सारथी परिवहन सेवा 2023 | Sarthi Parivahan Sewa Driving Licence @ parivahan.gov.in/parivahan | Benefit, Online Download

Sarthi Parivahan Sewa | सारथी परिवहन लाइसेंस Download UP | e-Sarthi, Sarthi Parivahan Sewa Driving Licence 2023 | ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनायें

सारथी परिवहन सेवा 2023: हम अक्सर ऐसे देखते की लोग अपनी गाडी के रजिस्ट्रेशन के लिए और अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कई बार RTO के चक्कर लगाते हैं। इसके बाद भी काम होगा या नही, इसके बारे में कोई भी पक्की गारंटी नही हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने सारथि सेवा पोर्टल की शुरुआत की हैं। इस पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस और इससे जुड़े अन्य दस्तावेजों की जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस योजना के बारे में पूरी जानकारी आगे विस्तार में बताई गई हैं।

Sarthi Parivahan Sewa
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अक्सर लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर काटते हैं। ऐसे में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता हैं, लोग बिचौलियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार भी हो जाते है। लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से इनमे काफी कमी आ जाएगी। पहले जहा ड्राइविंग लाइसेंस केवल ऑफलाइन के माध्यम से ही बनाये जाते थे, वह लोगो को कई बार RTO कार्यालय के धक्के खाने पड़ते थे, वही अब इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से आप अपने घर बैठे ही कर सकते है।

ई-चालान ऑनलाइन भुगतान

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

Sarthi Parivahan Sewa Portal – 2023

इसे राज्यों में बनाये जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और इससे जुड़े अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ही इसकी शुरुआत की गयी हैं। सारथि सेवा के द्वारा देश के सभी RTO को इससे ऑनलाइन जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाने की प्रक्रिया काफी सरल हो गयी है।

सरल पोर्टल हरियाणा

सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। इसके लिए सभी प्रकार की कागजी औपचारिकता (फॉर्मेलिटी) ऑनलाइन ही पूरी करवाई जायेगी। केवल प्रयोगात्मक परीक्षा ही कार्यालय में करवाई जाएगी, सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किये जाने से लोगो को इसका लाभ मिल रहा है।

Sarti Parivahan Seva Portal Overview (key-point) 2023

पोर्टल का आधिकारिक नामसारथी परिवहन योजना
योजना की शुरुआत किसने की भारत की सरकार द्वारा
विभाग जिसे सम्बंधितसड़क परिवहन और रोजगार मंत्रालय
योजना का वर्ष2023
योजना का उदेश्यऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाना
योजना के लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sarathi.parivahan.gov.in/ 

सारथी परिवहन सेवा की शुरुआत

सारथि सेवा पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के परिवहन विभाग से संबधित कार्यो को आपसी सामजस्य स्थापित करने के लिए शुरू किया गया है। इसके अलावा विभाग से संबधित कार्यो का ऑनलाइन तेजी से समाधान करना, जैसे – नए लाइसेंस ऑनलाइन बनवाना, नवीनीकरण, rc ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान करना आदि।

शाला दर्पण पोर्टल

सारथि सेवा पोर्टल के माध्यम से कई सारी सेवाएं ऑनलाइन दी गयी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रयासों से इस पोर्टल पर इतनी तेजी से कार्य संभव हो पाया है। पोर्टल के माध्यम से भविष्य में कहीं अन्य सेवाओं को शुरू किया जा सकता है।

सारथी परिवहन सेवा की के उद्देश्य

सारथी परिवहन सेवा योजना के कुछ उद्देश्य यह हैं – 

  • देश में जितने भी RTO ऑफिस हैं उन सब को एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 
  • सभी RTO को ऑनलाइन जोड़ने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस को भी ऑनलाइन बनाया जाएगा। 
  • केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से जब ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनने शुरू हो जायेंगे तो इससे लोगो का समय और पैसा दोनों बचेगा।
  • ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बनाया जा सकता हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करें

सारथी परिवहन पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल के माध्यम से हम कई सेवाओं का लाभ ले सकते है। जिनका विवरण निम्न है –

  • ड्राइविंग लाइसेंस व लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन।
  • अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का पुनः नवीनीकरण करवा सकते है।
  • पहले से बने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में नाम, पता व अन्य विवरण में परिवर्तन करवा सकते है।
  • आप NOC प्राप्त कर सकते है।
  • ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने से पहले आप लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।
  • अंतराष्ट्रीय ड्राइविंग के लिए परमिट बनवा सकते है।

ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित – सारथी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सबसे सबसे महत्वपूर्ण सेवा ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की है। आप यहां ऑनलाइन दुपहिया और चार पहिया वाहन चलाने के लिए लाइसेंस बनवा सकते है। आप ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ही कर सकते है।

कुछ अन्य सेवाएं।

ड्राइविंग स्कूल – इसके अलावा स्कूल के बच्चों के लिए और अलग से लाइसेंस बनाने की भी आवश्यकता होती हैं। उस लाइसेंस को भी आसानी से इस पोर्टल की मदद से बनाया जा सकता हैं। इसके लिए भी पहले RTO के चक्कर लगाने पड़ते थे जो की काफी बड़ी समस्या का कारण था। 

