यूपी गौशाला योजना 2024 | UP Gaushala Yojana Online Application @ahgoshalareg.up.gov.in

UP Gaushala Yojana 2024: दोस्तों हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गौशालाओं के विकास एवं उत्थान के लिए यूपी गौशाला योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गौशालाओ के विकास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के सभी गौशाला संचालक प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट ahgoshalareg.up.gov.in पर जाकर अपनी गौशाला का पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। जिसके बाद उन्हें सरकार द्वारा गौशाला की बेहतर प्रबंधन एवं नियंत्रण की व्यवस्था हेतु आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

UP Gaushala Yojana

आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए Uttar Pradesh Gaushala Yojana से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले हैं। आगे हम आपको बताएंगे कि कैसे आप उत्तर प्रदेश गौशाला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यूपी गौशाला योजना क्या है, इसके क्या लाभ है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी बताएंगे। इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

यूपी गौशाला योजना 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा गौशालाओं की बेहतर प्रबंधन के लिए गौशाला अधिनियम 1964 को पूरे राज्य में लागू किया गया है। वर्तमान समय में प्रदेश में कुल 498 गौशालाएं पंजीकृत है। UP Gaushala Yojana के माध्यम से राज्य के सभी गौशालाओं के विकास हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। साथ ही गौशाला प्रबंधकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गौशाला प्रबंधकों को अपने गौशाला का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। 

Join Our WhatsApp Group!

यूपी गौशाला पंजीकरण के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के सभी गौशाला प्रबंधक सरकार द्वारा लांच की गई प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने गौशाला का पंजीकरण ऑनलाइन करा सकते हैं। इसके अलावा आप सीएससी सेंटर के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े।

उत्तर प्रदेश गोपालक योजना

Uttar Pradesh Gaushala Yojana 2024 Overview

योजना का नामयूपी गौशाला योजना 
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार 
लाभार्थीराज्य में स्थित गौशालाएं
उद्देश्ययूपी के गौशालाओं का विकास एवं उत्थान करना 
राज्यउत्तर प्रदेश 
वर्ष2024 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://ahgoshalareg.up.gov.in/ 

उत्तर प्रदेश गौशाला योजना 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई UP Gaushala Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थित सभी गौशालाओं का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी गौशालाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ गौशाला में कार्यरत नागरिकों को बेहतर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के जरिए रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी। इच्छुक लाभार्थी इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा होने से उम्मीदवारों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

UP Gaushala Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • योगी सरकार द्वारा यूपी गौशाला योजना के माध्यम से राज्य के सभी गौशालाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • यूपी की गौशाला के बेहतर प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा गौशाला अधिनियम 1964 को संपूर्ण राज्य में लागू किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 498 पंजीकृत गौशालाएं है। जो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के गौशालाओं का विकास एवं उत्थान किया जाएगा।
  • यूपी गौशाला योजना के जरिए राज्य के प्रत्येक गौशालाओं के विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही गौशाला में काम करने वाले लोगों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
  • इसके लिए राज्य के सभी गौशाला प्रबंधकों को अपने गौशाला का पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण की सुविधा सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
  • प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप घर बैठे गौशाला पंजीकरण ऑनलाइन करा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप सीएससी सेंटर के द्वारा भी गौशाला पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से पंजीकरण कराने पर नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस सुविधा के जरिए उम्मीदवारों के बहुमूल्य समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

स्वदेशी गौ संवर्धन योजना

Uttar Pradesh Gaushala Yojana के लिए पात्रता

  • गौशाला योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल पंजीकृत गौशालाओं को ही प्राप्त होगा।

यूपी गौशाला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • गौशाला में रखी गई गौवंशो का विवरण प्रपत्र
  • गौशाला हेतु उपलब्ध भूमि से जुड़ी अभिलेखों की प्रति
  • इसके अलावा संस्था की सोसाइटी पंजीकरण प्रमाण पत्र, उद्देश्य एवं नियमावली की छायप्रति
  • गौशाला की वर्तमान प्रबंधन समिति में उत्तरी अधिकारी नियमित करने के संबंध में लेख /प्रस्ताव की प्रति
  • गौशाला के खर्च का पूर्ण विवरण
  • गौशाला रजिस्ट्रेशन हेतु संस्था की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव की प्रति
  • गौशाला की स्थापना से संबंधित लेख /प्रस्ताव की प्रति
  • समिति के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रति
  • समिति के बैंक अकाउंट का विवरण
  • घोषणा पत्र पर सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश गौशाला योजना 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो UP Gaushala Yojana Online Registration कराना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट http://ahgoshalareg.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
UP Gaushala Yojana application
  • अब आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है। जैसे –
    • गौशाला का नाम 
    • स्थापना तिथि 
    • जिला का नाम
    • आवेदक का नाम 
    • पिता का नाम 
    • मोबाइल नंबर 
    • ईमेल आईडी 
    • पासवर्ड
UP Gaushala Yojana application
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेने के बाद दिए गए “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • इसके बाद आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के पश्चात आपके समक्ष एक आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा।
  • इस आवेदन पत्र में आपको पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है। 
  • इसके बाद सभी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। 
  • इस प्रकार यूपी गौशाला योजना के तहत आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

यूपी गौशाला योजना रजिस्ट्रेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

यदि आपने UP गौशाला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अब आप रजिस्ट्रेशन स्टेटस देखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताई गई है – 

  • सबसे पहले आप प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब आपके स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको Registration Status के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको जिला (जनपद) और एप्लीकेशन नंबर (आवेदन क्रमांक संख्या) दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको Get Status के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

उत्तर प्रदेश के गौशालाओं की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट ahgoshalareg.up.gov.in पर चले जाना है।
  • अब आपको इसके होम पेज पर उपलब्ध Goshalas के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
UP Gaushala Yojana application
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर गौशालाओं की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
UP Gaushala Yojana list
  • इस लिस्ट में आप उत्तर प्रदेश के सभी पंजीकृत गौशालाओं के नाम देख सकते हैं। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। 

यूपी गौशाला योजना के लिए संपर्क विवरण

आज के इस लेख में हमने आपको Uttar Pradesh Gaushala Yojana 2024 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा दी है। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए या किसी समस्या के समाधान के लिए आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के द्वारा कांटेक्ट कर सकते हैं।

  • फोन: 0522-2740238, 0522-2740482
  • फैक्स: 0522-2740202
  • ईमेल: jdgoshala.up@gmail.com
  • पता – बादशाहबाग लखनऊ उत्तर प्रदेश

UP Gaushala Yojana से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश गौशाला पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर. यूपी गौशाला पंजीकरण के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बता दी है।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश में कितनी गौशाला हैं?

उत्तर. उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 498 पंजीकृत गौशालाएं हैं।

1 thought on “यूपी गौशाला योजना 2024 | UP Gaushala Yojana Online Application @ahgoshalareg.up.gov.in”

Leave a Comment

error: Content is protected !!