मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2023 | MP Balram Talab Yojana Online Application Form

MP Balram Talab Yojana 2023: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए सिंचाई हेतु बलराम तालाब योजना की शुरुआत की है, प्रदेश सरकार किसानों के लिए समय समय पर विभिन्न सरकारी योजनाओं को लाती रहती है, जिससे राज्य के किसानों को इसका लाभ मिल सकें। MP Balram Talab Yojana 2023 द्वारा भी राज्य के हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी वर्ग के किसानों को सिंचाई हेतु जल की आपूर्ति करवाने के लिए, तालाब / नहर के निर्माण करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

MP Balram Talab Yojana

इस आर्टिकल में हमने एमपी बलराम तालाब योजना 2023 से संबधित जानकारियां दी है, जैसे MP बलराम तालाब योजना क्या है, इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताया है। एमपी तालाब योजना से संबधित विस्तृत जानकारी के कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2023

MP Balram Talab Yojana की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है। इस योजना को किसानों के हित के लिए शुरू किया गया है, प्रदेश में कम वर्षा या सूखा के कारण पानी के कमी की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल नही मिल पाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए MP Balram Talab  Scheme 2023 को शुरू किया गया है। 

इस योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत में तालाब / नहर के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही साथ किसानों को सिंचाई उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए जल आपूर्ति करवाने हेतु तालाब / नहर के निर्माण में अनुदान प्रदान करना है। 

मध्य प्रदेश आवास सहायता योजना

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना संक्षिप्त विवरण

योजनाBalram Talab Yojana
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
योजना के लाभार्थीराज्य के किसान।
उद्देश्यसिंचाई के लिए पानी हेतु तालाब निर्माण करवाना।
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dbt.mpdage.org/index.htm

MP Balram Talab Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी बलराम तालाब योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी वर्ग के किसान उठा सकते है। 
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान आवेदकों को मध्य प्रदेश सरकार कृषि कार्य के लिए तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान करेंगी।
  • इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बलराम तालाब योजना के माध्यम से निर्मित तालाबों में वर्षा का जल इकट्ठा हो पायेगा। जिससे जल संरक्षण तो होगा ही इसके साथ-साथ जल संकट की समस्या से भी निजाद मिलेगी।
  • बहुत सारे ऐसे किसान है जो आर्थिक तंगी के कारण कृषि से संबंधित आवश्यक चीजों का निर्माण नही कर पाते है जिनमें से तालाब भी एक है परंतु अब Balram Talab Yojana के आ जाने से उन्हें कृषि में काफी फायदा प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को तालाब बनवाने के लिए अनुदान की प्राप्ति होगी।
  • तालाब निर्माण हो जाने से अब किसानों को कम वर्षा या सूखा पड़ने की स्थिति में सिंचाई से संबंधित परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।  
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक से निम्न श्रेणी के किसानों को नहर / तालाब निर्माण के लिए 75 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जाएगा जो कि अधिकतम 1 लाख रुपये तक है। यदि नहर या तालाब निर्माण के लिए 1 लाख रुपयों से ज्यादा का खर्च आता है तो इस खर्च का वहन खुद किसानों द्वारा किया जाएगा।
  • सामान्य श्रेणी के किसानों को इस योजना के अंतर्गत नहर / तालाब निर्माण हेतु 40 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जो कि अधिकतम 80 हजार रुपये तक है। तालाब / नहर निर्माण हेतु इससे अधिक होने वाले खर्च को खुद किसान द्वारा वहन किया जाएगा।
  • एमपी बलराम तालाब योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि करने के लिए होने वाले पानी के संकट से बचाना है। 
  • कई बार सूखा या कम वर्षा के कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता है जिससे उन्हें सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता है लेकिन MP Balram Talab Yojana के माध्यम से अब किसानों को पानी की कमी का सामना नही करना पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी।

उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना

बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश के लिए निर्धारित पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले स्थाई निवासी ही ले सकते है।
  • बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश का लाभ केवल किसानो को ही प्राप्त होगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत सभी वर्ग से संबंध रखने वाले किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान के पास तालाब बनवाने के लिए अनुदान प्राप्ति हेतु अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आपको बता दें कि इस योजना के नियमानुसार लीज पर ली गई कृषि भूमि पर तालाब बनवाने के लिए आप पात्र नही माने जाएंगे।
  • इसके साथ ही साथ वित्तीय वर्ष 2017-2018 और इसके बाद मध्य प्रदेश में जारी योजना के अंतर्गत खेतों में ड्रिप या सेट लगवाने वाले किसान ही अपने खेतों में तालाब का निर्माण कर सकते है तथा वर्तमान समय में यह खेत चालू स्थिति में भी होना आवश्यक है।

MP बलराम तालाब योजना के लिए लगने वाले डाक्यूमेंट्स

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

एमपी बलराम तालाब योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है। जिसका अनुसरण करके आप आसानी से MP Balram Talab Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक https://dbt.mpdage.org/पर भी क्लिक कर सकते है।
MP Balram Talab Yojana
  • इसके होम पेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें (2022-23) के सेक्शन में चले जाना होता है जहाँ पर आपको “Through Bio-Matric” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
MP Balram Talab Yojana online apply
  • अब आपके सामने MP Balram Talab Yojana Online Form ओपन हो जाएगी। जिसमें आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाएगी जिनमें आपको जिला, ब्लॉक, ग्राम, लिंग, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भर लेना है।
MP Balram Talab Yojana online apply
  • इसके बाद यहाँ पर दिए गए Term & Condition के सामने बने बॉक्स पर टिक कर लें।
  • अब आपको अन्य जानकारियाँ भी भरनी होती है जिनमें बैंक का चयन, दिनांक, डीडी नंबर आदि को दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होते है जिनमें खसरा पत्र, जाति पत्र और डीडी पत्र आदि है।
  • अब आपको Device Type में से किसी एक विकल्प का चयन कर लेना होता है।
  • इसके बाद Capture Fingure के ऑप्शन पर क्लिक कर लें और अन्य प्रक्रिया पूरी कर लें। 
  • इस प्रकार आप MP Talab Yojana Online Registration को पूरा कर लेंगे। 

Conclusion

इस प्रकार आज के इस आर्टिकल में हमनें आपको MP Balram Talab Yojana 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है जिससे कि आप भी एमपी बलराम तालाब योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। हम आशा करते है कि आपको हमारा आज का लेख अवश्य ही पसंद आया होगा।

FAQ – MP Balram Talab Yojana 2022

प्रश्न 1. MP बलराम तालाब योजना के तहत किसानों को कितने प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत और निम्न वर्ग के किसानों को 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. क्या इस योजना का लाभ किसी विशेष वर्ग के किसानों को ही प्राप्त होगा?

उत्तर: जी नहीं, MP बलराम तालाब योजना का लाभ मध्यप्रदेश के सभी वर्ग के किसान प्राप्त कर सकते है।

1 thought on “मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2023 | MP Balram Talab Yojana Online Application Form”

Leave a Comment

error: Content is protected !!