ऑनलाइन टेस्ट अपॉइंटमेंट – टेस्ट ड्राइविंग लेने के लिए भी इस पोर्टल की मदद से हर कोई आसानी से इस पोर्टल की मदद से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यह एक सामान्य पोर्टल जरुर हैं परन्तु इसमें भी कई सारी सुविधाएँ दी गई हैं जो की एक आम आदमी के लिए बेहतरीन हैं।

जन सूचना पोर्टल

गाडी का रजिस्ट्रेशन – पोर्टल पर उपलब्ध इस सर्विस की मदद से आप काफी आसानी से अपनी गाडी का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, इस प्रकार की सेवा के बारे में भी कई तरह की जानकारी ले सकते हैं। 

फैंसी नंबर – कई लोगो को इस प्रकार की सुविधा भी चाहिए होती हैं को वो अपनी गाडी के लिए फेंसी नुम्बर ले सके। इसके लिए भी इस पोर्टल पर सुविधा दी गई हैं जिसके माध्यम से आसानी से अपनी गाडी के लिए फेंसी नंबर लिए जा सकते हैं। 

नेशनल परमिट – यह सर्विस मुख्य रूप से उन ट्रेवल वाहन के लिए हैं जो गाडी अपने राज्य से बाहर ले जाते हैं और वहा पर अपना बिज़नस करते हैं। इस प्रकार का आप्शन भी इस पोर्टल के माध्यम दिया जाता हैं जिससे आप अपनी गाडी या किसी भी वाहन का नेशनल परमिट ले सकते हैं। 

Manufacturer से सम्बंधित सेवा – किसी भी वाहन से जुडी या उसके Manufacturer से जुडी जानकारी भी और इससे जुडी सेवा भी आप इस पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। 

अन्य प्रकार की सेवा – इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी अन्य प्रकार की सेवा भी ले सकते हैं। अन्य प्रकार की जानकारी में जैसे मोबाइल परिवहन, PUCC, eChallan System इतियादी। 

इन सब सेवाओं और जानकारी के अलावा और भी कई तरह की सुविधा और परिवहन से सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं। जो की आपके वाहन के लिए बेहद ही जरुरी होती हैं। 

स्वदेश दर्शन योजना

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज 

सारथी पोर्टल की मदद से यदि आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाते हैं, तो आपके पास नीचे दिए निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है।

  • निवास प्रमाण पत्र – आवेदक जो ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करते हैं उनको अपना निवास प्रमाण पत्र जैसे मूल निवास या राशन कार्ड इतियादी में से एक दस्तावेज इसके साथ जमा करवाना होता है। 
  • आधार कार्ड – इसके अलावा आवेदक के पास खुद का आधार कार्ड भी होना जरुरी हैं। आधार कार्ड में आपके मोबाइल नंबर लिंक होने चाहिए। 
  • पहचान पत्र – आवेदक को अपना पहचान भी स्कैन कर के अपलोड करने की जरूरत होती हैं जब वो ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाता हैं तो। 
  • आयु प्रमाण पत्र –  आवेदक की आयु और ऊससे जुड़े दस्तावेज भी जरुरी होते हैं जैसे स्कूल की मार्कशीट या कोई और सरकारी दस्तावेज जिसमे जन्म प्रमाण पत्र हो। 
  • जन्म प्रमाण पत्र – इसके अलावा आवेदक के खुद के जन्म का प्रमाण पत्र भी होना जरुरी होता हैं। 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर – ड्राइविंग लाइसेंस में सबसे ज्यादा जरुरी होता हैं पासपोर्ट साइज़ फोटो और आवेदक के हस्ताक्षर।

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के की पात्रता

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एक आवेदक के पास यह योग्यताएं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार जरुर चेक कर के ले की – 

  • आवेदक की आयु कम से कम 18 साल की हैं। 
  • 16 से 18 साल के बीच की आयु वाले आवेदक नॉन गियर वाले वाहन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदक मानसिक रूप से स्ट्रोंग होना चाहिए। 
  • इसके अलावा आवेदक को गाडी चनाला आना चाहिए।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

ड्राइविंग लाइसेंस कितने प्रकार के बनते हैं ? 

