मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024 | Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana MP आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana: समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है, ताकि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका प्राप्त हो सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिला उद्यमियों एवं शहरी / ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक कार्यों के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana

आज के इस आर्टिकल में हमने Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana से संबंधित सभी जानकारियाँ दी है, ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें। यहाँ हमने बताया है कि मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना क्या है, इस योजना के लाभ, इसके लिए निर्धारित पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि। इन सबके बारे में इस आर्टिकल में हमने बताया है। इस योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा। MP Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana के अंतर्गत राज्य की महिला उद्यमियों और शहरी / ग्रामीण इलाकों की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक कार्यों के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group!

इसके अलावा बैंकों द्वारा लोन लेने पर 2% ब्याज पर अनुदान भी दिया जाएगा। आपको बताना चाहेंगे कि लिए गए लोन को वर्ष में 6 किश्तों में लौटाना होगा। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के अंतर्गत क्षमता विकास, उत्पाद के प्रचार प्रसार जैसी गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा शक्ति पोर्टल को विकसित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2024 Overview

योजना का नामएमपी मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना
किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
लाभार्थीमहिला उद्यमियों व स्व सहायता समूह से जुडी महिलाएं।
उद्देश्यमहिलाओं को उद्यम हेतु सस्ती दरों / सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करवाना।
ऑफिशियल वेबसाइटअभी जारी नहीं हुई है।

एमपी मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना का उद्देश्य

MP मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति स्कीम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है ताकि राज्य की महिलाओं का विकास हो सकें। इस योजना के द्वारा प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रदेश में ऐसी बहुत सी महिलाएं है जो कि पढ़ी लिखी या योग्य होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण आर्थिक गतिविधियां नही कर पाती है जिसके कारण चाहकर भी महिलाओं का विकास नही हो पाता है। 

इस योजना के द्वारा मध्यप्रदेश की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं रोजगार से जुड़ पाएँगी। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम विकास योजना के द्वारा अब महिला उद्यमियों और शहरी / ग्रामीण इलाकों की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा , जिस पर राज्य सरकार द्वारा 2 % ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

Madhya Pradesh Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana के लाभ

  • मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना का कार्यान्वयन मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के माध्यम से किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की सभी महिला उद्यमी प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिला उद्यमियों और शहरी / ग्रामीण इलाकों की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा प्रदान किये जाने वाले लोन पर राज्य सरकार द्वारा 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके साथ ही साथ महिलाओं को क्षमता विकास, उत्पाद के प्रचार प्रसार के लिए भी ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत प्राप्त होने वाली लोन राशि को 1 वर्ष में 6 किश्तों के द्वारा लौटाया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी होगी।
  • इस योजना के द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना को सफल बनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रोजेक्ट यूनिट सेट अप किया जाएगा।
  • शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गतिविधियों के लिए प्रस्ताव विभाग के द्वारा निगम को भेजी जाएगी।
  • मार्केट के हिसाब से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को उत्पादन की क्वालिटी , पैकिंग एवं ब्रांडिंग का कार्य दिया जाएगा।
  • जिस यूनिट को स्वीकार कर लिया जाएगा , उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के लिए सरकार द्वारा शक्ति पोर्टल को लांच किया जाएगा ताकि इस योजना के कार्य पर निगरानी रखी जा सके।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
  • इस योजना के द्वारा लोन मिलने से महिलाओं के अंदर विश्वास बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना

एमपी मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें   

अगर आप भी MP Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana 2024 Online Registration करना चाहते है तो इसके लिए आपको अभी थोड़ा रुकना पड़ेगा क्योंकि अभी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केवल इस योजना की घोषणा की गई है। एमपी मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन 2024 से जुड़ी किसी भी प्रकार के प्रोसेस व वेबसाइट को अभी तक राज्य सरकार के द्वारा साझा नही किया गया है। 

अतः आवेदन हेतु अभी आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। जैसे ही मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024 आवेदन से जुड़ी कोई भी जानकारी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी , इसकी डिटेल्स हम आपको अपने लेख में अपडेट करके अवश्य ही बताएंगे।

Conclusion

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस प्रकार आज के इस आर्टिकल में हमनें आपको मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024 से संबंधित सभी तरह की डिटेल्स देने की कोशिश की है ताकि आप भी Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana का लाभ उठा सकें। हम उम्मीद करते है कि आपको यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा।

FAQ : MP Udhyam Shakti Yojana 2024

प्रश्न 1. Mukhyamantri Udhyam Shakti Yojana के लाभार्थी कौन होंगे?

उत्तर: इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य के महिला उद्यमियों और स्व सहायता सहायता समूह की महिलाओं को प्राप्त होगा।

प्रश्न 2. MP मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के तहत प्राप्त लोन को वापस करने की अवधि कितनी है?

उत्तर: लाभार्थी महिलाएं एमपी मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के तहत प्राप्त होने वाले लोन की राशि को 1 वर्ष में 6 आसान किश्तों में लौटा सकती है।

>>>>मध्य प्रदेश पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना<<<<

>>>> मध्य प्रदेश RCMS पोर्टल <<<<

Leave a Comment

error: Content is protected !!