HRMS Railway 2024 | Indian railways Hrms, Hrms railways login, IHRMS in Hindi

HRMS Railway Portal 2024: इंडियन रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे में से एक है। यह देश का एक बड़ा नियोक्ता (Employer) है। भारतीय रेलवे ने लाखों लोगों को रोजगार दे रखा है। रेलवे द्वारा अपने इन कार्मिकों (कर्मचारियों) को वेतन भत्ते व अन्य कार्मिक विवरण को मेनुअल रख पाना बड़ा मुश्किल काम है। अपने लाखों कर्मचारियों के HRMS विवरण को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए इंडियन रेलवे ने अपना एक Human Resource Management System Portal बनाया गया है। जिसे हम HRMS Railway के नाम से जानते है।

HRMS Railway

रेलवे एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारी अब अपनी सैलरी शीट व अन्य HRMS संबधित विवरण को ऑनलाइन घर बैठे आसानी से कर सकते है। HRMS Railway पोर्टल पर भारतीय रेल के कर्मचारी अपने वेतन से जुड़े सभी विवरण जैसे ई वेतन, सैलरी स्लिप, सालाना रिपोर्ट, जीपीएफ विवरण, जीपीएस अकाउंट सर्विसेज आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अब रेलवे के कर्मचारियों को HR से संबधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्मिक विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस पोर्टल के माध्यम से भारतीय रेलवे कर्मचारी सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें HRMS के अधिकारीक पोर्टल  hrms.indianrail.gov.in पर लॉगइन करना होगा। आगे हम आपको HRMS Portal पर Login की प्रक्रिया, HRMS Railway पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, HRMS मोबाइल ऐप डाउनलोड आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इसलिए आपसे निवेदन है कि कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

HRMS Railway पोर्टल क्या है?

दोस्तों HRMS Railway एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है। जिसे भारत सरकार द्वारा भारतीय रेल कर्मचारियों के सुविधा के लिए लांच किया गया है। HRMS का पूरा नाम Human Resources Management System है। इस पोर्टल पर देश के सभी रेलवे कर्मचारियों के विवरण उपलब्ध है। HRMS वेब पोर्टल के माध्यम से भारतीय रेल विभाग में कार्यरत कोई भी कर्मचारी अपने वेतन में वृद्धि, एनुअल रिपोर्ट, सैलरी, प्रमोशन, पुरस्कार, ट्रांसफर, पोस्टिंग, छुट्टी, प्रशिक्षण आदि से संबंधित जानकारी बिल्कुल आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकता है। 

देश में लाखों की संख्या में रेलवे कर्मचारी है और सभी कर्मचारियों तक सभी सुविधाएँ पहुँचाना एक चुनौती से कम नहीं है। इसलिए भारतीय रेलवे विभाग द्वारा HRMS Railway पोर्टल का निर्माण किया गया है। ताकि रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों को अपने वेतन से सम्बंधित जानकारी या किसी भी प्रकार के अन्य जानकारी के लिए किसी विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता ना पड़े और सभी विवरण उन्हें ऑनलाइन एक ही जगह पर उपलब्ध मिल जाए। इससे उनके समय की भी बचत होगी और वह इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

HRMS Railway Portal Overview 2024

पोर्टल का नामHRMS Railway Portal 
किसने लांच कियारेलवे मिनिस्ट्री ने
कब लांच हुआ2019 में 
HRMS का पूरा नामHuman Resources Management System
लाभार्थीभारतीय रेलवे कर्मचारी 
उद्देश्यरेलवे कर्मचारियों को सभी सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
HRMS आधिकारिक वेबसाइटhttp://hrms.indianrail.gov.in/

