पीएम कृषि सिंचाई योजना 2024 | Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana Benefit, Eligibility, Online Apply | PMKSY Scheme

पीएम कृषि सिंचाई योजना | PMKSY 2024 In Hindi | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कब शुरू हुई | पीएम कृषि सिचांई स्कीम ऑनलाइन | PMKSY Application Form |

Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana : हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषको को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गयी है। आपको जानकारी देना चाहेंगे की इस योजना के तहत देश के कृषको को खेतो की सिचाई के हेतु उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किसानो को यह सब्सिडी उन सभी योजनाओ के लिए दी जाएगी जिसमे पानी की बचत होगी, कम मेहनत लगेगी, और साथ ही खर्च की भी हर तरह से बचत हो सकेगी। इस तरह से किसान भाइयो को उनके खेतो में सिचाई करने में सुविधा होगी। आज के इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 से जुडी पूर्ण जानकारी देंगे, इसलिए अंत तक हमारे इस लेख पर बने रहिये। 

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (PMKSY) क्या है?

आप सभी इस बात से भली भांति परिचित होंगे की अनाज प्राप्त करने के लिए खेती बहुत जरुरी है, अच्छी खेती तभी होगी जब फसल की अच्छे से सिंचाई की जाएगी। खेतो में सिचाई करने के लिए जल की अधिक जरुरत होती है। यदि फसलों को पानी नहीं मिलता है, तो किसानो की खेती ख़राब हो जाती है।

इसलिए इस योजना का उद्देश्य यह है की किसानो के लिए पानी की समस्या दूर की जाये ताकि वह अच्छे से खेती कर सके। इस योजना के चलते ट्रस्ट, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, सहकारी समिति, उत्पादक किसानो के समूहों के सदस्यो और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी लाभ दिया जायेगा। PMKSY के तरह केंद्र सरकार द्वारा 50000 करोड़ रूपये की धनराशि इस योजना के लिए निर्धारित की गयी है। 

पीएम किसान 12वीं किस्त

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना Highlights 2024

योजना का नामपीएम कृषि सिंचाई योजना
किसने शुरू कीप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने
लॉन्च कब हुयीवर्ष 2015 में
इसका लाभ किसको मिलेगादेश के किसानो को
इसका ऑफिसियल वेब पोर्टलhttps://pmksy.nic.in/
हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर 1800-180-1551

कृषि सिंचाई योजना के मुख्य बिंदु

  • पीएम कृषि सिंचाई योजना को वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, इसे केंद्र सरकार द्वारा स्पांसर किया जाता है, और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जाता है, इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 75% व राज्य सरकार की 25% रहती है।
  • इस योजना को अनुसूचित जाति के दो लाख पचास हजार व अनुसूचित जनजाति के दो लाख किसानों को लाभ मिलेगा, इस प्रकार इस योजना से कुल 22 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
  • केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया गया था, जिसका प्रयोग कृषि सिंचाई योजना में जियो टैग हेतु किया जायेगा।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए अलग मानक है, पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्र सरकार का शेयर 90% व राज्य सरकार का 10% है।
  • इस योजना के तीन महत्वपूर्ण बिंदु है –
    • पहला AIBP अथवा त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम।
    • दूसरा HKKP अथवा हर खेत को पानी।
    • व तीसरा वाटरशेड डेवलपमेंट।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उद्देश्य क्या है?

आप लोग इस बात की जानकारी जरूर रखते होंगे की यदि फसल को जरुरत अनुसार पानी नहीं दिया जाये तो वह ख़राब हो जाती है। इस तरह किसानो को बहुत नुकसान पहुँचता है। आपका बताना चाहेंगे की हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, देश के किसान भाई कृषि पर ही निर्भर है। किन्तु हमारे देश के किसानो को भूमि पर खेती करने की इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार लगातार नए नए कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 के ज़रिये देश के हर खेत को पानी पहुँचाना ही इस योजना का उद्देश्य है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों को अधिकतम उपयोग करना है, ताकि बाद और सूखे के आवेग से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस प्रकार से उपलब्ध संसाधनों का अच्छा उपयोग हो सकेगा और साथ ही किसानों को अधिक पैदावार भी मिल सकेगी। इस योजना के तहत किसानो कि आय में भी वृद्धि होगी।

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है ?

