उन्नत भारत अभियान योजना 2024 | Unnat Bharat Abhiyan Yojana Online Apply @unnatbharatabhiyan.gov.in

उन्नत भारत अभियान योजना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई | Unnat Bharat Abhiyan Yojana in Hindi | विशेषताएं एवं उदेश्य |

किसी भी देश की तरक्की एवं विकास के लिए उस देश के नागरिकों का शिक्षित होना महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि हमारे देश की सरकार द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में जोर दिया जाता रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित कई योजनाओ को शुरू किया जाता रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना उन्नत भारत अभियान योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा प्रदान कराना है। इस आर्टिकल में हम आपको Unnat Bharat Abhiyan Yojana से जुड़ी सभी जानकारियां देने वाले है, जिससे आप या आपके बच्चे भी इस योजना का लाभ उठा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

उन्नत भारत अभियान क्या है?

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों / लोगों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत की गई है। उन्नत भारत अभियान के तहत पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के तहत कम से कम ग्रामों का समूह बनाकर उन गांवों को शिक्षा के संस्थानों से जोड़ा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group!
Unnat Bharat Abhiyan Yojana

इस योजना को IIT Delhi के द्वारा समन्वित किया गया है। आपको बता दें कि उन्नत भारत अभियान स्कीम के तहत कुल 748 संस्थाएं काम कर रही है। फेज 1 में 143 संस्थाएं और इसके अलावा 605 संस्थाए हिस्सा लेगी। इनमें से 313 टेक्निकल संस्थाएं तथा 292 नॉन टेक्निकल संस्थाएं कार्यरत रहेगी। पूरे देश भर से 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी गांवों को गोद लेंगे, इनमें कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र भी शामिल होंगे।

योजना का नाम उन्नत भारत अभियान।
किसने शुरू किया केंद्र सरकार द्वारा।
लाभार्थी देश के ग्रामीण क्षेत्र के लोग।
उदेश्य उच्च शिक्षा प्रदान कराना।
आधिकारिक वेबसाइटunnatbharatabhiyan.gov.in

उन्नत भारत स्कीम के माध्यम से मिलने वाले लाभ 

  • भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए UBA Yojana का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के नागरिकों को लाभ पहुंचाना है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान करके उनका आर्थिक विकास किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों  के साथ कम से कम गांवों को जोड़ा जाना है।
  • हमारे देश के वैसे गांव जो शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़े हुए है, इस योजना के माध्यम से उन गांवों का विकास होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा मिलने के साथ ही आर्थिक तरक्की भी होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों को भी सम्मिलित किया गया है।
  • उन्नत भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनुसंधान, प्रौधोगिकी तथा नवाचार, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय समुदाय के लोग सम्मिलित होकर उन्नत भारत अभियान स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • हमारे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी गांवों को गोद लेने का कार्य करेंगे।
  • Unnat Bharat Abhiyan Mishan के तहत हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट की संख्या में वृद्धि करने पर सरकार द्वारा विचार भी किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक गांवों को इस योजना से मिलने वाली लाभ की प्राप्ति हो सके। 
  • नेशनल कॉर्डिनेटिंग इंस्टिट्यूट के तौर में IIT Delhi को इस योजना के  साथ समन्वित किया गया है जिसके माध्यम से गांवों को सर्व शिक्षा संस्थानों से जोड़ा जा रहा है।
  • भारत सरकार द्वारा उन्नत भारत अभियान योजना 2.0 की भी शुरुआत की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी सम्मिलित किया गया है।

उन्नत भारत अभियान स्कीम के पात्रता 

  • इस योजना का लाभ लेने वाले संस्थान के लिए न्यूनतम 2 संकाय का सदस्य होना अनिवार्य है ताकि वे किसी तरह के विकास संबंधी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके।
  • सिर्फ भारत देश के संस्थान ही इस योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते है।
  • मंत्रालय के द्वारा ही आवेदन करने वाले संस्थानों को चुना जाएगा। चयन के लिए जो भी मानदंड सुनिश्चित किये गए है, उसके अनुसार हाई रैंक वालों को ही चुना जाएगा।
  • इसके अंतर्गत वे ही संस्थान आवेदन करने के पात्र होंगे जो अपने नजदीक के 5 गांवों को गोद लेने की क्षमता रखते हो।
  • विकास से जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले केंद्रीय या राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थान इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र माने जाएंगे।
पीएम पोषण अभियान योजना

उन्नत भारत अभियान योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • जनादेश प्रपत्र
  • संस्थागत बैंक विवरण
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ई मेल आईडी
  • डी सी पत्र
  • समन्वयक संस्थान
  • मान्य AISHE Code
  • लिखित में ग्रामीणों की संख्या एवं  नाम को अपनाने का प्रस्ताव 

