मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 | Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana Online Application Form

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की शुरुआत की है | इस योजना का लाभ वे सभी छात्र उठा सकते हैं, जिनके माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12th की परीक्षा में 70% और सीबीएससी, आईसीएसई में 12th की परीक्षा उत्तीर्ण की है, एवं 85% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों। उन्हें स्नातक से आगे उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 के तहत उन सभी विद्यार्थियों को स्नातक के पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana 

मध्य प्रदेश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना में आवेदन हेतु पात्र हैं, वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन स्वीकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अलग से आधिकारिक वेबसाइट लांच की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए वे आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने स्नातक तक की पढाई पूरी कर ली है, साथ ही अच्छे अंकों के साथ 12वीं व स्नातक की परीक्षा पास की हो। राज्य सरकार द्वारा बनाई गयी आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाकर छात्र अपने पसंद के कोर्स को चुनकर एडमिशन करवा सकते है। यदि आप मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के द्वारा निर्धारित सभी पात्रताओं को पूरा करते है, तो आपको विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में दाखिला के लिए लगने वाला शुल्क मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा, इसके साथ ही गरीब परिवार के बच्चे आसनी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

Join Our WhatsApp Group!

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana 2024 Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
किसने शुरू की एमपी सरकार
उदेश्य राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता देना।
आधिकारिक वेबसाइट https://highereducation.mp.gov.in

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

आप जानते है, कि कई विद्यार्थी विद्यार्थी पढ़ने में काफी अच्छे होते है, लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है कि वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। इसी कारण वे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर कोई छोटी-मोटी नौकरी करने लग जाते हैं, जिससे मेधावी होने के बावजूद भी वह जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाते है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ही मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की शुरुआत की है। जो भी छात्र-छात्राएं योजना के लिए सभी पात्रताओं को पूरा करते है, उनके एडमिशन का खर्चा मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वहन जायेगा जिससे विद्यार्थी अपनी पढाई पूरी कर सकें, एवं भविष्य आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ वे सभी छात्र छात्राएं ले सकते हैं, जिन्होंने 12th में बोर्ड के अनुसार 70% से 85% तक अंक प्राप्त किये हो।
  • जो छात्र छात्राएं 12th की मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उन्हें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के माध्यम से पढाई का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ उन सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक आय योजना में दिए गए निर्धारित आय के अनुसार हो।
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेने वाले मध्य प्रदेश राज्य के छात्र छात्राएं हो |
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी |
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेने के लिए आप official website पर जाकर online आवेदन कर सकते हैं |
  • सीबीएससी बोर्ड और आईसीएससी बोर्ड के माध्यम से 12th में जिन लाभार्थी व्यक्ति के 85% अंक होंगे, उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • मध्यप्रदेश के मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करके उनके भविष्य को सुरक्षित करना है | जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के विकास में गति हो।
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए सरकार द्वारा वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • जो भी छात्र मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के किसी भी महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज में भी एडमिशन लेना चाहती है, तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए भी आपको छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
  • देश में जितने भी विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्क्रम संचालित किये जाते है, जिसमे ग्रेजुएशन, इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री के साथ बैचलर डिग्री भी शामिल है। उसके लिए भी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

नेशनल कॅरिअर सर्विस पोर्टल

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • 10th कक्षा का प्रमाण पत्र
  • 12th कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल प्रमाण पत्र
  • कॉलेज/ विश्वविद्यालय से प्रमाणित पत्र

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हेतु पात्रता

  • मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 के लिए केवल मध्य प्रदेश के छात्र छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत वही छात्र छात्राएं आवेदन कर सकती है | जिनके परिवार की सालाना आय 6 लाख से कम होगी।
  • छात्रवृति लेने के पात्र वही होंगे जिनके अंक 70% से जायदा होंगे।
  • JEE इंजीनियरिंग में जो भी उम्मीदवार 1.5 लाख रैंक प्राप्त करेंगे, उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए फ़ीस का भुगतान एमपी राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हेतु आवेदन केसे करें?

  • सबसे पहले इच्छुक आवेदक को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana mp
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक विद्यार्थी पोर्टल का होम पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको ऍप्लिकेशन के सेक्शन पर जाकर रजिस्टर ऑन portal विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्टर करने के लिए एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana mp application form
  • आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी जैसे:- नाम, सरनेम, जेंडर, जन्मतिथि, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, धर्म, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड, आईडी नंबर, छात्र छात्र का स्थायी पता, वर्तमान पता, जिला, पिनकोड को दर्ज करना होगा | दर्ज करने के बाद आपको नीचे एक घोषणा पत्र दिया होगा। आपको उस पर टिक का निशान लगाना होगा | उसके बाद नीचे एक captcha code भरना होगा।
  • अब आप चेक फॉर वेलिडेशन के लिंक पर क्लीक करें। आपको अपने फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी सही से चेक करनी होगी और submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा | आपका आवेदन पूरा होने पर आपको आपकी user ID और password प्राप्त हो जाएगा |

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना लॉगिन की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 के अंतर्गत वही छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते है | जिनके परिवार की सालाना आय 6 लाख से कम होगी |
  • सबसे पहले उम्मीदवार official website पर जाएँ |
  • अब आपकी स्क्रीन पर website का homepage खुल जायेगा | आपको Login to register MNVY application के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके login करने के लिए पेज खुल जायेगा | आपको user ID और password दर्ज करना होगा और captcha code दर्ज करके login के बटन पर क्लिक कर दें |
  • इस प्रकार आप अपना login कर सकते हैं |

मुख्यमंत्री मेधावी योजना 2024 में कोर्स की जानकारी केसे प्राप्त करें ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार official website पर जाएँ |
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक homepage खुल जायेगा | आपको homepage में कोर्स का लिंक दिखाई देगा |
  • अब आप courses and their code के लिंक पर क्लिक कर दें |
  • अब आपकी स्क्रीन पर सारे कोर्स की list आ जाएगी |

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार मेधावी योजना की official website पर जाएँ |
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक homepage खुल जायेगा | आपको application के सेक्शन में जाना होगा और Track Your application status के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आवेदन की स्थिति जांचने के लिए आपकी स्क्रीन पर फॉर्म आ जायेगा | आपको फॉर्म में एप्लिकेशन आईडी और एकेडमिक वर्ष का चयन करना होगा |
  • इसके बाद show my application id पर क्लिक करना होगा |
  • अब अगले पेज में आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी |
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन स्थिति की जांच सकते हैं |

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2024 से जुड़े कुछ प्रश्न?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की official website क्या है ?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की official website- scholarshipportal.mp.nic.in है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ किन मेधावी छात्रों को मिलेगा ?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ उन मेधावी छात्र छात्राओं को मिलेगा | जिनके माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12th में 70% से अंक आएंगे और सीबीएससी से मान्यता प्राप्त छात्रों के 85% तक अंक आएंगे।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ क्या है ?

मध्य प्रदेश के जो भी छात्र छात्राएं निर्धारित पात्रता को पूरा करेंगे, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृति दी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12th पास छात्र छात्राओं के कितने अंक होने चाहिए ?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं पास छात्र छात्राओं के 70% अंक होने चाहिए।

सीबीएससी, आईसीएसई से 12th पास उम्मीदवारों को कितने अंक प्राप्त होने चाहिए ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सीबीएससी, आईसीएसई से 12th पास उम्मीदवारों के 85% अंक आने पर ही योजना में आवेदन करने के पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का क्या उद्देश्य है ?

इस योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है, जिससे वह अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण भी अपनी पढाई पूरी कर सकें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!