UP e-District Portal 2024 | उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

UP e-District Online Portal | उत्तर प्रदेश आयप्रमाण पत्र, जातिप्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन | यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन | edistrict.up.nic.in certificate status |

UP e-District Portal 2024: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी मुख्य प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र इत्यादि को ऑनलाइन बनवाने के लिए एक सिंगल विंडो पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आप सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन बनवा सकते है। उत्तर प्रदेश के निवासी अब कोई भी प्रमाण पत्र जैसे – निवास प्रमाण पत्र, जाति, आय आदि को इस पोर्टल के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन आसानी अपनी जरूरत के दस्तावेज बनवा सकते है। इस आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के बारे में बताया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 2024

उत्तर प्रदेश एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर सभी तरह की सर्विस राज्य के आम नागरिको को दी जाती है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य में सभी तरह के जरुरी दस्तावेज बनाए ऑनलाइन बनाए जा सकते है। जन सेवाओं को पूरी तरीके से कंप्यूटराइज्ड करने के उद्देश्य से लांच किये गये इस पोर्टल पर कई तरह की सुविधा उपब्ध है। इन सभी सुविधाओं का लाभ आवेदक घर बैठे ऑनलाइन भी ले सकता है और अगर चाहे तो इन सभी सुविधाओं को अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर भी बनवा सकता है।

Join Our WhatsApp Group!
UP e-District Portal

ऑनलाइन प्रमाण पत्र के साथ ही खेती की खतौनी, किसी भी तरह की शिकायत, जन वितरण प्रणाली इत्यादि तरह की सुविधाओं का लाभ इस पोर्टल के माध्यम से लिया जा सकता है। इन सभी तरह के दस्तावेजों को बनाने के लिए अब लोगो को सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नही है। 

UP e District के उद्देश्य

  • उत्तर प्रदेश में जरुरी दस्तावेज जो पहले ऑफलाइन बनते थे अब उन्हें ऑनलाइन बनाना जाएगा। 
  • लोगो को अब किसी भी सरकारी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नही काटना पड़ेगा। 
  • राज्य में बनने वाले जन्म, जाति, हैशियत प्रमाण पत्र इत्यादि ऑनलाइन बनाये जायेंगे और यह सभी सुविधा अब एक ही छत के नीचे दी जायेगी।
  • सभी तरह की सुविधाओं के लिए अब एक ही पोर्टल बनाया गया है जिससे नागरिकों को काफी आसानी होगी की वे अपने दस्तावेजों को आसानी से बना सके।

UP eDistrict के बारे में संक्षिप्त विवरण 2024

पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश ई – डिस्ट्रिक्ट
पोर्टल का उद्देश्यलोगो को ऑनलाइन सुविधा देना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के निवासी
उपलब्ध सुविधाएँ200+
अधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ 

ये भी पढ़ें –

उत्तर प्रदेश ई-मंडी

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल

UP eDistrict के लाभ

  • सभी तरह के दस्तावेजों को ऑनलाइन बनाने के लिए एक ही पोर्टल पर सारी सुविधा उपलब्ध है। 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हेशियत प्रमाण पत्र इत्यादि सव्भी प्रकार के दस्तावेज बनाने के लिए अब इसी एक ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • राज्य के सभी विभाग यानी पंचायत राज, राजस्व विभाग, बिजली विभाग इत्यादि इसी एक पोर्टल पर जुड़े हुए है और इसी पोर्टल पर सभी तरह की सुविधाएँ देते है। 
  • जैसे ही आप किसी भी सर्विस के लिए आवेदन करते है तो उन सभी स्टेप और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन भी इसी पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर सकते है। 
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की सुविधाएँ आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है। जिन्हें आम नागरिक ले सकते है। 
  • इस पोर्टल के आने के बाद अब आप सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे, सभी काम इसी एक पोर्टल पर हो जायेंगे। 
  • किसी भी दस्तावेज को बनाने के लिए कई तरह के फॉर्मेट और Annexure की आवश्यकता होती है। यह सभी फॉर्मेट भी आपको इसी वेबसाइट पर मिल जायेंगे।