निपुण भारत मिशन

पीएम कृषि सिंचाई योजना के लाभ 

  • सर्वप्रथम इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयो को सिंचाई उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • पीएम मोदी की इस योजना में 75 % तक का खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा और जबकि 25 % एक का खर्च राज्य करेगी।
  • कृषको को इस योजना के तहत कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। 
  • अब इस योजना के चलते कृषि भूमि घटने के बजाय इसका और विस्तार होगा। 
  • इस पीएम कृषि सिंचाई योजना को कृषि विभाग द्वारा हर निर्धन कृषक तक पहुंचाया जाएगा।
  • ऐसे खेत जहा खेती तो की जा सकती है कित्नु पानी के कमी के चलते वहा किसान खेती नहीं कर पाते, अब इस योजना ने वहा खेती करना संभव होगा। 
  • इस योजना द्वारा मुख्यतः उन किसानो को लाभ होगा जो पानी की कमी के कारण अच्छे से कृषि नहीं कर पाते थे। 
  • अब ऐसे किसान जिन्हे कृषि करने में दिक्कत होती थी, उनके पास अपना खुद का जल शंशाधन होगा और वे अच्छे से कृषि कर पाएंगे। 
  • हमारे देश की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर ही निर्भर है। इस योजना के चलते ना केवल कृषि का कृषि का विकास होगा बल्कि अर्थव्यवस्था में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। 
  • खेती करने में पानी की कमी न हो, इसी उद्देश्य से मोदी जी ने यह योजना की शुरुवात की है। 
  • योजना के तहत किसानों को उनकी फसल के हिसाब से उचित मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

PMKSY योजना के आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक किसान का पहचान पत्र 
  • आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर देना होगा। 
  • ज़मीन के कागज़ात जैसे की जमीन की जमा बंदी (खेत कि नकल) 
  • बैंक अकाउंट पासबुक की फोटोकॉपी 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) की पात्रता

  • सर्वप्रथम तो आवेदक का किसान होना जरुरी है।
  • इसके अतिरिक्त आवेदक का भारत का स्थाई निवासी अर्थात भारत का रहने वाला भी होना जरुरी है।
  • किसान के पास खेती करने योग्य भूमि होनी जरुरी है ।
  • इस योजना में कोई जाती वर्ग निश्चित नहीं किया गया है, अथवा कोई भी किसान इस योजना में आवेदन कर सकता है।
  • जो किसान सहकारी समिति, स्वयं सहायता समूह, उत्पादक कृषक, इंकॉर्पोरेटेड ट्रस्ट और कंपनियों आदि से संबंध रखतें हैं, वे भी इस योजना से जुड़े लाभों को प्राप्त कर सकते है।
  • ऐसे किसान जो विगत सात वर्षो से लीज एग्रीमेंट के तहत उसी भूमि पर कृषि कर रहें हैं वे भी इस प्रधान मंत्री जी की इस योजना में आवेदन कर सकते है। 

जानिए PM कृषि सिंचाई योजना 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्र सरकार द्वारा भारत के प्रत्येक किसान तक योजना की जानकारी व लाभ पहुंचाने के लिए इसका एक अलग से ऑफिसियल वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर योजना से जुडी हर जानकारी को डिटेल में बताया गया है। आवेदन या पंजीकरण करने के लिए राज्य सरकारें अपने अपने राज्य के कृषि विभाग के कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन ले सकती हैं। यदि आप भी इस योजना में पंजीकरण करवाना चाहते है, आपके प्रदेश की कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन से जुडी सारी जानकारी ले सकते है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

एमआईएस रिपोर्ट कैसे देखे?

  • सर्वप्रथम आवेदक (कृषक) को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ऑफिसियल वेब पोर्टल को ओपन करना होगा। 
  • इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज (पृष्ठ) पर आपको एमआईएस रिपोर्ट के लिए सबसे पहले डिपार्टमेंट सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद बैकलॉग डेटा रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा।
  • विकल्प का चयन करने के बाद show report विकल्प पर क्लिक करें।
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana
  • आपको अपने राज्य का चयन करना है, राज्य चयन के बाद आपके राज्य की प्रोफाइल ओपन हो जाएगी। यहां पर आपको अपने राज्य से संबधित कहीं रिपोर्ट निकालने का विकल्प मिल जायेगा।
  • आपको अपनी जरुरत के अनुसार ऑप्शन को सिलेक्ट कर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके समक्ष स्क्रीन पर एक न्यू पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस नए पृष्ठ पर आपको पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको व्यू के ऑप्शन पर क्लिक एंटर करना होगा।
  • सभी संबंधित जानकारी आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा

डॉक्यूमेंट/प्लान कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको PM कृषि सिंचाई योजना के ऑफिसियल वेबपोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होने पेज पर आपको डाक्यूमेंट्स/प्लान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके समक्ष एक और नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस खुले हुए पेज पर आपको अपनी जरुरत के अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
  • इस पीडीएफ फाइल में आप संबंधित जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

वेब पोर्टल से सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले आपको PM कृषि सिंचाई योजना के ऑफिसियल वेबपोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आवेदक को सर्कुलर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर सर्कुलर डाउनलोड पर क्लिक करना है। 
  • फिर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर आएगी।
  • इस लिस्ट में आपको अपनी जरुरत के अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ की फाइल खुल कर आएगी।
  • फाइल ओपन होने पर आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप सर्कुलर को डाउनलोड कर सकेंगे।

