भू नक्शा राजस्थान कैसे चेक करें? | Bhu Naksha Rajasthan Download @bhunaksha.raj.nic.in | Benefit | 2024

bhu naksha Rajasthan 2024 | राजस्थान भूमि नक्शा डाउनलोड करें | bhu naksha rajasthan app download | भू नक्शा राजस्थान कैसे देखें | राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन चेक कैसे करें।

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान के लोग अब अपने घर बैठे आसानी से अपने खेत का नक्शा व प्लाट का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में अपने कार्यो को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ले जाने में काफी तेजी दिखा रहा है। क्यूंकि आज राज्य के सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आ चुके है। बात चाहे शिक्षा विभाग से संबधित शाला दर्पण की हो या जन सूचना पोर्टल, ई-धरती पोर्टल आदि की। ये ऐसे प्लेटफार्म / पोर्टल है, जहां पर आप अपने कहीं कार्य ऑनलाइन अपने घर बैठे आसानी से कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

भू नक्शा राजस्थान 2024

भू नक्शा एक जमीन या खेत का मेप होता है, जिसके द्वारा उसकी सही – सही भौगोलिक स्थिति को दर्शाया जाता है। भू नक्शा देखने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा एक अलग पोर्टल बनाया है, इस आर्टिकल में हमने इसी पोर्टल के बारे में बताया है। आप यहां पर जानेंगे कि आप अपने मोबाइल से ही राज्य के किसी भी जिले से संबधित जगह / लैंड का भू नक्शा देख सकते है।

Join Our WhatsApp Group!
Bhu Naksha Rajasthan

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा राजस्थान अपना खाता के लिए भी अलग पोर्टल बनाया है, जहां पर आप खतौनी खसरा आदि ऑनलाइन देख सकते है। ऑनलाइन भू नक्शा राजस्थान कैसे चेक करें व डाउनलोड कर सकते है? इसके फायदे क्या है? इसकी विशेषता क्या है? आदि के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

राजस्थान भू नक्शा के लाभ / उदेश्य

  • भू नक्शा हो या कोई भी अन्य सरकारी कार्य, किसी भी काम का ऑनलाइन हो जाने से इसका लाभ सीधे आम आदमी को मिलता है।
    • राजस्थान के लोग अपने जमीन का नक्शा घर से ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन चेक कर सकते है। राजस्थान सरकार द्वारा लोगो के लिए यह व्यस्था राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम के तहत दी है।
    • इसके तहत व्यस्था दी गयी है कि आप अपने जमीन से जुड़े अपने सभी दस्तावेज की अप्रमाणित प्रति ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। जैसे – भू नक्शा, भूलेख अपना खाता, खतियान, खतौनी आदि।
    • जमीन के दस्तावेजों को निकालने की प्रक्रिया आसान होने से लोगों को बार बार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
    • इस प्रकार से किसी भी कार्य को ऑनलाइन ले जाने के कहीं फायदे हो सकते है। जैसे – समय की बचत, पैसो की बचत, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी, पेपर का प्रयोग कम होगा, इससे प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। लोगों का रुझान ऑनलाइन कार्यो की तरफ ज्यादा होगा।

Bhu Naksha Rajasthan 2024 Overview

आर्टिकल का नाम भू नक्शा राजस्थान
विभाग राजस्व विभाग राजस्थान 
उद्देश्य भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
लाभार्थी राजस्थान के मूल निवासी 
वर्ष 2022
आधिकारिक भू नक्शा पोर्टल राजस्थान bhunaksha.raj.nic.in
राजस्थान अपना खाता, भूलेख राजस्थान कैसे चेक करें?

राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन जिलों की सूची –

बांसवाड़ा – Banswaraअलवर – Alwar
बाड़मेर – Barmerकरौली – Karauli
जालौर – Jalorअजमेर – Ajmer
भरतपुर – Bharatpurबारां – Baran
जोधपुर – Jodhpurझालावाड़ – Jhalawar
बीकानेर – Bikanerबूंदी – Bundi
झुंझुनू – Jhunjhunuभीलवाड़ा – Bhilwara
नागौर – Nagaurराजसमंद – Rajsamand
पाली – Paliकोटा – Kota
चुरु – Churuचित्तौड़गढ़ – Chittorgarh
प्रतापगढ़ – Pratapgarhसीकर – Sikar
सवाई माधोपुर – Sawai Madhopurदौसा – Dausa
जैसलमेर – Jaisalmerजयपुर – Jaipur
सिरोही – Sirohiधौलपुर – Dholpur
हनुमानगढ़ – Hanumangarhटोंक – Tonk
श्रीगंगानगर – Sri Ganganagarउदयपुर – Udaipur
डूंगरपुर  – Dungarpur

राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना

राजस्थान भू नक्शा को ऑनलाइन देखनें की प्रक्रिया

भू नक्शा राजस्थान को ऑनलाइन देखने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा –

