amarnath yatra 2022 | Registration date in hindi | Amarnath yatra 2022 medical form pdf | Amarnath yatra 2022 registration fees | jksasb.nic.in | अमरनाथ यात्रा 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 |
Amarnath Yatra 2022 Registration in Hindi: क्या आप भी बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते है, यदि हाँ तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, 2020 और 2021 में कोविड-19 बीमारी के चलते केवल प्रतिकतात्मक आधार पर आयोजित की गयी थी। लेकिन यदि आप बाबा केदारनाथ के दर्शन करना चाहते है, तो वर्ष 2022 में आपका यह सपना पूरा हो सकता है। हाल ही में अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए online registration शुरू होने की तिथि की घोषणा कर दी है।
Amarnath Yatra 2022 Registration की प्रक्रिया कब से शुरू होने वाली है। अमरनाथ यात्रा के लिए आप अपना पंजीकरण कैसे करवा सकते है, एवं इससे संबधित अन्य औपचारिकता क्या-क्या होगी, आदि के बारे में हमने इस आर्टिकल में बात की है। इसके अलावा Amarnath Yatra Medical Form, Amarnath Yatra Starting Date यात्रा शुरू होने की तिथि क्या होगी।
विषय सूची
Amarnath Yatra 2022
अमरनाथ गुफा हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहां पर लोग बर्फ के शिवलिंग (भगवन शिव) के दर्शन करने आते है। आप यदि अमरनाथ की यात्रा करना चाहते है, तो आपको इसके लिए अपना ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते है। इस यात्रा का रास्ता बटलाल, वन ब्लॉक, पहलगाम आदि से होकर जाता है। इस पवित्र यात्रा के दौरान आप दो पवित्र गुफाओं से होकर गुजरेंगे। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3890 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा का ट्रेक 141 किमी लम्बा है। अमरनाथ में देशभर के अलावा विदेशी नागरिक भी अपने परिवार के साथ यहां पर दर्शन के लिए आते है।
अमरनाथ यात्रा के लिए नियम व शर्ते
अमरनाथ यात्रा सबसे दुर्गम तीर्थ स्थलों में से एक है, इसीलिए यहां जाने के लिए सरकार व अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा शक्त नियम व शर्ते बनायीं गयी है। जिनका पालन करना प्रत्येक यात्री के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर हमेशा से आतंकवाद की समस्या से भी जूझता रहा है, इसीलिए बोर्ड व प्रशासन द्वारा लागू नियम व शर्तों को शक्ति से पालन करना चाहिए।
- प्रत्येक वह श्रदालु जो अमरनाथ गुफा की यात्रा करना चाहता है, उन्हें इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन परमिट लेना अनिवार्य है।
- बोर्ड द्वारा जारी किया गया एक परमिट केवल एक यात्रा के लिए ही मान्य होगा।
- यात्री की उम्र 13 वर्ष से कम व 75 से अधिक नहीं होनी चाहिए, इसके अलावा ऐसी गर्भवती महिला जिनके गर्भ की अवधि 6 सप्ताह से अधिक हो चुकी है, उन्हें भी यात्रा के लिए अनुमति नहीं है।
- प्रत्येक यात्री के लिए परमिट बनवाने के लिए अपना फिटनेस सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है।
बाबा अमरनाथ गुफा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- बाबा अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
- दुनिया भर से प्रत्येक वर्ष हजारों श्रदालु यहां पर भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।
- अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना लगभग 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग है, अमरनाथ गुफा का यह दिव्य मंदिर दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।
- बाबा अमरनाथ की यह गुफा श्रीनगर से लगभग 141 किमी की दुरी पर स्थित है। यह समुद्र ताल से लगभग 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
- अमरनाथ गुफा पहुँचाने के लिए आप दो मार्ग से जा सकते है, पहला रास्ता पहलगाम से होकर जाता है, जबकि दूसरा बालटाल से होकर जाता है।
amarnath yatra 2022 registration bank list
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO नितीशवर कुमार के अनुसार अमरनाथ यात्रा हेतू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही है। यात्रा हेतू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया देशभर से बैंकों के माध्यम से भी की जाएगी, इसके लिए आप जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यश बैंक आदि की सैकड़ों शाखाओं से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड व जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए अच्छी तैयारियां की गयी है, इस वर्ष उम्मीद है कि 3 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आएंगे।
Amarnath yatra 2022 registration bank list | लिस्ट यहां से डाउनलोड करें। |
अमरनाथ यात्रियों हेतु बीमा कवर
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले प्रत्येक श्रदालु का बीमा करवाया जाता है, पहले यह बीमा राशि 3 लाख रुपये थी, जिसे अब बढाकर पांच लाख रूपये कर दी गयी है। इसके अलावा यात्रा के दौरान घोड़ा खच्चर आदि से लोगो की यात्रा करवाने वालो का भी बीमा करवाया जाता है।
अमरनाथ यात्रा प्रारंभ तिथि 2022
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होने वाली है, जबकि यात्रा 30 जून से शुरू होगी। प्रत्येक इच्छुक श्रदालु जो बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते है, वह पहले से ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होते है, आपको अपना पंजीकरण करवा लेना चाहिए। पंजीकरण शुल्क लगभग रुपये 150/- है, जिसका भुगतान आप इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि से कर सकते है।
अमरनाथ यात्रा 2022 पंजीकरण कैसे करें ?
- अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको सबसे अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रजिस्टर करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, जहां पर आपको सबसे नीचे I Agree विकल्प पर टिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Register विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, जहां पर आपको अपना सभी विवरण सावधानी पूर्वक भरना होगा।
- सभी विवरण भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार बाबा अमरनाथ की यात्रा हेतु आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जायेगा।
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताया। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें।
होमपेज | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Amarnath yatra 2022 medical form download | यहां क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या हम जम्मू पहुँच कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है?
हाँ, आप जम्मू पहुँचने के बाद भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि आपको कोई असुविधा न हो इसीलिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।
मुझे अमरनाथ के रुकने के लिए होटल / घर मिल सकता है? क्या वहां पर आस-पास खाने पीने की कोई जगह होगी?
आप जब बाबा अमरनाथ की ट्रैकिंग पर जाते है, तो ऊपर आपको इनके सिमित संसाधन मिलेंगे। लेकिन नीचे बेस कैंप और जम्मू में आपको रुकने व खाने पीने की प्रयाप्त सुविधा मिल जाएगी।
अमरनाथ यात्रा पर जाना है मुझे
Char dham Yatra 2022
Mujhe amarnath yatra pr jana hai