तहत छोटे बच्चों को आधारभूत शिक्षा के साथ-साथ संख्यात्मक ज्ञान भी दिया जाएगा। जिसके लिए कई तरह के प्रयास किए जाएंगे, निपुण भारत मिशन के तहत तीसरी कक्षा तक के बच्चों के सही विकास के लिए निम्नलिखित प्रयास किया जाएगा –

  • सहयोग पूर्ण शिक्षा देना
  • बच्चों की गलतियों को समझना
  • गणित को आनंद ले कर पढ़ना सिखाना
  • गणितीय रूप से संचार करना
  • गणित को अन्य विषयों के साथ जोड़ने की कला सिखाना
  • गणित को दैनिक जीवन के साथ जोड़ना सीखाना
  • छात्र – छात्रा के सीखने पर ध्यान दिया जाएगा.
  • बच्चों को पढ़ने के लिए सही वातावरण प्रदान करना
  • कमजोर बच्चो पर विशेष ध्यान देना
  • लड़के एवं लड़कियों से सम्मान की भावना विकसित करना एवं उचित अपेक्षाएं प्रदर्शित किया जाएगा.
  • लिंगभेद से मुक्त पुस्तके, चित्र, पोस्टर, खिलौने आदि का चयन किया जाएगा और साथ ही द्वा कक्षा में बात करते समय लिंग पक्षपाती कथनों का प्रयास नहीं होगा।
  • बच्चो में सामाजिक और शारीरिक विकास को महत्व दिया जाएगा।
  • स्कूल मॉड्यूल बनाया जाएगा जिसके तहत प्री स्कूल जाने से पहले बच्चों को 3 माह प्रिप्रेशन मॉड्यूल के तहत न्यूनतम कौशल और ज्ञान मिलेगा.
  • छात्रों को विभिन्न प्रकार की चीजें दिखाई जाएगी और सीखने का आकलन भी किया जाएगा।
  • बच्चों में रचनात्मक विकास करने का प्रयास होगा.
  • यदि किसी बच्चे को कुछ सीखने में कठिनाई आती है तो उसकी कठिनाई को समझ कर उसे दूर करने का प्रयास होगा.
  • बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के खिलौने, खेल और अन्य शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जाएगा और उनके माध्यम से उन्हें नई नई चीजें सीखाई जाएगी.

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बालक/बालिका विकास कार्यक्रम

निपुण भारत मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्कूल बेस्ड एसेसमेंट और लार्ज स्केल अचीवमेंट सर्वे को भी महत्व मिल रहा है। स्कूल बेस्ड एसेसमेंट के अंतर्गत 1 वर्ष में छात्रों का कई बार मूल्यांकन किया जाता है। यदि कोई छात्र इस एसेसमेंट को क्लियर कर देता है तो उसे अगली कक्षा में भेजा जाता है और यदि बच्चा उत्तीर्ण होने लायक अंक प्राप्त नहीं कर पाता तो उसे पुनः उसी कक्षा में पढ़ाया जाता है। इसी स्कूल बेस्ड एसेसमेंट के अन्तर्गत यह प्रयास किया जायेगा कि बच्चों में स्वास्थ्य, शारीरिक विकास, खेल, व्यायाम, स्वच्छता आदि की भावना भी जागृत हो सके।

इसके अलावा स्कूल बेस्ड एसेसमेंट के अंतर्गत बच्चों में यह मानसिकता भी जागरूक की जाएगी कि उन्हें किस वस्तु का इस्तेमाल कैसे करना है और उसका उपयोग करके उसे कैसे रखना है जैसे कि वस्तुओं या खिलौनों आदि को व्यवस्थित ढंग से कैसे रखा जाता है? यह इस स्तर पर सिखाया जाएगा.इसी स्तर पर बच्चों में भावनात्मक प्रगति भी की जाएगी जिससे वे अपनी बात को कभी भी किसी के भी सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त बच्चों को कहानियां बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा और विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट और टास्क देखकर उन्हें वातावरण के बारे में सिखाया जाएगा।

NIPUN Bharat Mission में बच्चों के अभिभावकों का योगदान हो इसके लिए समय-समय पर पैरंट टीचर मीटिंग को भी महत्व मिलेगा जिसमें बच्चों की प्रगति के बारे में उन्हें बताया जाएगा. इसके साथ- साथ ईमेल और व्हाट्सएप आदि के जरिए समय-समय पर अभिभावकों को स्कूल में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी और बच्चो के सही विकास के लिए असाइनमेंट्स भी दिए जाएंगे क्योंकि बच्चे ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताते हैं।

पीएम कृषि सिंचाई योजना

FAQs – NIPUN Bharat Mission in Hindi 2024

प्रश्न 1. NIPUN Bharat Mission क्या है?

उत्तर: निपुण भारत मिशन केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही वह योजना है जिसके तहत कक्षा तीसरी के अंत तक सभी बच्चों को पढ़ना, लिखना और अंकगणित का ज्ञान देने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का विकास करना है।

प्रश्न 2. निपुण भारत मिशन की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: NIPUN Bharat Mission की शुरुआत 5 जुलाई सन 2021 को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा हुई।

प्रश्न 3. निपुण भारत मिशन के तहत कितनी आयु के बच्चे शामिल किए गए हैं?

उत्तर: इस मिशन के तहत 3 वर्ष से 9 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है.

प्रश्न 4. निपुण भारत मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर: NIPUN भारत मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट education.gov.in है।

प्रश्न 5. निपुण भारत मिशन के तहत बच्चो को क्या सिखाया जाएगा?

निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में आधारभूत शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके शारीरिक, मानसिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा और साथ ही खेल, व्यायाम और स्वच्छता आदि की शिक्षा भी उन्हें दी जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!