स्किल इंडिया पोर्टल 2024 | Skill India Portal Online Registration @Skillindia.gov.in

Skill India Portal 2024: दोस्तों, हमारे देश की सरकार अपने नागरिकों के विकास एवं उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई प्रकार की योजनाओं को लाती रहती है। जिससे देश का हर एक वर्ग उन्नति कर सके। आज हम आपको एक ऐसे ही पोर्टल की जानकारी देने वाले है, जिसे नागरिकों के कौशल विकास के लिए शुरू किया गया है। स्किल इंडिया पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है, जिसके अंतर्गत देश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि आगे चलकर उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके।

Skill India Portal

आज के आर्टिकल में हम आपको Skill India Portal 2024 से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है। जैसे – स्किल इंडिया पोर्टल क्या है, इस पोर्टल के लाभ क्या है, इसके उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, Skill India Portal Registration की प्रक्रिया, Skill India Portal Login कैसे करे आदि। अगर आप Skill India Portal से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना एवं इसका लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

स्किल इंडिया पोर्टल 2024

Skill India Portal को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्किल इंडिया पोर्टल का संचालन NSDC (National Skill Development Corporation) द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल पर आपको 10373 ट्रेनिंग सेंटर और 538 ट्रेनिंग पार्टनर उपलब्ध मिलेंगे। इस पोर्टल पर आपको ट्रेनर और कैंडिडेट दोनों से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है।

Join Our WhatsApp Group!

आपको बताना चाहेंगे कि इस पोर्टल के माध्यम से अब तक देश के 20.45 लाख से भी अधिक लोगों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जिनमे से 1.86 लाख लोगों को नौकरी भी मिल गई है। स्किल इंडिया पोर्टल के द्वारा प्राप्त कौशल प्रशिक्षण से लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा, जिससे देश में बेरोजगारी की दर घटेगी।

पीएफएमएस पोर्टल

skillindia.gov.in Portal 2024 Overview

योजना / आर्टिकल का नामस्किल इंडिया पोर्टल
किसने शुरू किया भारत सरकार द्वारा
लाभार्थीभारत के लोग।
उद्देश्यकौशल प्रशिक्षण देना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.skillindia.gov.in/
साल2024
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

स्किल इंडिया पोर्टल 2024 का उद्देश्य

देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा Skill India Portal की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल करके वे नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। स्किल इंडिया पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के कौशल का विकास करना है ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी को अच्छा रोजगार मिल सके। इस पोर्टल के द्वारा जहाँ एक ओर लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी वही दूसरी ओर नौकरियां मिलने से लोग आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे एवं नागरिको के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। 

Skill India Portal के लाभ एवं विशेषताएं 

  • स्किल इंडिया पोर्टल का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते है।
  • इस पोर्टल पर आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।  
  • इस पोर्टल पर आप कैंडिडेट और ट्रेनर दोनों से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है।
  • Skill India Portal पर आप ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े डिटेल्स भी देख सकते है।
  • स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से हमारे देश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रशिक्षण के द्वारा नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • स्किल इंडिया पोर्टल का संचालन नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरशन द्वारा किया जाता है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को रोजगार मिलेगा, जिससे देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या का निवारण होगा।
  • स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से रोजगार मिलने से लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • लोगों को रोजगार मिलने से उनके आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • Skill India Portal पर 538 ट्रेनिंग पार्टनर और 10373 ट्रेनिंग सेंटर भी उपलब्ध है।
  • स्किल इंडिया पोर्टल के द्वारा अब तक देश के 20.45 लाख से अधिक नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 1.86 लाख लोगों को नौकरियां भी मिल चुकी है।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्राप्त होने से आपके समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Skill India Portal Courses List

आगे हम आपको स्किल इंडिया पोर्टल कोर्सेज लिस्ट के बारे में बताने वाले है – 

  • उद्यमिता विकास कार्यक्रम / Entrepreneurship Development Programmes: (महिला EDP, महिला सशक्तिकरण, सीआरआर योजना आदि)
  • कौशल विकास कार्यक्रम (कारपेंटरी, Electroplating, फैशन डिजाइनिंग आदि)
  • अन्य कौशल (सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना, क्लस्टर विकास, MSME के लिए ऋण रणनीति आदि)
  • प्रशिक्षक का प्रशिक्षण (इसमें ट्रेनर को नई टेक्नोलॉजी के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है)
  • प्रबंधन और विकास कार्यक्रम (Financial Analysis, Morden Office Practice, मार्केटिंग आदि)

