UDISE Plus 2024 | UDISE Plus, Code DCF Data Entry, School User Registration, Login

UDISE Plus Portal 2024: हमारे देश की सरकार द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं। इसी प्रयास के साथ भारत सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के तहत यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE Plus) पोर्टल का निर्माण किया है। जिसमें देश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों से संबंधित डेटा एकत्रित किया जाएगा। यूडीआईएसई प्लस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक शामिल होने वाले स्कूलों को एक UDISE Code प्रदान किया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है।

UDISE plus

आज के इस लेख में हम आपको UDISE Plus Portal से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। यहां हम आपको UDISE Plus क्या है, UDISE Code कैसे प्राप्त करेंUDISE Plus Portal पर Login कैसे करें, अपने स्कूल के बारे में कैसे जानें आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यदि आप यूडीआईएसई प्लस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

UDISE Plus क्या है?

UDISE+ (Unified District Information System for Education) पोर्टल भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल की शुरुआत वर्ष 2012-13 में की गई थी। जिसमें देशभर के सभी जिलों के सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा छात्रों के डाटा को एक जगह एकत्रित करके रखा जाता है। यूडीआईएसई प्लस रियल टाइम डेटा प्रदान करता है। देशभर के सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करना अनिवार्य है। यह पोर्टल स्कूल के शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्कूल के रोजाना रिपोर्ट संस्करण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर वास्तविक समय के डेटा को रखना बहुत सरल होता है।

Join Our WhatsApp Group!

बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना देश के हर छात्र का अधिकार है। जिसके लिए सरकार द्वारा छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधा प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल शिक्षा प्रणाली है। जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 15 लाख स्कूल, 95 लाख से अधिक शिक्षक और 26 करोड़ 50 लाख से अधिक छात्र शामिल है। जिसके लिए एक मजबूत और विश्वसनीय सूचना संग्रह तंत्र होना आवश्यक हो जाता है। इसलिए भारत सरकार द्वारा UDISE Plus Portal (udiseplus.gov.in) को लांच किया गया है।

देश के मेंटोर योजना

UDISE Plus Portal 2024 Overview

पोर्टल का नाम UDISE Plus Portal
विभागस्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग
उद्देश्यस्कूलों से संबंधित डेटा को एक जगह एकत्रित करना
वर्ष2023 – 24
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसइट https://udiseplus.gov.in/

UDISE Code क्या है?

UDISE प्लेटफार्म पर रजिस्टर्ड होने वाले प्रत्येक स्कूलों को एक 11 अंकों का कोड दिया जाता है। जो सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है। सभी स्कूलों को यूडीआईएसई पोर्टल पर रजिस्टर करवाना अनिवार्य है अन्यथा उनकी मान्यता को रद्द किया जा सकता है। इस कोड के माध्यम से आप देश के किसी भी स्कूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूडीआईएसई प्लस का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • UDISE+ Portal का मुख्य उद्देश्य देशभर के सभी स्कूलों से संबंधित जानकारी एक जगह एकत्रित करना एवं स्कूल के सिस्टम को सभी के लिए पारदर्शी बनाना है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी जिलों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। 
  • इस पोर्टल के द्वारा स्कूल के शिक्षकों छात्रों एवं अन्य डाटा का मैनेजमेंट किया जा सकेगा। 
  • जिससे शिक्षा के क्षेत्र में फैल रहे भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकेगा।

UDISE Plus के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल पर देश के सभी स्कूलों के डाटा एकीकृत किए जाएंगे।
  • UDISE+ पोर्टल की शुरूआत 2012-13 में की गई थी।
  • देश के सभी राज्यों के स्कूलों की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
  • स्कूलों, शिक्षकों, नामांकन एवं व्यवसायिक शिक्षा के लिए डाटा संग्रह वेबसाइट पर अपलोड किए गए डेटा कैप्चर प्रारूप के अनुसार किया जाएगा।
  • यूडीआईएसई स्कूल विवरण को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल का लाभ सभी स्कूलों के शिक्षक ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी स्कूलों के सिस्टम के मध्य पारदर्शिता बनी रहेगी।

UDISE Plus DCF Data Entry

डीसीएफ (डेटा संग्रह प्रपत्र) को 11 सेक्शन में विभाजित किया गया है और इसके प्रत्येक सेक्शन में कई स्कूल सूचना क्षेत्र है।

  • टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ
  • स्कूल सुरक्षा
  • प्राप्तियां और व्यय
  • वार्षिक परीक्षा परिणाम
  • पीजीआई और अन्य संकेतक
  • स्कूल प्रोफाइल (स्थान, संरचना, प्रबंधन और निर्देश का माध्यम)
  • बच्चों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं सुविधाएं
  • नए प्रवेश, नामांकन और रिपीटर्स
  • भौतिक सुविधाएं और उपकरण

UDISE Code कैसे प्राप्त करें (Getting UDISE Code)

केन्द्र सरकार द्वारा स्कूलों के विशिष्ट पहचान के लिए रजिस्टर्ड स्कूलों को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा 11 अंकों का एक यूनिक UDISE Code प्रदान किया जाता है। यूडीआईएसई कोड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें –

  • यूडीआईएसई कोड प्राप्त करने के लिए स्कूल प्राधिकरण को आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के जिला के MIS अधिकारी के पास जाना होगा। और अपने आवेदन को जमा करना होगा।
  • सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों स्कूलों के लिए समान नियम लागू होता है।
  • इसके पश्चात MIS अधिकारी द्वारा आपके आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अधिकारी द्वारा पूर्ण सत्यापन के बाद आपके आवेदन को केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय भेजा जायेगा।
  • इसके बाद शिक्षा मंत्रालय द्वारा आवेदन की पुनः जांच की जाएगी। जिसके बाद स्कूल को UDISE Code प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस पूरी प्रक्रिया में 1 से 2 हफ्ते का समय लग सकता है।

UDISE Plus Portal पर School User Registration की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारीक पोर्टल https://udiseplus.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको इसके होम पेज पर उपलब्ध Login for School Directory / User Management के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपके स्क्रीन पर लॉगइन फॉर्म ओपन होगा। 
  • यहां आपको School User Registration का एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर ले।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको राज्य, जिला, ब्लॉक और UDISE Code एंटर करना होगा।
  • सभी डिटेल्स एंटर कर लेने के बाद कैप्चा कोड को भरकर Get Details के बटन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें सभी डिटेल्स को भरकर सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार आप UDISE+ पोर्टल पर School User Registration की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

UDISE Plus पोर्टल पर Login करने की प्रक्रिया

  • यूडीआईएसई प्लस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको मेन मेन्यु में Login पर जाकर Login for School Directory / User Management पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करके Login के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • जैसे ही आप लॉगिन पर क्लिक करेंगे आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आप आसानी से UDISE+ Portal Login कर सकते है।

UDISE+ पोर्टल पर अपने स्कूल के बारे में कैसे जाने (Know Your School)

  • सबसे पहले आपको UDISE+ पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Know Your School का विकल्प दिखाई देगा, आप इस विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देगा –
  • Search By UDISE Code
  • Search By Name
  • Search By Pin Code
  • इन तीनों विकल्पों में से आपको अपने आवश्यकता अनुसार किन्हीं एक विकल्प का चयन कर ले।
  • इसके बाद आपके द्वारा चयनित विकल्प से संबंधित डिटेल्स दर्ज करे।
  • डीटेल्स दर्ज कर लेने के बाद दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपके स्कूल से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

UDISE Plus Portal संपर्क विवरण

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको UDISE+ पोर्टल से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है लेकिन अगर आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई समस्या आती है तो आप निचे दिए गए सम्पर्क विवरण के द्वारा संपर्क कर सकते है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Address (पता): 

शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन, New Delhi – 110001

Technical Queries: 
ईमेल: [email protected] फोन: (011) 24305000 (Extn. 65409) / (011) 24305493 हेल्पडेस्क: Monday To Friday – 9:30 AM To 6:30 PM

Queries Related to DCF

 ईमेल: [email protected] फोन: (011) 26712464, (011) 26162932

UDISE Plus Portal से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

UDISE Plus की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

UDISE+ की ऑफिशियल वेबसाइट udiseplus.gov.in है।

UDISE का Full Form क्या है?

UDISE का फुल फॉर्म – Unified District Information System for Education (शिक्षा के लिए अधिकृत जिला सूचना प्रणाली) है।

1 thought on “UDISE Plus 2024 | UDISE Plus, Code DCF Data Entry, School User Registration, Login”

  1. मेरा विद्यालय का यू डाइस कोड जिला से मिला था लेकिन मेरा यू डाइस कोड इन भाई लेट बतला रहा है सर मुझे इसके लिए क्या करना होगा मुझे कोई विकल्प बतलाइए सर मेरा स्कूल का नाम है लाइफ एजुकेशन पब्लिक स्कूल करके डंडई गढ़वा झारखंड स्कूल कोड 320 129 यू डाइस कोड 200 1120 3806

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!