उन्नत भारत अभियान योजना ऑनलाइन पंजीकरण 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको उन्नत भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक https://unnatbharatabhiyan.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
Unnat Bharat Abhiyan Yojana
  • इसके होम पेज पर आपको Join UBA का विकल्प  दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Unnat Bharat Abhiyan Yojana 1
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने एक पॉप अप पेज भी आ जायेगा। जिसमें उन्नत भारत अभियान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता बताई गई है, अब आपको यहाँ दिए गए Proceed के बटन पर क्लिक करना होता है।
unnat abhiyan yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने Unnat Bharat Abhiyan Yojana Online Registration Form खुल जायेगा जिसमें आपको अपने संस्थान से जुड़ी  कुछ जानकारियाँ भरनी होंगी, जिनमे आवेदक का नाम, आवेदक का पता, AISHE Code और मोबाइल नंबर आदि है। 
unnat abhiyan yojana
  • अब मांगी गई सारी जानकारियों को भरके Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इस फॉर्म को भरने के बाद सभी संस्थाओं को Login Id और Password प्रदान किया जाएगा। इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड के द्वारा आप इस योजना के अधिकृत साइट पर जाकर पीआई लॉगिन अथवा एसईजी लॉगिन कर सकते है।
  •  इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ आपको वेबसाइट से भी प्राप्त हो जाएगी।

उन्नत भारत अभियान में भाग लेने वाले इंस्टिट्यूट की लिस्ट कैसे देखे?

उन्नत अभियान योजना में किन किन संस्थानों ने भाग लिया है, इसकी लिस्ट आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है, संस्थानों की लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया हमने स्टेप बाई स्टेप नीचे बताई है।

  • उन्नत अभियान में प्रतिभाग करने वाले संस्थानों की लिस्ट देखने के लिए सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद आप Progress सेक्शन में पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप अगले पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपको कुछ विवरण देना होगा। जैसे – राज्य, जिला, गॉव, आर्डर का प्रकार आदि विकल्पों का चयन करें।
  • इस प्रकार अब आपके सामने उन्नत भारत अभियान में भाग लेने वाले इंस्टिट्यूट की लिस्ट ओपन हो जाएगी।

उन्नत भारत अभियान में सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप कैसे लॉगिन करें?

  • सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप द्वारा लॉगिन करने के लिए भी पहले आप उन्नत भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको SEG विकल्प पर क्लिक करना है, यहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। आपको इनमे से सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आप उन्नत भारत पोर्टल के सब्जेक्ट एक्सपर्ट लॉगिन पेज पर आ जायेंगे, आप यहां पर अपना यूजर आईडी व् पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक करें, इस प्रकार आप इस सेक्शन में लॉगिन कर जायेंगे।

उन्नत भारत अभियान के रीजनल कोऑर्डिनेशन इंस्टीट्यूट लॉगइन कैसे करें?

  • कोऑर्डिनेशन इंस्टिट्यूट लॉगिन करने के लिए पहले उन्नत भारत अभियान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आप RCI विकल्प पर क्लिक करें, यहां पर अब आपको कहीं विकल्पों में से रीजनल को ऑर्डिनेशन इंस्टिट्यूट लॉगिन लिंक पर क्लिक करना है।
  • रीजनल कोऑर्डिनेशन इंस्टिट्यूट लॉगिन पेज पर यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट बटन को दबाएं, इस प्रकार आप रीजनल कोऑर्डिनेशन इंस्टिट्यूट सेक्शन में लॉगिन कर पाएंगे।

Conclusion / निष्कर्ष

इस तरह आज के आर्टिकल में हमनें आपको उन्नत भारत अभियान योजना से जुड़ी सभी तरह की जानकारियों को देने की कोशिश की है। उम्मीद करते है आपको इस लेख के माध्यम से Unnat Bharat Abhiyan Yojana के बारे में अच्छे तरीके से समझ गये होंगे।

FAQ: Unnat Bharat Abhiyan Yojana 

प्रश्न 1. उन्नत भारत अभियान योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: Unnat Bharat Scheme को 11 नवंबर 2014 को शुरू किया गया था।

प्रश्न 2. क्या सरकार द्वारा उन्नत भारत अभियान से जुड़ी कोई हेल्पलाइन नंबर प्रदान की गई है?

उत्तर: इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सरकार द्वारा जारी किये गये निम्नलिखित नम्बरों पर संपर्क साध सकते है:
+ 91 11 26591157, + 91 11 26596451, + 91 11 26596351 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!