कांटेक्ट डिटेल संपर्क विवरण) देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको PM कृषि सिंचाई योजना के ऑफिसियल वेबपोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर कांटेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक एंटर करना है।
  • ऐसा करने पर आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पृष्ठ पर आप कांटेक्ट डिटेल को देख सकते हैं।

Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana की विशेषता

  • केंद्र सरकार द्वारा देश के किसान भाइयो को फायदे पहुंचाने के लिए और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई प्रकार की योजनाओं की शुरुवात की जाती है। 
  • PM कृषि सिंचाई योजना भी कृषको को लाभ पहुंचाने के शुरू की गयी है। 
  • इस योजना के तहत सभी खेतों में सिंचाई करने के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार पानी के स्त्रोत जैसे कि जल संचयन, भूजल विकास आदि चीज़ो का निर्माण करवाएगी।
  • इसके अतिरिक्त यदि किसान सिंचाई के उपकरण खरीदता है तो उसे मदद की तौर पर सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना से समय और पैसे दोनों की ही बचत होगी।
  • Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana के द्वारा स्प्रिंकलर सिंचाई, ड्रिप सिंचाई आदि को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • अगर फसलों को सही प्रकार से जल प्राप्त होगा तो कृषि के पैदावार में भी वृद्धि होगी।
  • इस योजना का लाभ उन सभी किसान भाइयो द्वारा लिया जा सकता है जिनके पास उनकी खुद की खेती तथा जल का कोई स्त्रोत है।
  • इसके अतिरिक्त वे किसान भी भारत सरकार द्वारा दी गयी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं या फिर सहकारी सदस्य हैं।
  • इस योजना से फायदा उठाने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना जरुरी है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का फ़ायदा सेल्फ हेल्प ग्रुप भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिंचाई के उपकरण खरीदने पर सरकार द्वारा इस योजना के तहत 80% से 90% तक का मूल्य प्रदान किया जाएगा।
Pmksy Guidelines (Hindi)Click Here
Pmksy Guidelines (English)Click Here

पीएम कृषि सिंचाई योजना 2024 से जुड़े सवाल जवाब

प्रश्न 1: पीएम कृषि सिंचाई योजना या प्रधामंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?

उतर: यह योजना सरकार द्वारा खासतौर पर किसानो के लिए लायी हुई है। इस योजना के तहत भारत देश के हर जिले के हर खेत को पानी पहुँचाना है। इस योजना के चलते देश के सभी खेतो में सिचाई को पहुँचाना ताकि प्रति बून्द उतपादन किया जाये।

प्रश्न 2: प्रधामंत्री कृषि सिंचाई योजना का क्या कार्य है?

उत्तर: यह योजना का उद्देश्य किसानो को सिंचाई उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाना है। इस योजना से किसान की आय में भी वृद्धि होगी। हमारे देश के विभिन्न जिलों में होने वाली पानी की कमी को देखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है। 

प्रश्न 3: इस योजना में आवेदन किस तरह किया जा सकता है?

उत्तर: इस योजना में आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिये किया जा सकता है। 

प्रश्न 4 : पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए सरकार ने कितना Budget तय किया है?

उत्तर: इस योजना के तहत कृषको की मदद के लिए तक़रीबन 50000 करोड़ का बजट रखा गया है। 

प्रश्न 5 : क्या इस योजना का लाभ केवल किसान नागरिक ले सकते है या देश के अन्य नागरिक भी इस योजना के पात्र है?

उत्तर: नहीं, इस योजना का लाभ केवल देश के किसान नागरिक को ही प्राप्त होगा। 

प्रश्न 6: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कब कार्यान्वित हुई थी?

उत्तर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वर्ष 2015 में लागु की गयी थी। इस योजना को सिंचाई करने के साथ खेती के क्षेत्र का विस्तापन करने और पानी की बर्बादी कम करने तथा पानी में सुधार करने के लिए लागू किया गया है।

प्रश्न 7: इस योजना का विस्तार कब तक किया किया जायेगा?

उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस योजना को तारीख 15 दिसंबर 2021 के दिन पांच वर्ष तक विस्तृत करके 2026 तक संचालित करने का निश्चय लिया गया है। इस योजना पर कुल खर्च 93068 करोड़ रुपए आने का अनुमान लगाया गया है। इस निर्णय को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में लिया गया है जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी थे।

प्रश्न 8 : प्रधामंत्री कृषि सिंचाई योजना से जुडी समस्या जानने के लिए किससे संपर्क करे?

उत्तर:  आपको इस योजना से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए हो या इससे सम्बंधित कोई शिकायत है तो आप अपने जिले के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते है। या फिर किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर (1800-180-1551) पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

उपरोक्त लेख में आपने पीएम कृषि सिंचाई योजना 2024 के बारे में जाना। इसके अतिरिक्त इस लेख में हमने आपको इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, इस योजना की पात्रता क्या है, इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है और अन्य सभी जानकारी प्रदान करदी है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!