PAO GREF Pay Slip Download 2024 (BRO Monthly Pay Slip) @paogref.nic.in Portal Login

PAO GREF Pay Slip Download 2024: सीमा सड़क संगठन तथा BRO के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए वेतन लेखा कार्यालय द्वारा वेतन पर्ची डाउनलोड करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। PAO GREF की स्थापना 1987 में सभी यूनिट के सभी कर्मचारियों के मासिक वेतन का बिल तैयार करने के लिए ही की गई थी और शुरुआत में कर्मचारी ऑफलाइन माध्यम से ही अपनी वेतन पर्ची प्राप्त कर सकते थे।

किंतु विसंगतियों के चलते अब PAO GREF द्वारा Pay Slip डाउनलोड करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है और इसके लिए एक ऑनलाइन वेतन बिल सिस्टम लागू करने पर निर्णय लिया गया है जो पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड होंगे और जिसमें विसंगति की कोई गुंजाइश नहीं होगी। साथ में कर्मचारी अपना Pay Slip घर बैठे ही कभी भी प्राप्त करने में सक्षम होंगे और उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

PAO GREF Pay Slip Download
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में कार्य करने वाले कर्मचारी हैं और जानना चाहते हैं कि PAO GREF Pay Slip Download कैसे करे? तो इस आर्टिकल में हम आपको paogref.nic.in Portal Login कैसे करे और PAO GREF Pay Slip ऑनलाइन कैसे देखें? के बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने वाले है। विस्तृत जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल के साथ आखरी तक बने रहें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

PAO GREF Pay Slip क्या है?

PAO GREF Pay Slip उन कर्मचारियों की वेतन पर्ची होती है जो PAO GREF यूनिट में काम करते हैं। इस वेतन पर्ची में उन्हें किए गए सभी भुगतान संबंधित जानकारियां देखने को मिलती है। PAO GREF से जुड़ी कुछ खास बातें हैं जो आपको मालूम होनी चाहिए, जैसे कि –

#PAO: PAO Full Form In English, Pay Account Office होता है जिसे हिंदी में वेतन लेखा कार्यालय कहा जाता है। इसकी स्थापना 1987 में ग्रेफ के सभी कर्मचारी के मासिक वेतन का बिल तैयार करने के लिए की गई थी। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट paogref.nic.in है जहां से कर्मचारी अपनी पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

#GREF: GREF Full Form In English, General Reserve Engineer Force है जो बॉर्डर और सटे हुए इलाकों के आस-पास सड़क बनाने का कार्य करते हैं। इनका उद्देश्य सेना की परेशानी को कम करना होता है। ये उस स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जब भारी बर्फबारी की कारण सड़क में बर्फ जम जाती है। इनका कार्य बर्फ को हटाकर सड़क को साफ करना होता है।

PAO GREF Pay Slip 2024 Overview

वेतन लेखा कार्यालय द्वारा ग्राफ के कर्मचारियों के लिए वेतन पर्ची डाउनलोड करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके तहत जारी किए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर्मचारी कभी भी अपना Payslip देखने में सक्षम होंगे, इस लेख की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है –

आर्टिकल का नामPAO GREF Pay Slip Download
सुविधा दी गयी हैPAO GREF द्वारा
लाभार्थीBRO में काम करने वाले सभी कर्मचारी
उद्देश्यPAO GREF Pay Slip Download की सुविधा प्रदान करना।
लाभअब कुछ ही मिनट में यूनिट के कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://paogref.nic.in

जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स पे स्लिप डाउनलोड

PAO GREF की वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए पहले PAO GREF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन करके Payslip के विकल्प पर क्लिक करके PDF Form डाउनलोड करना होगा। जानने योग्य तथ्य है कि पहले इन कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर की ओर से प्रति माह वेतन का भुगतान किया जाता था लेकिन अब यह यूनिट डिफेंस मिनिस्टर के अंतर्गत कार्य करती है और इनका मासिक वेतन पर डिफेंस मंत्रालय के द्वारा ही प्रदान किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी इन कर्मचारियों में से एक है और अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड (PAO GREF Pay Slip Download) करके रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऑफिशियल पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा, इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

पीएफएमईस पोर्टल

UP Police Pay Slip

PAO GREF Pay Scale / Grade Pay (Post Wise)

Post NamePay ScaleGrade Pay
गाड़ी मैकेनिक5200-20200रु1900
सुपरवाइजर स्टोर5200-20200रु2400
ड्राफ्टमैन5200-20200    रु2800
सुपरवाइजर नर्सिंग5200-20200    रु2400
हिंदी टाइपिस्ट5200-20200    रु1900
किचन नौकर5200-20200    रु1800
पायनियर5200-20200    रु1800
बावर्ची5200-20200रु1800
नर्सिंग असिस्टेंट5200-20200    रु1800
ड्राइवर इंजन स्टैटिक5200-20200रु1800
ड्राइवर रोड रोलर5200-20200रु1900
ड्राइवर मैकेनिक ट्रांसपोर्ट5200-20200रु1900

General Reserve Engineer Force (GREF) Registration कैसे करें?

