मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 | Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Online Application Form

Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023: हमारे देश की एक बहुत बड़ी आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। यदि कोई व्यक्ति तीन या चार पहिए वाली गाड़ी खरीदने की बात करते हैं, तो बस बात करके ही रह जाते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण गाड़ी को खरीद नही पाते हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है। Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को वाहन खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Mukhymantri Gram Parivahan Yojana

जो व्यक्ति वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक लाभकारी योजना है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें, इस योजना के लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य के नागरिकों को वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Mukhymantri Gram Parivahan Yojana का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत 3 या 4 पहिया वाले वाहन खरीदने के लिए राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह वाहन 4 सीट से लेकर 10 सीट तक की ही होनी चाहिए। इसके माधयम से वह खुद के लिए कोई रोजगार कर सकते हैं या अपने रोजगार को और ज्यादा बढ़ावा दे सकते हैं। 

Join Our WhatsApp Group!

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं, तो इस योजना का लाभ काफी आसानी से उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप आवेदन प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना

Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने
संबंधित विभागबिहार सरकार परिवहन निगम
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के SC/ST/OBC नागरिक
उद्देश्यरोजगार को बढ़ावा देने हेतु वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
योजना का बजट412 करोड़
राज्यबिहार
हेल्पलाइन नंबर0612-2233333
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://transport.bih.nic.in/

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार के लाभ (Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोग आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • योजना का लाभ उठाकर उम्मीदवार खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को तीन पहिया से या चार पहिया वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ बिहार के लगभग 8,405 ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाएगा। 
  • प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 5 नागरिकों को लाभ मिलेगा। यानि कूल 42,025 उम्मीदवारों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य

गांव में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जिन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए वाहन की आवश्यकता पड़ती है। परंतु उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह वाहन नहीं खरीद पाते हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 412 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्रदान किया जा सके। इस योजना के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोग आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, इससे कम होने पर वह पात्र नहीं होंगे।
  • इस योजना का लाभ एक पंचायत में केवल 5 लोगों को ही मिलेगा।
  • केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • सामान्य वर्ग के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • उम्मीदवार के पास पहले से कोई व्यवसायिक वाहन नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल तीन पहिया या चार पहिया वाले वाहन खरीदने के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। जिनमें 5 सीटें या 10 सीटें होनी चाहिए।

एमपी श्रम कल्याण योजना

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास इन सभी दस्तावेजों का होना आवश्यक है जो इस प्रकार है

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

राज्य के वैसे इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना के लिए पात्र हैं, और यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Mukhymantri Gram Parivahan Yojana Online Apply कर सकते हैं।

Step 1.

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार परिवहन निगम के अधिकारिक वेबसाइट http://transport.bih.nic.in/  पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना Online Apply (Phase-9) के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिस पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे –
  • फोन नंबर 
  • पासवर्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Step 2.

  • अब आप दिए गए Login के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपको लॉगइन पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगइन करने के बाद आपको दिए गए फिल एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के लिए Application Form खुल जाएगा।
  • अब इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर ले।
  • और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपको Submit बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

आवेदन की स्थिति (Status) देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर क्लिक कर ले।
  • अब आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे –
  • Application Status (Phase-9)
  • Application Status (Phase 1-8)
  • अब आपको इस एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर लेना है। जिसके बाद आपको यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति खुल कर आ जाएगी।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आपको Mukhymantri Gram Parivahan Yojana (MGPY) के बारे में अच्छी तरह से समझ में आ गया है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

उम्मीद करता हूं कि आज का यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

धन्यवाद !

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन

FAQ – Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 

प्रश्न 1. बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. यदि आप इस योजना के लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। इसके बाद का पूरा प्रोसेस हमने इस आर्टिकल में बता दिया है।

प्रश्न 2. Mukhymantri Gram Parivahan Yojana के लिए Helpline Number क्या है?

उत्तर. यदि आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए या आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0612-2233333 या ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न 3. बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना को कब लांच किया गया?

उत्तर. इस योजना को बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!