RCH Portal 2024 Online Registration @Rch.nhm.gov.in, RCH Full Form, Benefit | आरसीएच पोर्टल

rch portal data entry | rch portal self registration | rch form pdf | RCH Portal 2024 in Hindi | प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

RCH Portal 2024: केंद्र सरकार द्वारा गर्ववती महिलाओं व शिशुओं की देखभाल के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल RCH Portal बनाया है। माताओं व शिशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बनाया गया यह पोर्टल इस पोर्टल को केंद्र सरकार द्वारा साल 1997 में बनवाया गया था, इस पोर्टल का हिंदी में पूरा नाम प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का सञ्चालन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल को बनाने का मुख्य उदेश्य गर्भावस्था में महिलाओं व शिशुओं की सही से देखभाल हो सकें। इसका लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

RCH Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RCH द्वारा मुख्यतः गर्भवती महिला की देखभाल, प्रसव के समय सहायता देना, यौन सुरक्षा आदि कार्य महत्वपूर्ण कार्य किये जाते है। RCH Portal को मुख्यतः इसी योजना के आधार पर शुरू किया गया है, RCH Portal का मुख्य कार्य / उदेश्य क्या है, इस पोर्टल पर रजिस्टर कैसे किया जा सकता है, इसके फायदे क्या है, आदि के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

RCH Portal 2024

RCH ( Full Form – Reproductive Child Health) सोसायटी की स्थापना सर्वप्रथम 1997 ईस्वी में केंद्र सरकार द्वारा की गयी थी। इस योजना को विशेषकर महिलाओं व बच्चो के लिए बनाया गया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु की देखभाल करना उनका टीकाकरण करना एवं उन्हें प्रयाप्त सहायता उपलब्ध कराना है। गर्ववती महिलाएं rch पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर इन सभी सुविधाओं का लाभ ले सकती है।

RCH पोर्टल के बारे में संक्षिप्त जानकारी 2024

पोर्टल का नामRCH पोर्टल
सम्बंधित विभागस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को सुविधा और सेवा देना
लाभार्थीगर्भवती महिला और शिशु
पोर्टल का आधिकारिक लिंकhttps://rch.nhm.gov.in  

RCH Portal Full Form?

RCH पोर्टल का पूरा नाम  Reproductive and Child Health Program अथवा रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ सिस्टम है। गर्भवती लड़कियों और औरतों की जांच की यह एक नई तकनीक है।

RCH पोर्टल के उद्देश्य? 

सरकार द्वारा RCH Portal को विशेषकर महिलाओं व नवजात शिशुओं को ध्यान में रखकर बनाया है। इसके कुछ उदेश्य जैसे – प्रजनन क्षमता को पुनः उत्पन करना, सुरक्षित प्रसव कराना, शिशु कल्याण आदि है। इसका बिंदुवार विवरण निम्न है –

  • rch portal के माध्यम से जन्म दर प्रति 1000 पर 21 (1000/21) से नीचे रखना है।
  • नवजात शिशुओं के टीकाकरण को 100% करना।
  • गर्भावस्ता के दौरान महिलाओं की देखभाल सुनिश्चित करना है।
  • देश में होने वाले सभी प्रकार के संस्थागत प्रसव को 80% से अधिक करना। 
  • मातृ मृत्यु दर को शून्य पर लाना।

RCH Portal की विशेषताएं

  • इस पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाओं और शिशु जन्म से पूर्व बच्चे को सहायता प्रदान करना। 
  • पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधा देना। 
  • महिलाओं की गर्भ के समय होने वाली मृत्यु दर को कम करना। 
  • पोर्टल के माध्यम से महिलाओं का ट्रैक रिकॉर्ड और गर्भ और उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित रिकॉर्ड को ट्रैक किया जाएगा। 
  • महिलाएं अपनी जानकारी और अपनी डिटेल खुद आईडी नंबर और मोबाइल नंबर की सहायता दे देख सकेंगी। 
  • शिशु के टीकाकरण और गर्भवती महिला के खुद के टीकाकरण की जानकारी खुद घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगी।
  • प्रसव से पूर्व होने वाले टीकाकरण और प्रसव के बाद व शिशु के टीकाकरण की जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी, जिसे महिला देख सकेगी।

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव

सुकन्या समृद्धि योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

RCH पोर्टल के चरण / भाग

RCH Portal को चार भागों में बांटा गया है। इन चार चरणों विवरण कुछ इस प्रकार है –

परिवार नियोजन – इस चरण का उदेश्य जनसँख्या को नियंत्रण करना और उन तरीकों पर ध्यान देना है। इसके साथ ही जनसँख्या नियंत्रण का तरीका विफल कैसे हो जाता है, उसके बारे में भी जानकारी एकत्रित करना है। 