GREF Pay Slip Download करने के लिए आपको पहले PAO की साइट पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा, इसकी मदद से ही आप General Reserve Engineer Force Pay Slip की साइट पर लॉगिन कर सकेंगे। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स पे स्लिप डाउनलोड के लिए पहले नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें –

  • सबसे पहले आपको PAO अर्थात वेतन लेखा कार्यालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा, जिसका डायरेक्ट लिंक paogref.nic.in है।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर आपको दाईं ओर “न्यू रजिस्ट्रेशन” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने “पर्सनल यूजर” का ऑप्शन आ जाएगा, आगे बढ़ाने के लिए आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होकर आएगा, जिसमें कुछ जरूरी जानकारियां देनी होगी जैसे कि ग्रेफ नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पैन कार्ड नंबर आदि।
  • सारी जानकारी देने के बाद “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
  • इसके बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर आदि भी दर्ज करना होगा और ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी।
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करना होगा और अंत में “साइन अप” या “रजिस्ट्रेशन” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह वेतन लेखा कार्यालय के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप ग्रेफ की साइट में लॉगिन कर पाएंगे।

PAO GREF Login कैसे करें?

PAO GREF New Registration करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आसानी से लॉगिन कर सकेंगे, इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना होगा –

  • सबसे पहले आपको PAO GREF की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद दिए गए “Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। यूजरनेम में Gref No. दर्ज करना होगा।
  • फिर Captcha Code डालकर “Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप PAO की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर जाएंगे।

PAO GREF Pay Slip Download कैसे करें?

वेतन लेखा कार्यालय द्वारा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कर्मचारियों के लिए वेतन पर्ची डाउनलोड करने की ऑनलाइन सुविधा ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। PAO GREF Salary Slip Download के लिए आपको नीचे दिए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • ग्रेफ सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Pay Account Office GREF की आधिकारिक वेबसाइट paogref.nic.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको Login का विकल्प दिखेगा, इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा जिसमें आपको User Id और Password इंटर करने को कहा जाएगा।
  • यहां यूजर नेम में आपको Gref No. डालना होगा और उसके नीचे पासवर्ड एंटर करना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप वेतन लेखा कार्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर जाएंगे। आपको स्क्रीन पर डैशबोर्ड में “पे-स्लिप” का विकल्प मिलेगा, इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको महीने और वित्तीय वर्ष का चुनाव करना होगा। आप जिस महीने या साल की वेतन पर्ची देखना चाहते हैं, उसे इंटर कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको “डाउनलोड” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस ऑप्शन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके डिवाइस में PAO GREF pay slip pdf file download हो जाएगी।
  • इस तरह आप किसी भी महीने या साल का GREF वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

PAO GREF Pay Slip 2024 related FAQs

प्रश्न 1. PAO GREF Pay Slip Download कैसे करें?

उत्तर: PAO GREF वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए पहले आपको PAO GREF की आधिकारिक वेबसाइट paogref.nic.in पर जाना होगा, इसके बाद Login के बटन पर क्लिक करके यूजरनेम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करना होगा, फिर Pay Slip के विकल्प पर क्लिक करके महीना और वित्तीय वर्ष चुनना होगा, इतना करने के बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा, इस तरह जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स वेतन पर्ची डाउनलोड हो जाएगी।

प्रश्न 2. paogref.nic.in Portal Login कैसे करें?

उत्तर: paogref.nic.in Login के लिए पहले PAO New Registration की प्रक्रिया पूरी करके यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा, इसके बाद paogref.nic.in पोर्टल पर जाकर Login के बटन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद लॉगिन पेज ओपन होगा, इस पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड डालकर दिए गए Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इतना करते ही आप paogref.nic.in पर लॉगिन हो जाएंगे।

प्रश्न 3. PAO GREF Pay Slip PDF File कैसे देखें?

उत्तर: अगर आप PAO GREF Pay Slip PDF देखना चाहते हैं तो पहले paogref.nic.in पोर्टल पर लॉगिन कर लीजिए और Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए, आपके सामने जो नया पेज ओपन होगा उसमे महीना और वित्तीय वर्ष चुन लीजिए, इसके बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर दीजिए, आपके डिवाइस में PAO GREF Pay Slip PDF Form में डाउनलोड हो जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!