Up e District पर उपलब्ध सेवाएं

  • इस पोर्टल पर यह सभी सुविधा उपलब्ध है – 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
  • कोविड टीकाकरण पंजीकरण
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र
  • विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
  • किसी महिला के साथ होने वाले दहेज़ से जुड़ा मामला
  • दिव्यांग के लिए योजनाओं की सुविधा
  • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु।जाति/जनजाति)
  • मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना
  • आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)
  • आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)
  • विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)
  • अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
  • आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
  • लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली और ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति
  • राज्य में विधवा विवाह को बढ़ावा देना 
  • दहेज प्रथा से जुडी समस्या का निदान करना
  • दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान
  • मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना
  • राज्य में रहने वाली विधवा महिलाओं के बच्चों के उद्धार सम्बंधित सुविधा का लाभ 
  • राज्य में रहने वाली दिव्यांग से विवाह करने हेतु सुविधा
  • शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
  • राजस्व वाद – वाद विवरण
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • खतौनी की नकल
  • दैनिक राजस्व वाद तालिका
  • राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
  • आय प्रमाणपत्र
  • विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3)
  • आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)

UP e-District Portal Document – 2024

उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को जिन दस्तावेजों को बनाने की जरूरत होती है। उन सभी दस्तावेजों को बनाने के लिए कुछ सामान्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। उन सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी इस प्रकार है। 

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • नवीनतम फोटोग्राफ।
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र। 
  • परिवार में पहले किसी का बना हुआ प्रमाण पत्र।
  • परिवार के मुख्य के नाम के जमीन के कागजात
  • ग्राम प्रधान द्वारा लिखवाया गया दस्तावेज जिसमे जाति के बारे में लिखा हुआ हो। 

निवास प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वोटर आईडी कार्ड या एक पहचान पत्र।
  • दो फोटोग्राफ।
  • पानी का बिल (यदि आवेदक के नाम से हो या उसके परिवार के मुखिया के नाम का हो।) 
  • बिजली बिल।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • जमीन से सम्बंधित दस्तावेज (जिसमें आवेदक के गाँव, जिला और राज्य का नाम लिखा हुआ होना चाहिए।)

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो जो वर्तमान में नया खिंचवाया गया हो। 
  • प्रमाण पत्र बनवाने वाले का पहचान पत्र
  • परिवार की आय के स्त्रोत और आय की जानकारी
  • आधार कार्ड की कॉपी जो आवेदक के नाम की हो
  • स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्र

UP e-District पर रजिस्टर कैसे करे ? 

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।

Step 1up e-district पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Step 2 – होम पेज पर आने के बाद आपको सिटीजन लॉग इन ( ई-साथी ) विकल्प पर क्लिक करना होगा।

up e-district portal

Step 3 – इस आप्शन पर आने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, जहां आपको ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण?‘ विकल्प दिखाई देगा, आपको यहां पर क्लिक करना होगा।

up e-district portal new registration

Step 4 – इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस पेज पर आपसे आपकी जानकारी मांगी जायेगी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, पिन कोड, जिला इत्यादि। इन सब को भरने के बाद इसमें आपको सुरक्षित करे पर क्लिक कर के सेव कर सकते है। 

up e-district portal new registration form

Step 5 – इसके बाद आपका फॉर्म सेव हो जाएगा और आपकी जानकारी सेव हो जायेगी। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी और आपका पासवर्ड मिल जायेगा। इससे आप आसानी से लॉग इन कर सकते है।

UP e-District यूजर मेन्यूल कैसे डाउनलोड करे?

