हरियाणा धान खरीद पंजीकरण 2022 23 | Haryana e-Kharid Farmer Registration Online @ekharid.in

Haryana E-Kharid Online | हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण  | किसान फसल पंजीकरण | Check Kisan & Fasal Panjikaran Process | फसल रजिस्ट्रेशन हरयाणा

हरियाणा ई-खरीद: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए कई अपनी फसल (अनाज) को सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बेचने के लिए ऑनलइन हरियाणा ई-खरीद पोर्टल बनाया है। राज्य के किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर अपनी फसल को msp price पर बेच सकते है। सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान अपनी फसल को समय से उचित दर में बेच सकते है।

e-Kharid haryana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सही समय पर उपज को बेचने से किसानों के पास अगली फसल की बुहाई व अपने अन्य खर्च हेतु समय से पैसा उपलब्ध हो जायेगा। इससे किसानों को अगली सीजन की फसल को और भी बेहतर कर पाएंगे। किसान अपनी फसल का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करवा सकते है, इसके बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

हरियाणा धान खरीद पंजीकरण

हरियाणा सरकार द्वारा रज्य के किसानों के लिए सरकारी दरों पर अपनी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, यदि आप सरकारी रेट पर फसल को बेचना चाहते है, तो आप समय से अपनी फसल का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवा लें, अन्यथा आपको फसल को बेचने के लिए समस्या आ सकती है। इसीलिए आपको समय से पंजीकरण करवा लेना चाहिए। कोई भी किसान घर बैठे ही अपनी फसल का पंजीकरण करवाकर अपनी फसल सरकार को बेच सकता है, किसानों को इसका भुगतान सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर क्या जाता है।

हरियाणा चारा बिजाई योजना

Haryana E-Kharid Online 2023 Highlights

योजना का नाम हरियाणा ई-खरीद 
किसके द्वारा शुरू की गई हरियाणा राज्य सरकार द्वारा 
संबधित विभाग हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड 
लाभार्थी हरियाणा राज्य के किसान 
प्रमुख लाभ ऑनलाइन पोर्टल सुविधा उपलब्ध कराना 
केटेगरी स्कीम / योजना 
ऑफिशियल वेबसाइट https://ekharid.haryana.gov.in/

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन 2022 आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • आवेदक का पहचान पत्र 
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक अकाउंट पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • भूमि के राजस्व अभिलेख  

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन 2023 के लाभ

  • इस पोर्टल की मदद से किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादों पर अधिक लाभ प्राप्त करने में मदद होगी | 
  • क्योंकि किसानों की आय सीधे उनके बैंक खाते में आएगी जिससे उन्हें बिचौलियों को कमीशन देने की आवश्यकता नहीं होगी | 
  • ऑनलाइन ई-खरीद पोर्टल खेती के बारे में वैध जानकारी प्रदान करता है जो किसानों को वास्तविक समय की स्थिति के अनुसार काम करने का अधिकार देता है | 

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन महत्वपूर्ण बिंदु

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन पोर्टल 2023 पर रजिस्टर करने के लिए सरकार ने कुछ गाइडलाइन्स जानकारी जारी की है, जिनका पालन करना आवश्यक है, विवरण निम्न है –

  • जो भी अनिवार्य आवश्यक फील्ड है उन्हें भरना जरूरी है | 
  • आधार कार्ड नंबर 12 डिजिट्स का होना चाहिए | 
  • मोबाइल नंबर 10 डिजिट्स का होना चाहिए | रजिस्ट्रेशन के समय पर मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी है | 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा फसल की ई-खरीद सम्बन्धी जानकारी भेजी जायेगी | 
  • किसानों को रजिस्ट्रेशन के समय पर आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, और पासपोर्ट साइज़ फोटो ग्राफ अपलोड करना अनिवार्य है|
  • बैंक पासबुक की एक कॉपी जिस पर IFSC कोड और अकाउंट नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए | 

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

हरियाणा के इच्छुक किसान जो अपना ऑनलाइन फसल पंजीकरण करवाना चाहते है, आप नीचे दिए स्टेप्स का अनुसरण करके अपना पंजीकरण करवा सकते है।