मातृत्व की सुरक्षा करना – यह दूसरा चरण यह है, जिसमे सभी महिलाओं को गर्भ से पूर्व सुरक्षा प्रदान करना और गर्भ के बाद उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

माताओं की देखभाल करना – इसका तीसरा चरण माताओं के लिए है। इस चरण में महिलाओं को पोषण की सुविधा देना, उनके गर्भ के बाद टीकाकरण और गर्भ से पूर्व टीकाकरण की सुविधा देना। इसके बाद गर्भ के बाद महिलाओं को सुरक्षा और उनकी देखभाल करना। 

बच्चे की देखभाल – यह चौथा और अंतिम चरण है। इसमें शिशु के जन्म के बाद उनको सुविधा देना और उसकी देखभाल और शिशु का स्तनपान करना, उनका टीकाकरण करना इत्यादि। 

RCH Portal पर गर्भवती महिला रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं?

RCH पोर्टल के माध्यम से कोई भी गर्भवती महिला खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। रजिस्ट्रेशन आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से करवा सकते है।

RCH PORTAL
  • Step 2 – RCH Portal के होम पेज पर आने के बाद आपको Self registration विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर चले जायेंगे।
RCH PORTAL
  • Step 3 – इसके बाद आपको Register pregnant women विकल्प पर में New registration विकल्प पर क्लिक करना है। new registration विकल्प पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
RCH PORTAL
  • Step 4 – आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी कुछ निजी जानकारी व हॉस्पिटल से जुडी जानकारी देनी होती है। इसके बाद आपको नीचे सेव बटन को प्रेस कर देना है।
RCH PORTAL

इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आपको यहां पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित नोट कर लेना है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे मांगी जाने वाली जानकारी

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको व्यक्तिगत विवरण में नाम, पति का नाम, पता (गांव, शहर का नाम, पिन आदि) ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर आदि विवरण देना होगा। इसके अलावा अन्य विवरण में आपको राज्य का नाम, जिला आदि व हॉस्पिटल विवरण, एएनएम का नाम, एएनएम का मोबाइल नंबर व मेडिकल इनफार्मेशन आदि विवरण भरना होता है।

रजिस्ट्रेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिए है तो फिर आप जानना चाह रहे है, कि मेरा रजिस्ट्रेशन स्वीकार हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको बार बार कार्यालय जाने के आवश्यकता नहीं है, आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते है। स्टेटस आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको RCH Pprtal की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा, या आप यहां दी गयी लिंक से सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको Self registration विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
RCH PORTAL
  • नए पेज पर Register pregnant women के पास Registration Status पर क्लिक करें।
RCH PORTAL
  • आपके सामने अब रजिस्ट्रेशन स्टेटस चैक के पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको सबसे पहले अपने राज्य का चयन करना है, इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें व get otp विकल्प पर क्लीक कर दें।
RCH PORTAL
  • आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp प्राप्त होगा, आपको उसे यहां दिए गए बॉक्स में लिखना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर search विकल्प पर क्लीक कर दें।

इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशन का स्टेटस दिख जायेगा।

RCH पोर्टल पर शिशु का रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

बच्चे के जन्म के बाद उस बच्चे का भी रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। इसके लिए भी आप्शन इसी पोर्टल पर है। बच्चे के रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस RCH PORTAL की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। इस वेबसाइट पर आने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे। 
  • Step 2 – इसके बाद इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद इसमें आपको एक आप्शन Self registration के नाम से दिखाई देता है, उस पर क्लिक करे। क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर चले जायेंगे। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें एक आप्शन Register child के नाम से दिखाई देता है, उस आप्शन में New registration के नाम से दिखाई देता देगा, उस पर क्लिक करे। 
  • Step 4 – इसके बाद इसमें आपको अपनी जानकारी और हॉस्पिटल इत्यादि से जुडु जानकारी भरनी होती है। जिसके बाद जैसे ही फॉर्म को सेव करते है तो उसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म सेव हो जायेगा। 

बच्चे के रजिस्टर के समय इसमें शिशु का नाम नही बल्कि शिशु की माता का नाम भरना होता है। बाकी जानकारी वो ही भरनी होती है जो गर्भवती महिला के रजिस्ट्रेशन के समय भरी जाती है।

