मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2024 | Death Certificate Online Apply & Download

Death Certificate Online: मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जो कई सरकारी कामों में उपयोग होता है जैसे कि संपत्ति क्लेम करने में या बीमा की राशि क्लेम करने के लिए Death Certificate सबमिट करना अनिवार्य होता है। लेकिन इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को यदि आप ऑफलाइन माध्यम से बनवाते हैं तो इसमें बहुत ही ज्यादा समय लग जाता है और साथ ही सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं। लेकिन अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप घर बैठे ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Death Certificate Online Apply & Download

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के 21 दिनों के अंदर आवेदन करना अनिवार्य होता है, यदि आपको भी जानना है की मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं (Mrityu Praman Patra Online Apply) या मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे? तो इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं इसलिए इस आर्टिकल को आप आखिर तक अवश्य पढ़िएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) क्या है?

जैसा कि आप जानते हैं की मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति की मृत्यु का प्रमाण देता है। यह प्रमाण पत्र चिकित्सक द्वारा प्रदान किया जाता है और इसमें मृतक के मृत्यु का दिन, समय तथा मृत्यु का कारण आदि स्पष्ट रूप से लिखा होता है। इसे कानूनी दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया गया है क्योंकि बहुत सारे सरकारी कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है। यह कानूनी और वैध दस्तावेज है जिसके माध्यम से नॉमिनी मृतक की संपत्ति आदि को क्लेम कर सकता है और साथ ही उसकी बीमा राशि भी क्लेम कर सकता है।

Join Our WhatsApp Group!

मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में मृतक की संपत्ति उसके नॉमिनी के नाम पर नहीं हो सकती, केवल इतना ही नहीं, सरकारी योजनाओं के तहत भी इस दस्तावेज की मांग की जाती है इसलिए आवश्यक है कि मृतक व्यक्ति का प्रमाण पत्र बनवाया जाए। मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। मृतक के मरने की तिथि से 21 दिन के बाद उसका डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है यानि अब इसके लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

Death Certificate Online Registration 2024 Overview

आर्टिकल का नाममृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यघर बैठे मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना
लाभअब नागरिक घर बैठे कुछ ही दिनों में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेसऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://crsorgi-govi.com

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन का उद्देश्य

मृत्यु प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जिसे अब ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है और किसी मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराना है कि वह जल्द से जल्द घर बैठे ही किसी व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सके ताकि नागरिकों का समय बचे, उन्हें सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े और सरकारी कार्यों में गतिशीलता आए। सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह कार्य आसानी से किया जा सकता है। इससे समय और पैसे की बचत तो होगी ही, साथ ही सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता भी देखने को मिलेगी।

मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन करना क्यों जरूरी है?

परिवार में यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसके बाद परिवार के सदस्यों को मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि उस व्यक्ति के नाम पर कोई संपत्ति है तो संपत्ति नामांकित व्यक्ति को प्राप्त हो सके इसके लिए व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। यदि व्यक्ति ने लाइफ इंश्योरेंस ले रखा था तो उस बीमा की राशि को क्लेम करने के लिए भी नॉमिनी को मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र मुख्य दस्तावेज के रूप में जमा करना होता है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा जारी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक है इसलिए परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना जरूरी है।

मृत्‍यु प्रमाण पत्र आवेदन की जानकारी

Death Certificate बनवाने के लिए आवेदक ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा एक आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी गई है जहां से कुछ ही मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहें तो इसके लिए आपको सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा जिसके बाद रजिस्ट्रार के द्वारा आपको डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र

Death Certificate Online Registration के लाभ तथा विशेषताएं

  • डेथ सर्टिफिकेट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कानूनी कार्यों में भी आवश्यक होता है।
  • मृतक के परिजनों को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है जिसके माध्यम से मृतक की संपत्ति और बीमा राशि को क्लेम किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत की जा सकती है।
  • अब इसके  लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है।
  • अब हर धर्म के नागरिकों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है।
  • कई सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए भी मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • मृतक की मृत्यु के 21 दिनों के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना जरूरी है।
  • 21 दिनों के अंदर मृत्यु पंजीकरण ना करवाने पर परिजनों को जुर्माने का भुगतान करना होगा।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मृतक के परिवार को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, यह शुल्क अलग – अलग राज्य के लिए भिन्न हो सकता है।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

यदि आप ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इन पात्रताओं को पूरा करें –

  • आवेदक मृतक व्यक्ति का रिश्तेदार होना चाहिए।
  • मृतक के माता-पिता, पति/पत्नी या बच्चो को चिकित्सक द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
  • आवेदक के पास सारे दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Online Death Certificate Registration के लिए दस्तावेज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –

  • आधार कार्ड
  • मृतक का पहचान पत्र
  • मृतक का राशन कार्ड
  • शपथ पत्र
  • मृतक की पासपोर्ट साइज फोटो

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन (Death Certificate Online Apply) करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi-govi.com/ पर विजिट करें।
Death Certificate Online
  • इस साइट के होम पेज पर आपको How To Apply का विकल्प देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक कर लीजिए।
  • फिर आपके सामने Sign In का पीडीएफ फॉर्म ओपन होगा, यहां पर आपको Sign In के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन होकर आ जाएगा, इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज कर लें-
    • यूजरनेम
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर
    • डेट ऑफ ऑक्युरेंस ऑफ इवेंट
    • स्टेट
    • डिस्ट्रिक्ट
    • सब डिस्ट्रिक्ट
    • रजिस्ट्रेशन यूनिट
    • रीजन
    • विलेज/टाउन
  • सारी जानकारी देने के बाद नीचे दिए गए Captcha Code को बॉक्स में एंटर करके सबमिट के बटन पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके ईमेल आईडी पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड आ जाएगा।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से आपको वापस से होम पेज पर जाना होगा।
  • फिर मेनू में दिए गए Death के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको Add Registration का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब डिक्लेरेशन बॉक्स पर पर टिक करके Save के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर मृतक से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद सारे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इतना करने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद आप इसे कुछ दिन के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQs – Mrityu Praman Patra Online Apply 2024

प्रश्न 1. मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें ऑनलाइन?

उत्तर: Mrityu Praman Patra Online Registration के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi-govi.com/ पर जाएं, अब How To Apply पर क्लिक करके Sign In कर लें, इसके बाद मेनू में जाकर Death के विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करके सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें, इस तरह ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रश्न 2. मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे?

उत्तर: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मृतक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शपथ पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3. मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितने दिनों के अंदर आवेदन करना आवश्यक है?

उत्तर: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए व्यक्ति की मृत्यु के बाद 21 दिनों के अंदर आवेदन करना आवश्यक होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!