झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 | Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana Online Application

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023: हमारे देश में कई सारे ऐसे नागरिक है, जो शिक्षित है एवं उनके पास अच्छी डिग्री भी है लेकिन फिर भी उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वह बेरोजगार बैठे है। इसी बेरोजगारी के वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए झारखंड सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार पाएंगे।

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं इससे संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिकों के लिए झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। राज्य के वैसे नागरिक जो शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार हैं, उन्हें सरकार द्वारा ₹5000 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। जो सीधा लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। यह राशि साल में एक बार दिया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group!

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिकों को मिलेगा, जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी प्रकार के रोजगार एवं स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाण है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आगे हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। 

झारखण्ड विवाह पंजीकरण

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 Overview

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी
लाभार्थीराज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिक
उद्देश्यराज्य के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि5000 रूपये
राज्यझारखण्ड
वर्ष2023
आवेदनऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rojgar.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Mukhymantri Protsahan Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे नागरिक जो शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार बैठे हैं, जिन्हे कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है, तो उन नागरिकों को सरकार द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह राशि उन्हें जब तक प्रदान किया जाएगा जब तक कि उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल जाता। राज्य के सभी पात्र नागरिक इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिको को प्राप्त होगा।
  • मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत नागरिकों को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो साल में एक बार दिया जाएगा।
  • यह राशि उन्हें तब तक प्रदान किया जाएगा जब तक की उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल जाता।
  • यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नागरिको को एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होगी।
  • इस योजना के लिए आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Jharkhand Mukhymantri Protsahan Yojana के लिए पात्रता

राज्य के वैसे इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना पड़ेगा, जो इस प्रकार है –

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास कोई भी नौकरी या कोई रोजगार नहीं होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का नाम वोटर कार्ड या राशन कार्ड लिस्ट में होना चाहिए।
  • आवेदक के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नियोजनालय का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • किसी भी रोजगार / स्वरोजगार से ना जुड़ा होने का शपथ पत्र

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राज्य के वैसे इच्छुक नागरिक जो इस योजना के लिए पात्र है और इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वह Jharkhand Mukhymantri Protsahan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको झारखंड रोजगार के ऑफिशियल वेबसाइट https://rojgar.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको New Job Seeker के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना है।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को यहां दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को भरकर सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड रोजगार के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Downloads का एक सेक्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कई विकल्प खुल जाएगा। आपको Mukhymantri Protsahan Yojana Application Form पर क्लिक करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ खुल कर आ जाएगा।
  • अब आप इस फॉर्म को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिख रहे लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Sign in के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना पोर्टल के डेशबोर्ड पर आ जायेंगे।

Mukhyamantri Protsahan Yojana हेल्पलाइन नंबर

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी यदि आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए या आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 06512491424 पर संपर्क कर सकते हैं।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं इस योजना से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। धन्यवाद!

FAQ – Jharkhand Mukhymantri Protsahan Yojana 2023

प्रश्न 1. झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाती है?

उत्तर. इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। अब आपको मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म पीडीएफ आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!