  • सबसे पहले हरियाणा ई-खरीद पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट ekharid.in पर जाना होगा।
  • ई-खरीद हरियाणा के होमपेज पर आने के बाद आपको किसान पंजीकरण बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ई-खरीद हरियाणा ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
e kharid haryana online form
  • अब फॉर्म में आवश्यक विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, आधार नंबर, तहसील, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे।
  • सारी जानकारी भरने के बाद continue के बटन पर क्लिक करे।

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन 2023 मोबाइल एप 

हरियाणा सरकार ने खाद्यन्न खरीद प्रक्रिया में सभी स्तरों पर पारदर्शिता के लिए ई-खरीद पोर्टल के साथ इसका आधिकारिक मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है। आप इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल पर इनस्टॉल करके इसकी सेवाओं को आसानी से एक्सेस कर सकते है।

e kharid haryana mobile app

इस एप पर किसानों को सभी प्रकार की जानकारियां मिलेगी जो वो देखना चाहते है। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किसान फसल की खरीद से संबधित सभी जानकारियां जूटा पाएंगे, आपको इसके लिए अब इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे सीधे एप के द्वारा पंजीकरण करवाकर नजदीकी सरकारी कांटे पर ले जाकर अपनी फसल को सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते है। ऐप इनस्टॉल करने की प्रक्रिया निम्न है –

  • सबसे पहले आप अपने एंड्राइड मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाएँ।
  • प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में eKharid Haryana टाइप करें। या यहां दी गयी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सर्च बॉक्स में आपको ई- खरीद हरियाणा का आधिकारिक ऐप दिखाई देगा।
  • इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप ई-खरीद हरियाणा का आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते है।

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया 

  • हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया एजेंट के द्वारा होगी 
  • एजेंट को तीन दिनों के भीतर अपने किसानों को ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करना होगा | 
  • अगर एजेंट को किसान से कोई पैसा वसूल करना है तो एजेंट की ऑनलाइन आईडी पर एक फॉर्म जनरेट होगा | 
  • इस फॉर्म की दो कॉपी व्यापारी को निकालनी होगी | 
  • उसे किसान से कितनी राशि लेनी है इसका विवरण भरना होगा | 
  • इस पर किसान और व्यापारी दोनों के साइन होंगे | 
  • इसके बाद व्यापारी इसकी एक प्रति बाजार समिति को प्रस्तुत करेगा | 

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन ki विशेषताएं 

  • जो भी किसान इस योजना में भाग लेना चाहते है वे हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए | 
  • किसान घर बैठे ही इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है | 
  • इस योजना की सहायता से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें सरकारी योजना के बारे में भी और अधिक जानकारी मिलेगी | 

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन 2023 किसान पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करना 

  • अब किसान ऑनलाइन फॉर्म जो उन्होंने भरा है उसका प्रिंट निकलवा सकते है | 
  • इसके लिए उन्हें सबसे पहले ई-खरीद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • यहाँ आपको पंजीकरण फॉर्म प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करना है | इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा | 
  • इस पेज पर आपको किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है | अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दीजिये | 
  • आपका भरा हुआ फॉर्म आपके सामने ओपन हो जायेगा | अब आप इस फॉर्म को अपने कंप्यूटर में सेव कर लीजिये | फिर पेन ड्राइव में लेकर इसका प्रिंट निकलवा लीजिये |
  • इस तरह आप अपने फॉर्म का प्रिंट निकलवा सकते है | 

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद पोर्टल

हेल्पलाइन नंबर 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर किसानों को हरियाणा ई-खरीद पोर्टल उपयोग करने में समस्या उत्पन्न हो रही है तो वे हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन 2022 हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।

FAQ : हरियाणा ई- खरीद पंजीकरण

प्रश्न 1 – क्या हम अपनी फसल बेचने के लिए ई खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है?

उत्तर – हाँ, आप अपनी किसी भी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।

प्रश्न 2 – ई-खरीद के माध्यम से में कौन – कौन सी फसलों को बेच सकता हूँ?

उत्तर – आप यहां पर रबी व खरीफ दोनों सीजन की फसलों को बेच सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!