उत्तर प्रदेश District में रजिस्टर करने से पहले एक बार इस यूजर मेन्यूल को जरुर पढ़ ले ताकि रजिस्टर करते समय और इस पोर्टल का इस्तेमाल करते समय कोई दिक्कत नही आये। इस तरह से डाउनलोड करे यूजर मेन्यूल –

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल से जुडी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस वेबसाइट पर एक आप्शन सिटीजन लॉग इन ( ई-साथी ) के नाम से दिखाई देता है, उस पर क्लिक करना होता है। 
up e-district portal
  • Step 3 – इस आप्शन पर आने के बाद इसमें आपको इस पेज पर ही आपको एक आप्शन यूजर मेनुअल के नाम से मिलता है। इस पर क्लिक करके इस फिल्ड को डाउनलोड कर सकते है। 
up e-district portal user menual

यूजर मेनुअल को एक बार जरुर पढ़े ताकि आपको इसके बारे में सटीक जानकारी मिल सके। 

सिटीजन लॉग इन कैसे करे ? 

इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसमें लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो किया जा सकता है। 

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल से जुडी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस वेबसाइट पर एक आप्शन सिटीजन लॉग इन ( ई-साथी ) के नाम से दिखाई देता है, उस पर क्लिक करना होता है।
up e-district portal user login (1)

इस पेज पर आने के बाद इसी पेज पर बायीं और लॉग इन करने के लिए आपसे आईडी और पास्वोर्ड और सिक्यूरिटी कोड मांगे जायेंगे जिसे डाल कर आप इसमें लॉग इन कर सकते है। लॉग इन करने के बाद इसमें जिस भी सर्विस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हो तो वो कर सकते है। 

आवेदन की स्तिथि कैसे चेक करे? 

किसी भी सर्विस जैसे जाति प्रमाण पत्र या उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र इत्यादि का आवेदन करने के बाद उस फॉर्म की स्तिथि आप इस तरह से चेक कर सकते है – 

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल से जुडी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस नए पेज पर एक आप्शन आवेदन की स्तिथि के नाम से दिख जाएगा, उस पर क्लिक करने के बाद एक नया टैब खुल जाएगा। 
up e-district portal check status
  • Step 3 – इस फॉर्म में आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी डालनी होती है, एप्लीकेशन आईडी जो आपको आवेदन करने के बाद मिलती है। 

इसके बाद जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करते है तो उस आवेदन की स्तिथि आपको मिल जाएगी। 

प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करे ? 

आवेदन प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए यह आसान प्रोसेस है जिसे आप फॉलो कर के अपने आवेदन का सत्यापन कर सकते है की वो सही है या नही। 

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल से जुडी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस नए पेज पर एक आप्शन प्रमाण पत्र का सत्यापन के नाम से दिख जाएगा, उस पर क्लिक करने के बाद एक नया टैब खुल जाएगा। 
  • Step 3 – इस फॉर्म में आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी डालनी होती है, एप्लीकेशन आईडी जो आपको आवेदन करने के बाद मिलती है।

इसके बाद जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करते है तो उस प्रमाण पत्र की सत्यता आपको मिल जाएगी।

नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र कैसे पता करे?

अपने आसपास उपलब्ध ग्राहक सेवा केंद्र के बारे में इस तरह से पता कर सकते है। इन सभी ग्राहक सेवा केन्द्रों पर इस पोर्टल से जुडी सुविधा ऑफलाइन भी ली जा सकती है। अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केनरा यानी सीएससी का पता करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करे। \

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल से जुडी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इस नए पेज पर एक आप्शन सेवा केंद्र के नाम से दिख जाएगा। इस पेज पर आने के बाद इसमें आप अपने क्षेत्र के पिन कोड और नाम के अनुसार सेवा केंद्र खोज सकते है। 

UP eDistrict एक ऑनलाइन पोर्टल है जिससे उत्तर प्रदेश राज्य के लोग अपना ऑनलाइन प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकते है। 

FAQ : उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1 – उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कौन – कौन सी सेवाएं उपलब्ध है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर विभिन्न सेवाएं जैसे – जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नक़ल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी की नक़ल, आय प्रमाण पत्र, आदिवास प्रमाण सहित आप कहीं अन्य सेवाएं का लाभ ले सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!