epos Bihar Portal 2023 | AePDS बिहार gov in login, बिहार राशन कार्ड

epos Bihar 2023 | Aepds Bihar पोर्टल: बिहार सरकार द्वारा राज्य के राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए epos.bihar.gov.in पोर्टल को शुरू किया गया है। epos पोर्टल का संचालन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक / राशन कार्ड धारक अपने घर बैठे राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।

अब राज्य के किसी भी नागरिक को राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं और ई-पोस पोर्टल (epos Bihar Portal) से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। 

epos bihar portal 1
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्योंकि यहां हम आपको epos Bihar पोर्टल क्या है? AePDS बिहार पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य क्या है? इस पोर्टल से मिलने वाले लाभ क्या क्या है? इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं, epos Bihar पोर्टल Login करने की प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। ई-पोस पोर्टल 2023 से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

epos Bihar 2023 (AePDS Bihar Portal)

जैसा कि आपको पता है बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर अपने राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं एवं सरकारी सुविधाओं को नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किए जाते हैं। इसी क्रम में सरकार द्वारा राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए epos Bihar पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर राशन कार्ड धारकों एवं सरकारी राशन विक्रेताओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। 

epos बिहार पोर्टल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लेनदेन का विवरण, बिहार में राशन कार्ड धारकों की संख्या, बिहार राशन वितरण का स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक डिटेल जैसी अन्य कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है। AePDS Bihar ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के राशन कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल, चीनी एवं केरोसीन आदि बहुत ही सस्ती दरों में सरकारी राशन की दुकानों से उपलब्ध कराए जाते हैं।

AePDS (epos Bihar) Portal Overview 2023

पोर्टल का नामepos Bihar Portal
राज्यबिहार
संबंधित विभागखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक / राशन कार्ड धारक
उद्देश्यबिहार राशन कार्ड से संबंधित सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करना।
वर्तमान वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर1800-3456-194, 1967
आधिकारिक वेबसाइटepos.bihar.gov.in

epos Bihar पोर्टल का उद्देश्य क्या है

बिहार सरकार द्वारा epos Bihar gov in ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं एवं सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक राशन कार्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

AePDS बिहार पोर्टल के शुरू होने से बिहार के नागरिकों को सरकारी विभागों एवं दफ्तरों में जाकर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना नहीं पड़ेगा। इस पोर्टल के जरिए सरकारी कार्यालयों में होने वाले कार्य में पारदर्शिता आएगी। साथ ही भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को रोका जा सकेगा। 

AePDS (epos Bihar) पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)
  • विस्तृत लेनदेन (Detailed Transactions)
  • आरसी डिटेल (RC Details)
  • स्टॉक रजिस्टर (Stock Register)
  • बेनिफिशरी वेरिफिकेशन
  • प्रतिशत डिस्ट्रीबूशन स्टेटस
  • लाभार्थी का सत्यापन
  • नॉमिनी नामांकित सार
  • वितरण की स्थिति
  • एफपीएस स्टेटस (FPS Status)

EPOS Bihar Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित सुविधाएं प्रदान करने के लिए epos बिहार पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • ई-पोस बिहार पोर्टल का लाभ राशन कार्ड धारकों एवं सरकारी राशन विक्रेताओं को प्राप्त होगा।
  • राज्य के नागरिक AePDS (epos bihar) पोर्टल पर लॉगइन करके विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से बिहार के नागरिकों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
  • अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे राशन कार्ड से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक राशन कार्ड से जड़ी कोई भी जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनके समय की भी बचत होगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा होने से सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। साथ ही रिश्वतखोरी को भी कम किया जा सकेगा।

epos Bihar Portal पर Login कैसे करे

बिहार राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो AePDS बिहार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले epos Bihar gov in पोर्टल Login करना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताइ गई है –

  • लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको AePDS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के home page पर जाने के बाद आपको Login का एक विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको click कर लेना है।
epos login 1
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर लॉगइन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
epos bihar login
  • इस फॉर्म में आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • लॉगइन डीटेल्स दर्ज कर लेने के बाद आपको दिए गए Login की बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप epos पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विवरण कैसे देखें

  • PMGKAY Details चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Reports के सेक्शन में जाकर PMGKY के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
pmgkay 1
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने पीएमजीकेएवाई डिटेल्स चेक करने के लिए एक पेज खुलेगा।
pmgkay details 1
  • इस पेज पर आपको जिस Month और Year का विवरण चेक करना है उसे सिलेक्ट करना होगा।
  • सेलेक्ट करने के बाद आपको दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर नीचे की ओर सभी जिलों की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप अपने जिले का चयन करें। जिले का चयन करने के बाद आपके सामने उस जिले के सभी गांव की सूची दिखाई देने लगेगी।
  • इस सूची में आप अपने गांव का PMGKAY Details आसानी से चेक कर सकते हैं।

RC Details चेक करने की प्रक्रिया

  • आरसी डीटेल्स चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ईपोस बिहार पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको Reports के सेक्शन में जाकर RC Details पर क्लिक करना है।
rc details
  • अब अगले पेज पर आपको Month, Year और RC Number दर्ज करना होगा।
  • सभी डिटेल्स दर्ज कर लेने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आरसी डीटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से RC Details चेक कर सकते हैं।

विस्तृत लेनदेन (Detailed Transactions) देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको epos Bihar gov in पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको Detailed Transactions का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
detailed transaction
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको उस डेट को सेलेक्ट करना है जिसका आप लेनदेन देखना चाहते हैं।
  • डेट सेलेक्ट कर लेने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर लेनदेन विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से epos बिहार पोर्टल पर विस्तृत लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

epos Bihar Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप ईपोस बिहार पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Grievance का एक विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके समक्ष ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
grievance registeration
  • इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • इसके बाद अगर आपको कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करना हो तो उसे भी अपलोड कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार सफलतापूर्वक आपका शिकायत (Grievance) दर्ज हो जाएगा।

epos बिहार पोर्टल हेल्पलाइन नंबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको AePDS Bihar (epos.bihar.gov.in) पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। लेकिन फिर भी यदि आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए या आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-194 पर संपर्क कर सकते हैं।

epos Bihar पोर्टल से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. AePDS का Full Form क्या है?

उत्तर. AePDS का फुल फॉर्म Aadhar Enabled Public Distribution System (आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली) है। 

प्रश्न 2. बिहार राशन कार्ड से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. बिहार राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट epos.bihar.gov.in है।

बिहार राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

मध्य प्रदेश राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!