मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 2023 | Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana Check Beneficiary Farmar List

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana 2023: झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के वैसे किसान जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को सरकार की तरफ से ₹5000 प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता राशि दिया जाएगा।

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana

जिन किसानों के पास 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि या इससे कम भूमि है, केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana List में अपना नाम कैसे देखें के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले है, इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 2023

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के जिन किसानों ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है, वह सभी अपने घर बैठे झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। एवं इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों का नाम लाभार्थी सूची में होगा उन्हें राज्य सरकार द्वारा MMKAY Scheme के तहत खरीफ की फसल के लिए ₹5000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

यह राशि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाएगा। लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिससे उन्हें खेती करने में आसानी होगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे इस पोस्ट को आगे पढ़ें।

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana List Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
किसने शरू कियामुख्यमंत्री रघुवर दास जी
लाभार्थीराज्य के छोटे एवं सीमांत किसान
उद्देश्यकिसानों को खरीफ फसल के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि5000 रूपये प्रति एकड़
राज्य झारखण्ड 
वर्ष 2023
बजट2250 करोड़
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmkay.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते हैं, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा हमारे देश के किसानों के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के योजनाएं चलाई जाती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वह कृषि कार्य पर अधिक ध्यान दें। इसी उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार ने भी अपने राज्य के किसानों के हित के लिए इस योजना का आरंभ किया है ताकि किसानों के पास कृषि योग्य जितनी भूमि है उस पर बेहतर खेती कर सकें।

सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को खरीफ फसल के लिए 5 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। जिससे उन्हें खेती करने में आसानी हो और उन्हें किसी भी समस्या का सामना करना ना पड़े।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट के लाभ

  • इस योजना का लाभ झारखंड के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के वैसे किसान जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम खेती योग्य भूमि है उन्हें सरकार द्वारा खरीफ फसल के लिए ₹5000 प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि दी जाएगी।
  • यह सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जो किसानो को दो किस्तों में प्राप्त होगा।
  • इस योजना के लिए झारखंड राज्य सरकार द्वारा 2250 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत राज्य के लगभग 45 लाख एकड़ कृषि भूमि को कवर किया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल

Mukhymantri Krishi Aashirwad Yojana जिलेवार लिस्ट

  • दुमका जिला किसान आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • देवघर जिला किसान आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • जामताड़ा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • देवघर जिला किसान आशीर्वाद योजना सूची 
  • धनबाद जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • पलामू जिला किसान आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • कोडरमा जिला किसान आशीर्वाद योजना सूची
  • गढ़वा जिला किसान आशीर्वाद योजना सूची 
  • गिरिडीह जिला किसान आशीर्वाद योजना सूची 
  • गुमला जिला मुख्यमंत्री MMKAY किसान लिस्ट 
  • गोड्डा जिला किसान आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • चतरा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 
  • पश्चिमी सिंहभूम जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • पूर्वी सिंहभूम जिला MMKAY किसान लिस्ट
  • बोकारो जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • हजारीबाग जिला किसान आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • लातेहार जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • रांची जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • सिमडेगा जिला किसान आशीर्वाद योजना सूची
  • सरायकेला खरसावां जिला MMKAY किसान सूची
  • साहिबगंज जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • पाकुड़ जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • लोहरदगा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • रामगढ़ जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana में अपना नाम कैसे देखें

राज्य के वैसे लाभार्थी जिन्होंने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन किया है और अब राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इसके लिए बस आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Search के सेक्शन में चले जाना है।
  • इस सेक्शन में आपको Beneficiary / Farmer का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने लिस्ट चेक करने के लिए एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां आपको दो विकल्प मिलेगा एक आधार नंबर और दूसरा अकाउंट नंबर। इन दोनों विकल्पों में से आपको किसी एक को सिलेक्ट कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको जिले का नाम सिलेक्ट कर लेना है। एवं आधार नंबर या अकाउंट नंबर की जानकारी दर्ज कर लेनी है।
  • इसके बाद आपको यहाँ दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपके स्क्रीन पर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

MMKAY पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारियां जैसे जिला का नाम, अंचल नाम, उपयोक्ता नाम, शब्दकुट आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से MMKAY पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

संपर्क विवरण (Contact Us)

  • संपर्क विवरण देखने के लिए सर्वप्रथम आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Contact Us के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • कांटेक्ट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपके सामने संपर्क विवरण खुलकर आ जाएगा।

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें एवं इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद करता हूं की यह पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ में जरूर शेयर करें। धन्यवाद !

FAQ – Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana List 2023

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. राज्य के ऐसे किसान जो इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, वह इस आर्टिकल में बताए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

प्रश्न 2. इस योजना में लाभार्थियों को सरकार द्वारा कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

उत्तर. इस योजना के तहत राज्य के किसानों को सरकार द्वारा ₹5000 प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. इस योजना से जुड़े किसी भी अन्य जानकारी या कोई समस्या होने पर आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0651-2233549 , 0651-249002 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!