(MKSP Scheme) महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना 2023 | Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana in Hindi

MKSP Scheme | MKSP Kisan Portal | Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana | mahila kisan sashaktikaran pariyojana in hindi 2022 – 2023 | आज दुनिया के किसी भी देश की महिला की बात की जाय तो महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कड़ी रहती है।आज महिलाये हर उस कार्य को कर रही है, जो पुरुष करते है, प्रत्येक कार्य में वह बराबर की सहभागिता कर रही है।

mksp

भारत की महिलाये भी इसमें पीछे नहीं है। लेकिन हमारे देश के दूर दराज के कुछ ऐसे भी क्षेत्र है, जहां पर शिक्षा, जागरूकता व अन्य कारणों की वजह से महिलाओ को सशक्त करने की आवश्यकता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त करने के लिए कहीं कार्यक्रम चलाये जाते है। इन्ही कार्यक्रमों में से एक है, mksp scheme (full form – mahila kisan sashaktikaran pariyojana) महिला सशक्तिकरण परियोजना 2023।

यह योजना राष्ट्रीय किसान नीति के तहत ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उन महिलाओ के लिए चलायी गयी है, जो महिलाएं किसान है, उनके लिए विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण योजना (mksp scheme) की शुरुआत की है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए राज्यों के लिए 60% फण्ड दिया जाता है, पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए 90 प्रतिशत दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana 2023 Overview 

योजना का नाम Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana 2021
कौन लाभान्वित होंगे। किसान महिलाएं। 
शुरुआत 2007
आधिकारिक वेबसाइट http://mksp.gov.in/
उदेश्य कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना। 

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना 2023

किसान सशक्तिकरण योजना केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाने वाली महत्वकांक्षी योजना DAY-NRLM की ही उप-घटक योजना है। जिसे सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना व उन्हें इनकम के श्रोत उपलब्ध कराना है। इस स्कीम को राष्ट्रीय किसान नीति 2007 के तर्ज पर शुरू किया गया है। 

mksp scheme के उदेश्य क्या है?

आज 21 सदी में दुनिया भर की महिलाये किसी से पीछे नहीं है। हमारे देश की महिलाएं भी इसमें कम नहीं है, लेकिन कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करना, कृषि में स्वरोजगार पैदा करना इन सभी उदेश्यो को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा mksp project को लाया गया है। इसके बारे में सम्पूर्ण विस्तार से जानकारी इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी है। आप mksp gov login पर जाकर विस्तार से देख सकते है।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के लाभ। 

  • महिलाओं की कृषि में सहभागिता बढ़ेगी। 
  • ग्रामीण महिलाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। 
  • गरीबी उन्मूलन में कारगर साबित होंगे। 
  • महिलाओं को NRLM-SRLM-MKSP के द्वारा सक्षम, वित्तीय स्थिति सुधारना आदि, एवं गरीबी को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। 

स्वयं सहायता समूह (SHG) क्या होते है?

कृषि में महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता

भारत एक विकासशील है, भारत व अन्य अन्य विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था की यदि बात की जाय तो ग्रामीण महिलाएँ की कार्य बल में बहुत ज्यादा भागीदारी है। इसमें लगभग 80% से अधिक ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका केवल कृषि संबधी गतिविधियों से जुडी होने से चलती है। इसमें अधिकांश महिलाएं कृषि श्रमिक के रूप पुरुषों के सामान ही कार्य करती है, लेकिन पुरुषों की तुलना में काफी कम वेतन पाती है। इन्ही सभी असमानताओं को भी इस योजना के माध्यम से दूर किया जा सकेगा।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना नया अपडेट

हाल ही में लोक सभा में कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोक सभा में बताया कि देश में 24 राज्यों की कुल 36 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आ चुकी है। उन्होंने कहा की महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना की बढ़ती लोकप्रियता रखते हुए, 84 नई योजनाओं को मंजूरी दी है। 33.81 लाख को इस परीयोजना से जोड़ने का लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया है।

mksp scheme राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत निरंतर जागरूकता बढ़ने का कार्य कर रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा खेती किसानी से जुडी महिलाओं के स्थिति में सुधर के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी थी। इसके अलावा महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) का उदेश्य महिलाओं को सशक्त करना, कृषि जैसे क्षेत्र में महिलाओ को भी समान अधिकार दिलाना है।

FAQ

प्रश्न 1 – what is mksp Scheme? mksp scheme क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर – इसका पूरा नाम “महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना” है। सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय किसान नीति के तर्ज पर बनाया गया है। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, एवं उनकी स्थिति बेहतर बनाना आदि इसके मुख्य उदेश्य है। 

प्रश्न 2 – mksp full form क्या है ?

उत्तर – mksp की फुल फॉर्म Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana है। 

2 thoughts on “(MKSP Scheme) महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना 2023 | Mahila Kisan Sashaktikaran Pariyojana in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!