RCH पोर्टल पर बच्चे का रजिस्ट्रेशन स्टेटस

पोर्टल पर बच्चे का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उस बच्चे की जानकारी भी उसी ऑफिस में जाती है जहा उस बच्चे का जन्म हुआ है। उसका स्टेटस देखने के लिए प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस RCH PORTAL की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। इस वेबसाइट पर आने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे। 
  • Step 2 – इसके बाद इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद इसमें आपको एक आप्शन Self registration के नाम से दिखाई देता है, उस पर क्लिक करे। क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर चले जायेंगे। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें एक आप्शन Register child के नाम से दिखाई देता है, उस आप्शन में Registration Status के नाम से दिखाई देता देगा, उस पर क्लिक करे। 

इस आप्शन पर क्लिक कर के इस नए पेज पर आने के बाद इसके आपको कुछ जानकारी भरनी होती है। जैसे 

  • राज्य का नाम ( उसी राज्य का चुनाव करे जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय भरा था ) 
  • मोबाइल नंबर और उसके बाद उस मोबाइल पर आया हुआ OTP।

इसके बाद नीचे की और एक आप्शन Search के नाम से दिखाई देता है। उस पर क्लिक करे और अपने रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना

आरसीएच पोर्टल एएनएम आशा पंजीकरण

आरसीएच पोर्टल पर आशा का पंजीकरण के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार पंजीकरण करवाना होगा, पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया नीचे निम्न दी गयी है।

  • सबसे फली RCH Portal की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें, होम पेज पर आने के बाद डेटा एंट्री सेक्शन में अनुभाग-दो (Section 2) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको माँगा गया सभी विवरण जैसे – नाम, पता, गांव का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अब आपको एड्रेस, जोइनिंग तिथि एवं वित्तीय वर्ष आदि दर्ज करना होगा।
  • आपको यहां पर अब ईआईडी संख्या एवं ईआईडी तारिक लिखनी होगी।
  • अब आप अपना आधार नंबर दें, इसके बाद अपने सभी विवरणों की जाँच कर लें।
  • इस प्रकार अब आप एएनम/आशा पंजीकरण फॉर्म सबमिट कर दें। इस प्रकार आप आरसीएच पोर्टल पर आशा पंजीयकरण करवा सकते है।

पोर्टल पर डाटा एंट्री के लिए लॉग इन कैसे करे ?

विभाग दुवारा इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर करना भी जरुरी है। रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करना पड़ता है।

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर आना होता है। इस आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद इसमें ऊपर मेन्यु बार में कई आप्शन दीखते है। 
  • Step 2 – उन आप्शन में से आपको Login पर क्लिक करना होता है। जैसे ही आप इस LOGIN पर क्लिक करते है तो उसके बाद एक नया पेज खुल के सामने आ जाएगा। 
  • Step 3 – इसके बाद इस पेज पर आने के बाद इसमें आपको अपने राज्य का चुनाव करना होता है। राज्य का चुनाव करने के बाद उसमे अपनी आईडी और पासवर्ड डालना होता है। 

यह सभी जरुरी जानकारी डालने के बाद आप इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है। लॉग इन करने के बाद इसमें एंट्री की जा सकती है। 

यूजर आईडी व पासवर्ड

इस पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड कर्मिको को उनका विभाग देता है। विभाग से आईडी और पासवर्ड लेकर उसके बाद इस पोर्टल में लॉग इन कर सकते है। लॉग इन पासवर्ड एक बार ही दिए जाते है। जिसके बाद इसके गम होने पर वापस ऑनलाइन ही रिसेट किये जा सकते है। 

ऑनलाइन डाटा एंट्री

विभाग दुवारा आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद कार्मिक अपने अधीन आने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए उन्हें पहले लॉग इन करना होता है और उसके बाद इस लॉग इन सेक्शन में Online Data Entry का आप्शन मिल जाता है। उस आप्शन में गर्भवती महिला का और जन्म के बाद शिशु का रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यह काफी आसान प्रोसेस है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।  इसमें गर्भ से पहले महिला का रजिस्ट्रेशन करना होता है और उसके बाद जन्म के बाद शिशु का रजिस्ट्रेशन करना होता है।

प्रश्न – 1 RCH Full Form क्या है ?

उत्तर – RCH की फुल फॉर्म REPRODUCTIVE CHILD HEALTH है?

प्रश्न – 2 आरसीएच पोर्टल की डायरेक्ट लिंक क्या है?

उत्तर – आरसीएच पोर्टल की डायरेक्ट लिंक rch.nhm.gov.in है।   

प्रश्न 3 – क्या RCH Portal की मेनुअल उपलब्ध है?

उत्तर – हाँ, आप आरसीएच पोर्टल की मेनुअल के माध्यम से इसकी विभिन्न सेवाओं के बारे में जान सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!