Training Partner & Training Centre की लाइफ साइकिल

  • ट्रेनिंग पार्टनर रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग सेंटर क्रिएशन
  • एक्रीडिटेशन ऑफ ट्रेनिंग सेंटर
  • एफिलिएशन ऑफ ट्रेनिंग सेंटर एड्रेस जॉब रोल्स
  • कॉन्टिनुएस मॉनिटरिंग
  • रिन्यूअल ऑफ एक रेडिएशन

स्किल इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रताएं

  • इस पोर्टल पर आवेदन करने वाला भारत का मूल नागरिक होना चाहिए।
  • स्किल इंडिया पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Documents Required For Skill India Portal Registration 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी स्किल इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होने चाहिए, तभी आप Skill India Portal पर Registration कर सकते है :-  

  • आवेदन करने वाले का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

Skill India Portal Registration करने की प्रक्रिया

अगर आप भी Skill India Portal पर Registration करना चाहते है तो आगे हमारे द्वारा बताये गये दिशा निर्देशों का अनुसरण करें :-

  • स्किल इंडिया पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Skill India Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिये गए लिंक  skillindia.gov.in पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको I Want to Skill Myself का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
Skill India Portal
  • अब अगले पेज पर आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाएगी। जिनमें बेसिक डिटेल्स, लोकेशन डिटेल्स, Preferences, एसोसिएटेड प्रोग्राम, इंटरेस्टेड इन आदि को भर लेना है।
  • इसके बाद आप Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार आप Skill India Portal Registration कर पाएंगे।

Skill India Digital Free Certificate

Skill India Portal Login करने की प्रक्रिया

अगर आप स्किल इंडिया पोर्टल लॉगिन करना चाहते है तो आगे दिए गए स्टेप को फॉलो करें :-

  • सर्वप्रथम स्किल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.skillindia.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर मौजूद Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना User Name और Password दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद यहाँ पर दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इस प्रकार आप Skill India Portal Login कर सकते है। 

स्किल इंडिया पोर्टल पर ट्रेनिंग प्रोवाइडर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले स्किल इंडिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जायें।
  • इसके होम पेज पर आपको Register As Training Provider का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होता है। 
  • इसके बाद Register के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इस तरह आप Skill India Portal पर Training Provider Registration कर पाएंगे।

Skill India Portal मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करे

  • अगर आप Skill India Portal Mobile App Download करना चाहते है तो सबसे पहले Skill India की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल कर लें।
  • अब आपके सामने नीचे दिए गए विकल्प आ जाएंगे। जिसमें से आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर लेना है –
  • एसेसर ऍप्लिकेशन
  • एससेंसर ऍप्लिकेशन (PMKVY)
  • टीसी & सीआई ऐप
  • विकल्प का चयन करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Install के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद मोबाइल ऍप्लिकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा। 

आरपीएल डीएपी अप्लाई किस प्रकार करें 

  • सबसे पहले स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.skillindia.gov.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको RPL DAP के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको एसेसमेंट टाइप का चयन कर लेना होता है।
  • अब सेक्टर, जॉब रोल, डिमांड टाइप, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट आदि को सेलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार संबंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। 

सर्टिफाइड टीओटी / टीओए की लिस्ट देखने की प्रक्रिया (ट्रेनर)

  • सर्वप्रथम स्किल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब आपके सामने स्किल इंडिया वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको List Of TOT / TOA सर्टिफाइड ट्रेनर / एक्सीसर्स का ऑप्शन दिखेगा देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको कैटगिरी, सर्टिफिकेट टाइप, Country, State, Sector, डोमन, जॉब रोल, TOT Status का चयन कर लेना होता है। 
  • इसके बाद Trainer Id और Trainer Name दर्ज कर लें।
  • अब यहाँ पर मौजूद Search के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने संबंधित जानकारियाँ ओपन हो जाएगी। 

Conclusion

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको Skill India Portal 2024 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी स्किल इंडिया पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सके। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

FAQ: Skill India Portal 2024

प्रश्न 1. Skill India Portal Helpline Number क्या है?

उत्तर: स्किल इंडिया पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर – 18001239626 है।

प्रश्न 2. Skill India Portal का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

उत्तर: इस पोर्टल का लाभ देश के सभी नागरिक प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!