ड्राइविंग लाइसेंस भले आप ऑनलाइन बनाये या ऑफलाइन। इन दोनों प्रकार में ड्राइविंग लाइसेंस मुख्य रूप से दो प्रकार के बनते हैं। यह दो प्रकार निम्न हैं – 

व्यक्तिगत उपयोग वाले वाहन के लिए लाइसेंस

इसमें वो सभी प्रकार के लाइसेंस आते हैं जो मुख्य रूप से हम बनवाते है जैसे दुपहिया वाहन के लिए बनने वाले लाइसेंस और चारपहिया के लिए बनने वाले लाइसेंस इतियादी। इन सब में यह कुछ इस प्रकार के लाइसेंस आते हैं – 

  • MCWOG/FVG (मोटरसाइकिल विदआउट गियर/FVG)
  • MC with Gear (मोटरसाइकिल गियर के साथ)
  • MC 50 CC (मोटरसाइकिल 50 CC)
  • LMV (NT) हलके मोटर वाहन-गैर परिवहन)

कमर्शियल उपयोग वाले वाहन के लिए लाइसेंस

सामान्य तौर पर हम जो वाहन इस्तेमाल करते हैं वो व्यक्तिगत उपयोग वाले वाहन होते हैं। इन सब के अलावा और भी कई कमर्शियल उपयोग के लिए वाहन होते हैं जिनके लिए अलग से लाइसेंस बनाने होते हैं। कमर्शियल वाहन के लिए यह कुछ लाइसेंस हैं – 

  • (LMV) Light Motor Vehicle (हलके मोटर वाहन)
  • (HPMV) Heavy Passenger Motor Vehicle (भारी यात्री मोटर वाहन)
  • (HMV) Heavy Motor Vehicle (भारी मोटर वाहन)
  • (MGV) Medium Goods Vehicle (मध्यम माल वाहन)

सारथी पोर्टल के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन

Apply For Driving License: परिवहन पोर्टल की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके बनवा सकते है।

Step 1 – सारथि सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

इसके लिए आपको सबसे पहले सारथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Sarthi Parivahan Sewa

Step 2 – Driver / Learner Licence विकल्प का चयन करें।

होम पेज पर आने के बाद आपको Driver / Learner License विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप सारथी सेवा पोर्टल पर आ जायेंगे।

Sarthi Parivahan Sewa

Step 3 – राज्य का चयन करना।

e Sarathi Portal पर आने के बाद आपको अपने राज्य का चयन करें, आप जिस राज्य से संबधित है, उसका चयन करें। उदाहरण के लिए हमने राजस्थान राज्य को चुना हैं। राज्य का चयन करने के बाद अब आप अपने राज्य के RTO पोर्टल पर चले जायेंगे।

Step 4 – सेवा का चयन करना।

राज्य का चयन करने के बाद अब आप संबधित राज्य के RTO के डेशबोर्ड पर चले जायेंगे, जहां आपको कई सारे आप्शन दिखाई देंगे। जैसे – Apply For Learner License, Apply for driving license जैसे लगभग 18 से अधिक आप्शन दिखाई देंगे।

Sarthi Parivahan Sewa

Step 5 – Learner विकल्प को चुनना।

आप यहां पर learner license विकल्प पर क्लिक करें। Apply for learner license पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

sarthi parivahan seva
  • अब आप एक नए पेज पर आ जायेगें। यहां पर आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपनायी जाने वाली सभी प्रक्रियाओं के बारे में विवरण दिया जायेगा। सभी विंदुओं का ध्यान से अध्ययन करें। उसके बाद नीचे continue बटन को दबाएं।
Sarthi Parivahan Sewa
  • Step 7 – अब आपके सामने नए पेज में कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां पर आप यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहली बार अप्लाई कर रहे है, तो सबसे ऊपर वाले विकल्प को चुने, एवं उसके बाद सबमिट बटन को दबाएं।
Sarthi Parivahan Sewa
  • Step 6 – अगले चरण में आपकी KYC को पूरा करना होता हैं, ekyc पूरा करने के लिए आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन और दूसरा without आधार ऑथेंटिकेशन मिलेगा। आप यहां पर आप with aathar card विकल्प को चुने। आधार कार्ड विकल्प को चुनने के बाद सबमिट बटन को दबाएं। सबमिट बटन दबाते ही आप अगले पेज पर आ जायेंगे।
Sarthi Parivahan Sewa
  • आपके सामने एक नए पेज में आप अपने राज्य का चयन करने के बाद आपसे आपका आधार नंबर / वर्चुअल आईडी मांगी जाएगी। अब जेनेरेट otp विकल्प पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक otp (पासवर्ड) आ जायेगा। आप उसे enter otp here विकल्प पर दिए बॉक्स में भर दें। नीचे तीन चेक बॉक्स को टिक करके ओथोन्टिकेट विकल्प पर क्लिक कर दें।
sarthi parivahan seva 6
  • इस प्रकार आपकी KYC सत्यापित हो जाएगी। उसके बाद एक और नया पेज खुलता हैं जिसमे आपसे कुछ सामान्य जानकारी भरनी होती हैं और साथ ही अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं और फॉर्म को सबमिट करना होता हैं।
Seva Sindhu portal

यह सब पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाता हैं और अब आपको उसके बाद कुछ दिन के लिए इंतजार करना होता हैं। आवेदन करने के बाद आगे के आपका फॉर्म RTO में भेज दिया जाता हैं। यह थी इस पोर्टल की कुछ सामान्य जानकारी 

प्रश्न – ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस कैसे डाउनलोड किया जाता है?

उत्तर – ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन डाउनलोड करने लिए आप सबसे पहले सारथी परिवहन की ऑफिशियल को ओपन कर लें। होम पेज पर आप डीएल सर्विसेज पर जाकर केवल कुछ सामान्य स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!