स्टेप 1 राजस्थान भू नक्शा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लेपटॉप में एक ब्राउज़र जैसे गूगल क्रोम या मोज़िला फायरफॉक्स आदि को ओपन कर लें।
  • ब्राउज़र को खोलने के बाद सबसे ऊपर एड्रेस बार में राजस्थान भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in लिखें। उसके बाद एंटर दबा दें।
  • आपके सामने अब भू नक्शा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा। आपको यहां पर कुछ विकल्प मिलेंगे।
bhu naksha rajasthan

स्टेप 2 जिला, तहसील, हल्का, गांव व शीट नंबर का चयन करना।

  • होम पेज के बायीं ओर कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • सबसे पहले यहां पर अपने जिले का चयन करना है।
  • जिले के बाद अपनी तहसील को चुनें।
  • अपने RI का चयन करें।
  • हल्का का चयन करें।
  • ऊपर दिए गए सभी विकल्प का चयन करने के बाद अब आप अपने गॉव का चयन करें।
  • अंत में आप शीट संख्या का चयन करेंगे।
bhu naksha rajasthan

सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाई देगा।

स्टेप 3 – खसरा नंबर खोजे।

  • अब आपको यहां पर आपको जमीन का भू नक्शा देखने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
  • पहला आप सीधे सामने नक़्शे पर अपने जमीन की पहचान कर उस पर क्लिक करें। नक़्शे पर क्लिक करते है, बायीं और आपको plot info विवरण दिखाई देगा। यहां पर आप अपने प्लाट / खेत के विवरण की जाँच कर लें।
  • दूसरा आप यदि आपके सीधे ऊपर की तरफ दिए गए सर्च बॉक्स में अपना खसरा संख्या डालकर सीधे अपने जमीन का भू नक्शा देख सकते है।
bhu naksha rajasthan
  • अब आप plot info में अपने जमीन के विवरण व मालिक का नाम को सत्यापित / जाँच कर लें।

स्टेप 4 – नक़ल विकल्प का चयन कर भू-नक्शा डाउनलोड करना।

  • प्लाट इन्फो विकल्प नीचे अब आपको एक और विकल्प नक़ल दिखाई देगा।
  • आप नक़ल विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने नक्शा को डाउनलोड कर सकते है।
bhu naksha rajasthan

ये भी पढ़ें –

मध्य प्रदेश भू नक्शा

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

बिहार भू नक्शा

झारखण्ड भू नक्शा

भू नक्शा राजस्थान को प्रिंट करना

  • राजस्थान भू नक्शा को प्रिंटआउट निकलने के लिए भी सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in पर ही जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए विकल्पों का चयन करना होगा।
    • जिला चुनें।
    • तहसील चुनें।
    • RI चुनें।
    • हल्का
    • गॉव चुनें।
    • शीट नंबर का चयन करें।
  • इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर नक्शा दिखाई देगा।
  • यहां पर आपको उस स्थान का चयन करना है, जिसका नक्शा आपको प्रिंट करना है। आप उस स्थान पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर बायीं और plot info विवरण दिखाई देगा, आप अपने प्लाट के विवरण का मिलान कर लें।
  • आपको यहां plot info के नीचे दो विकल्प nakal व same owner nakal दिखाई देंगे।
  • यहां पर आप अपनी दोनों में से जो रिपोर्ट आपको निकलनी है, उस विकल्प का चयन करें।
  • विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको show pdf विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको दायीं ओर ऊपर कोने पर प्रिंट का आइकॉन दिखाई देगा। आप यहां पर क्लिक करके अपना नक्शा प्रिंट कर सकते है।

FAQ: राजस्थान भू नक्शा से संबधित सवाल

प्रश्न 01 क्या हम राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है?

उत्तर – हाँ, आप राजस्थान के किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको राजस्थान भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद हमारे इस आर्टिकल दिए गए विस्तृत विवरण को फॉलो करके आसानी से नक्शा / मैप डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 02 क्या हम अपने नाम से ही भू नक्शा ढूंढ/देख सकते है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर – आप भू नक्शा राजस्थान दो तरीके से देख सकते है। पहला आप खसरा संख्या से, एवं दूसरा आप लोकेशन पर क्लिक करके। खेत का नक्शा देखने के लिए सबसे आसान तरीका यह है कि आपके पास खसरा संख्या का होना आवश्यक है।

प्रश्न 04 क्या में भूनक्शा राजस्थान के लिए कोई मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर – भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड करने के लिए कहीं सरे मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध है, आप रेटिंग व उसकी प्रमाणिकता की जांच कर एंड्राइड प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 05 मुझे भू नक्शा देखने में समस्या आ रही है, क्या में इसके लिए कोई शिकायत दर्ज कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, आप भू नक्शा से संबधित समस्या के लिए नजदीकी तहसील या ब्लॉक पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!