HRMS Railway Portal का उद्येश्य

HRMS Indian Railway पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि रेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़े। और उन्हें अपनी वेतन से संबंधित जानकारी जैसे ई वेतन, एनुअल रिपोर्ट, GPF विवरण, जीपीएफ खाता सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हो सके। अब देश के रेलवे कर्मचारियों को कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे HRMS Railway पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

iHRMS Portal Punjab

HRMS Haryana

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल

JK HRMS Portal

SBI HRMS Portal

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल

HRMS Railway पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा देश के रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए HRMS वेब पोर्टल को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से रेलवे कर्मचारी सैलरी मंथली स्लिप या ऐनुअल सैलरी रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
  • इसके अलावा रेलवे कर्मचारी अपने प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग आदि का विवरण भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • HRMS Indian Railway पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करके छुट्टी के लिए आवेदन या छुट्टी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • रेलवे के रिटायर होने वाले कर्मचारी भी HRMS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा के लिए रेलवे कर्मचारियों को कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। 
  • HRMS पोर्टल पर भारतीय रेल की इंफॉर्मेशन टेक्निकल विभाग के द्वारा सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती है।
  • HRMS Portal पर सरकार द्वारा देश के सभी रेलवे कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन सेव एवं सुरक्षित रखा जाता है। 
  • अब भारतीय रेलवे विभाग में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे सभी विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • HRMS ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के समय की भी बचत होगी और वह कोई भी कार्य आसानी से कर पाएंगे।

HRMS Portal पर रिटायर्ड कर्मचारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आगे हम आपको HRMS Portal पर भारतीय रेलवे विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानने के लिए नीचे बताये गए Process को फॉलो करें –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको HRMS की आधिकारिक वेबसाइट https://hrms.indianrail.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट में आने के बाद आपको होम पेज पर Retired Employee Registration के लिंक पर क्लिक करना है।
HRMS Railway retaired new registration
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको पीपीओ नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर Go के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • गो के बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर सभी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद डिटेल्स को वेरीफाई कर Go के बटन पर क्लिक कर दें। जिसके बाद आप सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे।
HRMS Railway retaired new registration form
  • इस प्रकार HRMS Portal पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

HRMS Railway Login करने की प्रक्रिया

यदि आप एचआरएमएस पोर्टल लॉगइन (HRMS Railways Login) करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको एचआरएमएस के ऑफिशियल वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर आने के बाद आपके सामने एक लॉगइन form ओपन होगा।
  • इस लॉगइन फॉर्म में आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
HRMS Railway login
  • क्लिक करते ही आप इस Portal पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आप HRMS Railways Login की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HRMS Railway पोर्टल पर Forgot Password कैसे करे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आगे हम आपको बताएंगे कि यदि आप HRMS अकाउंट लॉगिन का पासवर्ड भूल गए हैं तो किस प्रकार आप HRMS Portal के माध्यम से अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप रेलवे विभाग एचआरएमएस रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल के होम पेज पर आ जाना होगा, आप अब यहां पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • आप अब इसके लॉगिन पेज पर आ चुके है, यहां पर आपको Forgot Password का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
HRMS Railway forgat password
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको अपनी HRMS Employee ID की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। 
HRMS Railway forgat password
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई कर ले।
  • इसके बाद आपको अपना नया पासवर्ड दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा और आप अपना नया पासवर्ड दर्ज करके HRMS वेब पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं।

HRMS Employee Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया

दोस्तों कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे विभाग द्वारा HRMS वेब पोर्टल के साथ-साथ HRMS मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया गया है। देश के रेलवे कर्मचारी एचआरएमएस वेब पोर्टल पर मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप पर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें HRMS Employee Mobile App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है –

  • ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बार में HRMS Employee Indian Railway टाइप करके सर्च कर देना है।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने ऐप डाउनलोड का पेज ओपन होगा।
  • अब यहां आपको Install के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड एवं इंस्टॉल कर लेना है।
  • इसके बाद आप इस App को open करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में HRMS Railway Portal क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य एवं HRMS Railways Login से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं कि आपको इस पोस्ट को पढ़कर HRMS Online Portal से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

HRMS Indian Railway Portal से संबंधित FAQ 

प्रश्न 1. HRMS Railway क्या है?

उत्तर. HRMS भारत सरकार द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसमें रेल के कर्मचारियों के लिए विभिन्न सुविधाएं जैसे – ई वेतन, सालाना रिपोर्ट, सैलरी, जीपीएफ विवरण, जीपीएफ खाता सेवाएं आदि ऑलाइन उपलब्ध है।

प्रश्न 2. HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी लॉगिन कैसे करें?

उत्तर. एचआरएमएस पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करा दी है। जिसे पढ़कर आप आसानी से HRMS Portal Login कर सकते हैं।

प्रश्न 3. HRMS का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. HRMS का फुल फॉर्म Human Resources Management System है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!